Skip to content

एक महिला रमज़ान में प्रसवोत्तर रक्तस्राव के कारण सात दिन रोज़ा नहीं रखी, और क़ज़ा भी नहीं की यहाँ तक कि अगला रमज़ान आ गया, जिसमें वह बच्चे को दूध पिलाने के कारण सात दिन रोज़ा नहीं रख सकी, फिर क़ज़ा भी नहीं की, यह कहकर कि उसको बीमारी है। तो उस पर अब क्या करना अनिवार्य है जबकि तीसरा रमज़ान प्रवेश करने को है? कृप्या मामला को स्पष्ट करें, अल्लाह आपको प्रतिफल दे।

السؤال

प्रश्न 1:

एक महिला रमज़ान में प्रसवोत्तर रक्तस्राव के कारण सात दिन रोज़ा नहीं रखी, और क़ज़ा भी नहीं की यहाँ तक कि अगला रमज़ान आ गया, जिसमें वह बच्चे को दूध पिलाने के कारण सात दिन रोज़ा नहीं रख सकी, फिर क़ज़ा भी नहीं की, यह कहकर कि उसको बीमारी है। तो उस पर अब क्या करना अनिवार्य है जबकि तीसरा रमज़ान प्रवेश करने को है? कृप्या मामला को स्पष्ट करें, अल्लाह आपको प्रतिफल दे।

س19: امرأةٌ أفطرت في رمضان سبعة أيامٍ وهي نفساء، ولم تقض حتى أتاها رمضان الثاني، وطافها من رمضان الثاني سبعة أيامٍ وهي مرضعٌ، ولم تقض؛ بحجّة مرضٍ عندها، فماذا عليها وقد أوشك دخول رمضان الثالث؟ أفيدونا أثابكم الله.

الجواب

उत्तर 1:

यदि ऐसी ही स्थिति हो जैसा कि इस औरत ने अपने बारे में कहा -कि वह बीमार है, और क़ज़ा नहीं कर सकती-, तो जब वह सक्षम होगी रोज़ा रख लेगी, क्योंकि उसके पास कारण है, यद्यपि दूसरा रमज़ान आ जाए।

परंतु यदि उसके पास रोज़ा न रखने का कोई कारण न हो, अपितु वह बहाना और टालमटोल कर रही हो, तो एक रमज़ान से दूसरे रमज़ान तक रोज़ा को टालना सही नहीं है।

आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा कहती हैं: ''हम पर रोज़ा बाक़ी होता था, जिसे हम शाबान महीना में ही पूरा कर पाती थीं''।

इस बुनियाद पर इस महिला पर अनिवार्य है कि वह अपने आपकी समीक्षा करे, यदि उसके पास वास्तव में रोज़ा न रखने का कोई कारण नहीं है, तो वह गुनाहगार है। उसको चाहिए कि वह अल्लाह के समक्ष तौबा करे, और जो रोज़ा बाक़ी है उसको पूरा करने में जल्दी करे। और यदि कोई उज्र (कारण) है, तो कोई बात नहीं, यद्यपि एक साल या दो साल बीत जाए।

ﺟ19: إذا كانت هذه المرأة كما ذكرت عن نفسها -أنها في مرضٍ، ولا تستطيع القضاء- فإنها متى استطاعت صامته؛ لأنها معذورةٌ، حتى ولو جاء رمضان الثاني.

أما إذا كان لا عذر لها، وإنما تتعلل وتتهاون، فإنه لا يجوز لها أن تؤخّر قضاء رمضان إلى رمضان الثاني، قالت عائشة رضي الله عنها:

«كَانَ يَكُونُ عَلَيَّ الصَّوْمُ، فَمَا أَسْتَطِيعُ أَنْ أَقْضِيَهُ إِلَّا فِي شَعْبَانَ» [1].

[4] البخاري، كتاب الصوم، باب متى يقضي قضاء رمضان (1950)، ومسلم، كتاب الصيام، باب في جواز تأخير قضاء رمضان (151) (1147).

وعلى هذا، فعلى هذه المرأة أن تنظر في نفسها، إذا كان لا عذر لها فهي آثمةٌ، وعليها أن تتوب إلى الله، وأن تبادر بقضاء ما في ذمتها من الصّيام، وإن كانت معذورةً فلا حرج عليها، ولو تأخرت سنةً أو سنتين.