परिणाम फ़िल्टर करें
116 कार्ड
الموضوعات
التصنيف الشرعي
उत्तर/ तो आप कहिए: फ़रिश्तों पर ईमान अर्थात फ़रिश्तों के अस्तित्व, उनकी विशेषताओं, उनकी क्षमताओं, उनके कार्यों और उनकी ज़िम्मेवारियों पर विश्वास रखना और ये आस्था रखना कि फ़रिश्ते अल्लाह की सृष्टि और बहुत पवित्र एवं सम्मान योग्य हैं। अल्लाह ने उन्हें प्रकाश से उत्पन्न किया है। अल्लाह तआला कहता है: "لَا يَعْصُونَ اللَّهَ مَا أَمَرَهُمْ وَيَفْعَلُونَ مَا يُؤْمَرُونَ" अर्थात : {अल्लाह उनको जो आदेश दे, उसमें वे उसकी अवज्ञा नहीं करते और वे वही करते हैं, जिसका उनको आदेश मिलता है।} (सूरा तहरीम: 6) अौर उनके दो-दो, तीन-तीन, चार-चार या इससे भी अधिक पंख होते हैं। वे बहुत बड़ी संख्या में हैं। उन की संख्या का ज्ञान अल्लाह के अतिरिक्त किसी अन्य को नहीं। अल्लाह ने उन्हें बहुत-से महत्वपूर्ण कार्य सौंप रखे हैं। कुछ फरिश्ते अल्लाह के अर्श (सिंहासन) को उठाये हुए हैं। कुछ मां के गर्भ की देख भाल पर हैं। कुछ मनुष्य के कार्यों की निगरानी में हैं। कुछ अल्लाह के भक्तों की रक्षा में लगे हैं। कुछ नरक की देख-भाल पर हैं तो कुछ जन्नत की देख-रेख पर। इसके अलावा बहुत-से कार्य हैं, जो फ़रिश्ते नरक पर नियुक्त हैं। फ़रिश्तों में सबसे उत्तम जिबरील हैं, जो अल्लाह के आदेश अौर वाणी आदि लेकर पैगम्बरों के पास आते थे। हम सभी फ़रिश्तों पर ईमान रखते हैं, उनके बारे संक्षिप्त एवं विस्तृत विवरण समेत उनपर उसी प्रकार विश्वास रखते हैं जैसे अल्लाह ने अपने पवित्र ग्रंथ क़ुरआन में एवं अपने रसूल ﷺ की हदीस में बयान किया है। जो व्यक्ति फ़रिश्तों को नहीं मानता या फ़रिश्तों के संबंध में ऐसी कोई धारणा रखता है, जो अल्लाह की बतायी हुई उपदेशों के विपरीत है, वो अल्लाह अौर उसके रसूल ﷺ की बातों को झुठलाने के कारण काफ़िर है।
उत्तर/ तो आप कहिएः अल्लाह की औतरित की हुई ग्रंथों पर ईमान का अर्थ है, कि आपका विश्वास हो और आप स्वीकार करें की अल्लाह ने अपने संदेष्टाओं और इश्दूतों पर कुछ ग्रन्थें औतरित की हैं। कुछ ग्रंथों के संबंध में अल्लाह ने पवित्र क़ुरआन में बताया है, जैसे इब्राहीम अलैहिस्सलाम के सह़ीफ़े उनपर उतारे गये, तौरात मूसा अलैहिस्सलाम को दी गयी , इंजील ईसा अलैहिस्सलाम को मिली, ज़बूर दाउद अलैहिस्सलाम पर उतरी और कुरआन अंतिम संदेष्टा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को प्रदान किया गया।
सबसे श्रेष्ठ ग्रंथ क़ुरआन है। ये अल्लाह की पवित्र वाणी और वार्ता है, जिसे अल्लाह ने स्वयं कहा है। इसके शब्द और अर्थ भी अल्लाह की ओर से हैं, जिसे जिब्रील ने अंतिम संदेष्टा को सुनाया और अन्य लोगों तक पहुँचाने का आदेश दिया। अल्लाह ने कहा: "نَزَلَ بِهِ الرُّوحُ الْأَمِينُ" अर्थात : {इसे अमानतदार विश्वसनीय फ़रिश्ता लेकर उतरा है।} (सूरा अश्-शुअरा: 193) अल्लाह ने एक अन्य स्थान पर कहा:"إِنَّا نَحْنُ نَزَّلْنَا عَلَيْكَ الْقُرْآَنَ تَنْزِيلًا" {हमने तुमपर क़ुरआन थोड़ा थोड़ा करके औतरित किया है।} (सूरा अद्-दह्र: 23) अौर एक स्थान पर कहता है: "فَأَجِرْهُ حَتَّى يَسْمَعَ كَلَامَ اللَّهِ" अर्थात : {तो तुम उसको शरण दे दो, ताकि वह अल्लाह का कलाम (वचन) सुन सके।} (सूरा अत्-तौबा: 6)
अल्लाह ने उसे किसी भी प्रकार के हेर-फेर और कमी-बेशी से सुरक्षित रखा है। इस किताब की एक विशेषता यह है कि यह लिखित रूप में और लोगों के सीनों में सुरक्षित रहेगी, यहाँ तक कि प्रलय से पहले, अल्लाह तआला ईमान वालों की आत्माओं को निकाल लेगा। इसके साथ ही उसे भी उठा लिया जायेगा।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः पूर्ण विश्वास रखिए कि वे इन्सान हैं, मानव जाति में से चुने हुए लोग हैं, अल्लाह ने उन्हें अपने धर्म को बन्दों तक पहुँचाने के लिए चुन लिया है। अतः वे लोगों को एक अल्लाह की वंदना और शिर्क एवं मुश्रिकों से छुटकारा प्राप्त करने की ओर बुलाते हैं। नबूअत वास्तव में अल्लाह की ओर से एक चयन है, जिसे परिश्रम, अधिक से अधिक उपासना, परहेज़गारी और प्रवीनता द्वारा प्राप्ता नहीं किया जा सकता। अल्लाह तआला ने फ़रमायाः "اللَّهُ أَعْلَمُ حَيْثُ يَجْعَلُ رِسَالَتَهُ" अर्थात : {अल्लाह अधिक जानता है कि उसे अपना रसूल किसे बनाना है।} (सूरा अल्-अन्आमः 124)
प्रथम संदेष्टा आदम अलैहिस्सलाम और प्रथम दूत नूह़ अलैहिस्सलाम हैं। जबकि अन्तिम तथा श्रेष्ठ संदेष्टा एवं दूत मह़म्मद पुत्र अब्दुल्लाह क़ुरैशी, हाशिमी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हैं। जिसने किसी संदेष्टा का इन्कार किया, वो काफ़िर हो गया तथा जिसने मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के बाद नबूअत का दावा किया, वो काफ़िर एवं अल्लाह को झुठलाने वाला है। जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमायाः "ما كَانَ مُحَمَّدٌ أَبَا أَحَدٍ مِنْ رِجَالِكُمْ وَلَكِنْ رَسُولَ اللَّهِ وَخَاتَمَ النَّبِيِّينَ" अर्थात : {मुह़म्मद तुम्हारों पुरुषों में से किसी के पिता नहीं हैं, किन्तु अल्लाह के रसूल एवं अन्तिम नबी हैं।} और आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः(ولا نبي بعدي) अर्थात: (मेरे बाद कोई संदेष्टा नहीं होगा।)
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अन्तिम दिवस पर ईमान लाने का अर्थ यह है कि उन तमाम वस्तुओं की पूर्ण पुष्टि, संदेह रहित विश्वास और इक़रार, जिनके मृत्यु के बाद होने की सूचना अल्लाह तआला ने दी है। जैसे- क़ब्र में प्रश्न, उसकी नेमत और अज़ाब, मृत्यु के बाद पुनः जीवित होना, कर्मों के ह़िसाब और फ़ैसले के लिए लोगों का इकट्ठा होना तथा प्रलय के मैदान के विभिन्न हालात, जैसे- लम्बे समय तक खड़े रहना, एक मील की दूरी तक सूर्य का नीचे आ जाना, ह़ौज, मीज़ान, कर्म पत्र, जहन्नम के ऊपर रास्ता बनाना आदि उस दिन की भयानक अवस्थाएं, जो उस समय तक जारी रहेंगी, जब तक जहन्नम के ह़क़दार जहन्नम और जन्नत के हक़दार जन्नत में प्रवेश न कर जायें। जैसा कि विस्तारित रूप से अल्लाह की किताब और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ह़दीस में आया है। अन्तिम दिवस पर ईमान में प्रलय की उन निशानियों पर पूर्ण विश्वास भी शामिल है, जो क़ुर्आन तथा ह़दीस से साबित हैं, जैसे- असंख्य फ़ितनों का सामने आना, हत्याएं, भूकम्प, सूर्य एवं चंद्रमा ग्रहण, दज्जाल का निकलना, ईसा अलैहिस्सलाम का उतरना, याजूज और माजूज का निकलना एवं पश्चिम से सूर्य का निकलना आदि।
ये सारी चीज़ें अल्लाह की किताब और उसके रसूल की सहीह हदीसों से सिद्ध हैं, जो सह़ीह़, सुनन एवं मुसनद आदि पुस्तकों में मौजूद हैं।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः हाँ, अल्लाह तआला ने फ़िरऔन और उसके अनुसरणकारियों के बारे में फ़रमायाः "النَّارُ يُعْرَضُونَ عَلَيْهَا غُدُوًّا وَعَشِيًّا وَيَوْمَ تَقُومُ السَّاعَةُ أَدْخِلُوا آَلَ فِرْعَوْنَ أَشَدَّ الْعَذَابِ"अर्थात : {नरक को उनके सामने प्रातः-संध्या लाया जायेगा और जिस दिन प्रलय घटित होगी (कहा जायेगाः) फ़िरऔनयों को कठोरतम यातना में डाल दो।} (सूरा ग़ाफ़िरः 46) तथा अल्लाह तआला ने फ़रमायाः "وَلَوْ تَرَى إِذْ يَتَوَفَّى الَّذِينَ كَفَرُوا الْمَلَائِكَةُ يَضْرِبُونَ وُجُوهَهُمْ وَأَدْبَارَهُمْ وَذُوقُوا عَذَابَ الْحَرِيقِ" अर्थात: {और काश कि तू देखता जबकि फ़रिश्ते काफ़िरों की जान निकालते हैं, उनके मुँह और कमर पर मार मारते हैं (और कहते हैं) तुम जलने की यातना चखो।} अल्लाह तआला ने अन्य स्थान में फ़रमयाः "يُثَبِّتُ اللَّهُ الَّذِينَ آَمَنُوا بِالْقَوْلِ الثَّابِتِ فِي الْحَيَاةِ الدُّنْيَا وَفِي الْآَخِرَةِ" अर्थात: {अल्लाह ईमान वालों को दृढ़ कथन के ज़रिये सांसारिक जीवन और प्रलय में दृढ़ता प्रदान करता है।} (सूरा इबराहीमः 27) तथा बरा बिन आज़िब रज़ियल्लाहु अन्हु की एक हदीसे क़ुदसी में हैः (तो आसमान से एक पुकारने वाला पुकारेगाः मेरे बन्दे ने सत्य कहा है। उसके लिए जन्नत (स्वर्ग) के बिछौने बिछा दो, उसे जन्नत के वस्त्र पहना दो और उसके लिए जन्नत की ओर एक दरवाज़ा खोल दो, ताकि उसे जन्नत की हवा और सुगंध मिलती रहे। उसकी क़ब्र को हद्दे निगाह तक फैला दिया जायेगा। फिर काफ़िर की मृत्यु का ज़िक्र करते हुए फ़रमायाः फिर उसकी आत्मा को उसके शरीर में लौटाया जायेगा, उसके पास दो फ़रिश्ते आयेंगे, उसे बठायेंगे और कहेंगेः तेरा रब कौन है? वो उत्तर देगाः मुझे कुछ पता नहीं। वे दोनों कहेंगेः तेरा धर्म क्या है? वो कहेगाः मुझे कुछ पता नहीं। फिर वे कहेंगेः ये आदमी कौन है, जो तुम्हारे बीच (संदेष्टा बना कर) भेजा गया था? वो कहेगाः मुझे कुछ पता नहीं। तो आकाश से एक पुकारने वाला पुकारेगाः इसने झूठ कहा है। इसके लिए दोज़ख़ (नरक) के बिछौने बिछा दो, इसे दोज़ख़ के वस्त्र पहना दो और इसके लिए दोज़ख़ की ओर एक दरवाज़ा खोल दो। ताकि उसकी गर्मी और गर्म हवा आती रहे। उसकी क़ब्र को इस क़दर तंग कर दिया जायेगा कि उसकी एक तरफ की पसलियाँ दूसरी तरफ़ आ जायेंगीं।) एक रिवायत में यह भी हैः (फिर उसके लिए एक अन्धे-गूंगे फ़रिश्ते को नियुक्त कर दिया जायेगा, उसके पास एक लोहे का हथोड़ा होगा कि यदि उसे पहाड़ पर मार दिया जाय तो वो मिट्टी बन जाय। वो उस हथोड़े से उसे ऐसे मारेगा कि उसकी आवाज़ जिन्न तथा इन्सानों के छोड़ पूर्व तथा पश्चिम के बीच की सारी चीज़ें सुनेंगी।) इस हदीस को अबू दाऊद ने रिवायत किया है। यही कारण है कि हमें हर नमाज़ में क़ब्र के अज़ाब से पनाह मांगने का आदेश दिया गया है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः हाँ, ईमान वाले प्रलोक में अपने रब को देखेंगे। इसके कुछ प्रमाण प्रस्तुत हैंः अल्लाह तआला ने फरमयाः "وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَاضِرَةٌ ، إِلَى رَبِّهَا نَاظِرَةٌ" अर्थात: {उस दिन कुछ चेहरे हरे-भरे होंगे। अपने रब को देख रहे होंगे।} (सूरा अल्-क़ियामाः 22-23) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "إنكم ترون ربكم" अर्थात: (तुम अपने रब को देखोगे।) इसे बुखारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है। ईमान वालों के अपने रब को देखने के सम्बन्ध में हदीसें मुतवातिर सनदों से आई हैं तथा इसपर सारे सहाबा और ताबेईन एकमत हैं। जिसने इस दर्शन को झुठलाया, उसने अल्लाह तथा उसके रसूल से दुश्मनी की तथा सह़ाबा रज़ियल्लाहु अन्हुम और उनका अनुसरण करने वाले मुसलमानों का विरोध किया। अल्बत्ता, इस लोक (दुनिया) में अल्लाह को देखना सम्भव नहीं है। क्योंकि अल्लाह के रसूल सल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "إنكم لن تروا ربكم حتى تموتوا"अर्थात : (तुम मरने से पहले अपने रब को कदापि देख नहीं सकते।) और जब मूसा अलैहिस्सलाम ने दुनिया में अल्लाह को देखने की इच्छा व्यक्त की थी, तो अल्लाह ने मना कर दिया था। जैसा कि इस आयत में हैः "وَلَمَّا جَاءَ مُوسَى لِمِيقَاتِنَا وَكَلَّمَهُ رَبُّهُ قَالَ رَبِّ أَرِنِي أَنْظُرْ إِلَيْكَ قَالَ لَنْ تَرَانِي" अर्थात :{और जब मूसा हमारे निश्चित समय पर पहुँचा और उसके रब ने उससे बातचीत की, तो उसने प्रार्थना की कि ऐ मेरे रब, मुझे देखने की शक्ति दे कि मैं तुझे देखूँ। तो उसने कहाः तू मुझे नहीं देख सकता।} (सूरा आराफ़ः 143)
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः इस बात पर पूर्ण विश्वास द्वारा कि प्रत्येक वस्तु अल्लाह के निर्णय और उसके अनुमान के अनुसार होती है। कोई वस्तु उसकी इच्छा के बिना नहीं होती। वो बन्दों के भले-बुरे सारे कार्यों का पैदा करने वाला है। उसने बन्दों को भलाई तथा सत्य को स्वीकार करने की शक्ति देकर उत्पन्न किया है तथा भले-बुरे में अन्तर करने की क्षमता प्रदान की है। उन्हें किसी काम को करने अथवा न करने की इच्छाशक्ति प्रदान की है। सत्य को स्पष्ट कर दिया है तथा असत्य से सावधान किया है। जिसे चाहा, अपने अनुग्रह से सुपथ प्रदान किया और जिसे चाहा, अपने न्याय के आधार पर कुपथ किया। वो तत्त्व ज्ञान, ज्ञानी और कृपावान है। उसे उसके कार्यों के बारे में नहीं पूछा जायेगा, जबकि बन्दे पूछे जायेंगे।
तक़्दीर की चार श्रेणियाँ हैं, और वे हैं:
प्रथम श्रेणीः ये विश्वास रखना कि अल्लाह का ज्ञान हर वस्तु को इस तरह घेरे हुए है कि वह हर उस विषय को जानता है, जो हो चुका है और जो नहीं हुआ है, यदि वो होता, तो कैसे होता।
दूसरी श्रेणीः ये विश्वास रखना कि अल्लाह ने प्रत्येक वस्तु को लिख रखा है।
तीसरी श्रेणी: ये विश्वास रखना कि कोई भी वस्तु अल्लाह की इच्छा और अनुमति के बिना नहीं हो सकती।
चौथी श्रेणी: ये विश्वास रखनाः कि अल्लाह ही प्रत्येक वस्तु को उत्पन्न करने वाला है। अर्थात वह व्यक्तियों तथा आकाशों एवं धरती में मौजूद समस्त वस्तुओं के कार्यों, कथनों, गतियों, ठहराव एवं गुणों को उत्पन्न करने वाला है। इन सारी वस्तुओं की दलील क़ुर्आन एवं सुन्नत में भारी मात्रा में मौजूद हैं।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः सामान्य रूप से न यह कहा जायेगा कि मनुष्य विवश है और न यह कहा जायेगा कि उसे अख़्तियार प्राप्त है। ये दोनों बातें गलत हैं। क़ुर्आन एवं ह़दीस से ज्ञात होता है कि मनुष्य इरादा और इच्छा का मालिक है और वास्तव में अपना कार्य खुद करता है। लेकिन ये सब कुछ अल्लाह के इरादे और इच्छा से बाहर नहीं होता। इसे अल्लाह तआला के इस कथन ने स्पष्ट कर दिया हैः "لِمَنْ شَاءَ مِنْكُمْ أَنْ يَسْتَقِيمَ ، وَمَا تَشَاءُونَ إِلَّا أَنْ يَشَاءَ اللَّهُ رَبُّ الْعَالَمِين" अर्थात : {(खास तौर से उनके लिए) जो तुममें से सीधे रास्ते पर चलना चाहे। और तुम बिना सारी दुनिया के रब के चाहे कुछ नहीं चाह सकते।} (सूरा अत्-तकवीरः 28-29) तथा अल्लाह तआला ने अन्य स्थान में फ़रमायाः"فَمَنْ شَاءَ ذَكَرَهُ (55) وَمَا يَذْكُرُونَ إِلَّا أَنْ يَشَاءَ اللَّهُ هُوَ أَهْلُ التَّقْوَى وَأَهْلُ الْمَغْفِرَةِ " अर्थात: {अब जो चाहे उससे शिक्षा ग्रहण करे। और वे उसी समय शिक्षा ग्रहण करेंगे, जब अल्लाह चाहे, वो इसी योग्य है कि लोग उससे डरें और इस योग्य है कि वह क्षमाँ करे।} (सूरा अल्-मुद्दस्सिरः 55-56)
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः कर्म (अमल) के बिना ईमान सही नहीं हो सकता,बल्कि ईमान के लिए कर्म अनिवार्य है। क्योंकि स्वीकरण (इक़रार) की तरह कर्म भी ईमान का एक स्तंभ है। सारे इमाम इस बात पर एकमत हैं कि ईमान कथ्नी एवं करनी (क़ौल व अमल ) का नाम है। इस का प्रमाण यह आयत हैः "وَمَنْ يَأْتِهِ مُؤْمِنًا قَدْ عَمِلَ الصَّالِحَاتِ فَأُولَئِكَ لَهُمُ الدَّرَجَاتُ الْعُلَا"{और जो उसके सामने ईमान वाले के रूप में उपस्थित होगा, उसने अच्छे कर्म भी किये होंगे, तो ऐसे ही लोगों के लिए ऊँचे दरजे हैं।} (सूरा ताहाः 75) यहाँ अल्लाह ने जन्नत में प्रवेश पाने हेतु ईमान तथा कर्म दोनों की शर्त रखी है।
उत्तर/ तो आप कहिए: इस्लाम के निम्नलिखित पाँच स्तम्भ (अर्कान) हैं-: इस बात की गवाही देना कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूजने योग्य नहीं है और यह गवाही देना कि मुहम्मद ﷺ अल्लाह के अन्तिम दूत हैं, नमाज़ स्थापित करना, पवित्र रमज़ान के पूरे रोज़े (उपवास) रखना, अपने माल से जकात देना एवं अल्लाह के पवित्र घर (काबा शरीफ़) का हज करना।
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः (इस्लाम की बुनियाद पाँच वस्तुओं पर है; इस बात की गवाही देना के अल्लाह के अतिरिक्त कोई अन्य पूज्य नहीं और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि अल्लाह के रसूल हैं, नमाज़ स्थापित करना, ज़कात देना, ह़ज करना और रमज़ान के रोज़े रखना।) इस हदीस का वर्णन बुख़ारी एवं मुस्लिम ने किया है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः "अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं" का अर्थ हैः अल्लाह के अतिरिक्त कोई सच्चा पूज्य नहीं। जैसा कि अल्लाह तआला ने फरमायाः "وَإِذْ قَالَ إِبْرَاهِيمُ لِأَبِيهِ وَقَوْمِهِ إِنَّنِي بَرَاءٌ مِمَّا تَعْبُدُونَ ، إِلَّا الَّذِي فَطَرَنِي فَإِنَّهُ سَيَهْدِينِ، وَجَعَلَهَا كَلِمَةً بَاقِيَةً فِي عَقِبِهِ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَ" अर्थात : {और उस समय को याद करो, जब इबराहीम ने अपने बाप और अपने समुदाय से कहाः मैं उनसे विरक्त हूँ,उन से जिनकी उपासना तुम करते हो, अतिरिक्त उसके जिसने मुझे उत्पन्न किया, वो अवश्य मेरा पथप्रदर्शन करेगा।} (सूरा अज़्-ज़ुख़रुख़ः26- 28) एक अन्य स्थान पर अल्लाह तआला ने फरमायाः" ذَلِكَ بِأَنَّ اللَّهَ هُوَ الْحَقُّ وَأَنَّ مَا يَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ هُوَ الْبَاطِلُ وَأَنَّاللَّهَ هُوَ الْعَلِيُّ الْكَبِيرُ" अर्थात : {ये इसलिए कि अल्लाह ही सत्य है और लोग उसके अतिरिक्त जिनकी उपासना करते हैं, असत्य हैं। और अल्लाह सर्वोच्च एवं महान है।} (सूरा लुक़मानः 29)
और "मुहम्मद के रसूल होने की पुष्टि करने ( गवाही देने) " का अर्थ यह है कि हम विश्वास रखें और इक़रार करें कि आप अल्लाह के बन्दे और उसके भक्त हैं। आप बन्दे हैं, इसलिए आपकी बन्दगी नहीं की जा सकती, तथा नबी हैं, इसलिए झुठलाये नहीं जा सकते। आपके आदेशों का पालन किया जायेगा, आपकी बतायी हुई बातों को सच माना जायेगा, आपकी मना की हुई बातों से परहेज़ किया जायेगा तथा आप ही की बतायी हुई पद्धति के अनुसार अल्लाह की वंदना की जायेगी।
आपका अपनी उम्मत पर ह़़क़ यह है कि लोग आपका सम्मान करें, आपसे मुह़ब्बत रखें तथा हर समय एवं सभी कार्यों में यथासम्भव आपका अनुसरण करें। अल्लाह तआला ने फरमायाः "قُلْ إِنْ كُنْتُمْ تُحِبُّونَ اللَّهَ فَاتَّبِعُونِي يُحْبِبْكُمُ اللَّهُ وَيَغْفِرْ لَكُمْ ذُنُوبَكُمْ" अर्थात : {कह दोः यदि तुम अल्लाह से मुह़ब्बत करते हो, तो मेरा अनुसरण करो, अल्लाह तुमसे मुह़ब्बत करेगा और तुम्हारे गुनाहों को माफ़ करेगा।} (सूरा आले-इमरानः 31)
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः कलिम-ए-तौह़ीद (मूल मंत्र) कोई साधारण मूल मंत्र नहीं है, जिसे किसी आस्था, तगादों पर अमल किए बिना और उसे भंग करने वाली चीज़ों से बचे बिना, यूं ही कह दिया जाय। अपितु इसकी सात शर्तं हैं, जिन्हें उलमा ने शरई प्रमाणों को खंगालकर निकाला है और क़ुर्आन एवं सुन्नत को सामने रखकर संकलित किया है। ये सात शर्तें इस प्रकार हैंः
1- इसके अर्थ को इस तौर पर जानना कि वे कौन-सी वस्तुयें हैं जिन्हें इस कलिमे (मूलमंत्र ) में नकारा गया है और वे कौन-सी वस्तुयें हैं जिन्हें इसमें सिद्ध किया गया है। ये जानना कि अल्लाह अकेला है, उसका कोई साझी नहीं तथा यह कि अल्लाह के अतिरिक्त किसी अन्य में पूज्य होने के गुण नहीं पाये जाते। साथ ही इस कलिमा के तक़ाजों, लवाज़िम और भंग करने वाली वस्तुओं को इस तरह से जानना कि अज्ञानता की मिलावट न हो। अल्लाह तआला ने फरमायाः"فَاعْلَمْ أَنَّهُ لَا إِلَهَ إِلَّا اللَّهُ" अर्थात : {जान लो कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं।} (सूरा मुह़म्मदः 19) एक और स्थान में फरमायाः "لَّا مَنْ شَهِدَ بِالْحَقِّ وَهُمْ يَعْلَمُونَ" अर्थात : {सिवाय उसके जो सत्य की गवाही दे तथा वे जानते भी हों।} (सूरा अज़-ज़ुख़रुफ़ः 86) और नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जिसकी मृत्यु इस हाल में हुई कि वो जानता हो कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं, वह अवश्य जन्नत (स्वर्ग) में प्रवेश पायेगा।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।
2. दिल में इस तरह पूर्ण विश्वास रखना कि संदेह की कोइ गुंजाईश न रहे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "إِنَّمَا الْمُؤْمِنُونَ الَّذِينَ آَمَنُوا بِاللَّهِ وَرَسُولِهِ ثُمَّ لَمْ يَرْتَابُوا وَجَاهَدُوا بِأَمْوَالِهِمْ وَأَنْفُسِهِمْ فِي سَبِيلِ اللَّهِ أُولَئِكَ هُمُ الصَّادِقُونَ" अर्थात : {वास्तव में मोमिन वह हैं जो अल्लाह तथा उसके रसूल पर ईमान ले आये और फिर किसी संदेह में नहीं पड़े एवं अपने माल तथा जान के साथ अल्लाह की राह में जिहाद किए। यही लोग सत्यवादी हैं।} (सूरा अल्-ह़ुजुरातः 25) और अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "من قال أشهد أن لا إله إلا الله، وأني رسول الله، لا يلقى الله بهما عبد غير شاك فيهما إلا دخل الجنة" अर्थात : जिसने कहाः मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं और मैं अल्लाह का रसूल हूँ, इन दोनों बातों के साथ जो बन्दा अल्लाह से मिलेगा और इनमें संदेह नहीं करेगा, वो जन्नत में प्रवेश करेगा।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।
3- ऐसा इख़्लास (अल्लाह के लिए विशुद्धता) जो शिर्क से पवित्र हो। अर्थात उपासना एवं वंदना को शिर्क तथा दिखावे के संदेहों से पाक तथा पवित्र रखना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"أَلَا لِلَّهِ الدِّينُ الْخَالِصُ" अर्थात: {सुन लो, विशुद्ध धर्म केवल अल्लाह के लिए है।} (सूरा अज़्-ज़ुमरः 3) एक और स्थान पर फरमायाः"وَمَا أُمِرُوا إِلَّا لِيَعْبُدُوا اللَّهَ مُخْلِصِينَ لَهُ الدِّينَ" {उन्हेें केवल इसी बात का आदेश दिया गया था कि एक अल्लाह की वंदना करें, उसके लिए धर्म को विशुद्ध करते हुए।} (सूरा अल्-बय्यिनाः 5) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (क़यामत के दिन मेरी शिफ़ारिश (विनती) का सबसे अधिक हक़दार वो व्यक्ति होगा, जिसने निर्मल दिल से 'ला इलाहा इल्लल्लाह ' कहा।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है।
4- इस कलिमा तथा इसके अर्थ से मुहब्ब्त, ख़ुशी का अनुभव, इसका इक़रार करने वालों से दोस्ती एवं सहयोग, इससे टकराने वाली वस्तुओं से घृणा एवं काफ़िरों से खुद को अलग कर लेना। अल्लाह तआला ने फरमायाः {लोगों में से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कुछ लोगों को अल्लाह के सिवा साझी बना लेते हैं और उनसे वैसी मुहब्बत रखते हैं जैसी अल्लाह से होनी चाहिए, जबकि ईमान वाले अल्लाह से इससे भी बढ़कर मुहब्बत रखते हैं।} (सूरा अल्-बक़राः 165) और अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जिसके अन्दर तीन बातें होंगी, वह ईमान की मिठास पायेगाः अल्लाह एवं उसका रसूल उसके निकट सारी वस्तुओं से अधिक प्यारा हो, जिससे मुहब्बत रखे, केवल अल्लाह के लिए रखे और दोबारा कुफ़्र की ओर लौटने को उसी तरह नापसन्द करे, जिस तरह आग में डाले जाने को नापसन्द करता है।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।
5- ज़बान से तौह़ीद का मूलमंत्र अदा होने के पश्चात दिल तथा शरीर के अन्य भागों द्वारा पूर्ण रूप से उसकी पुष्टि हो जाय। चुनांचे शरीर के सारे भाग दिल की पुष्टि करते हुए आंतरिक तथा बाह्य रूप से आज्ञापालन में लग जायें। अल्लाह तआला ने फरमायाः"فلَيَعْلَمَنَّ اللهُ الَّذين صَدَقُوا ولَيَعْلَمَنّ الكاذبين" अर्थात : {अल्लाह उन लोगों को अवश्य जान लेगा जो सत्यवादी हैं और उन लोगों को भी जान लेगा, जो झूठे हैं।} (सूरा अल्-अन्कबूतः 3) एक और स्थान पर फरमायाः "والَّذي جاء بالصِّدق وصدَّق به أولئك هُمُ الْمتَّقون" अर्थात : {जो सत्य लेकर आया और उसकी पुष्टि की, ऐसे ही लोग अल्लाह से डरने वाले हैं।} (सूरा अज़्-ज़ुमरः 33) और अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "من مات وهو يشهد أن لا إله إلا الله، وأنَّ محمّداً رسول الله صادقاً من قلبه دخل الجنة" अर्थात : (जिसकी मृत्यु इस हाल में हो कि वह सच्चे दिल से गवाही देता हो कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई अन्य पूज्य नहीं और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के रसूल हैं, वो जन्नत में प्रवेश करेगा।) इस हदीस को अहमद ने रिवायत किया है।
6- केवल एक अल्लाह की वंदना करते हुए तथा इख़्लास (निर्मलतापूर्वक), अभिरुचि, उम्मीद और अल्लाह के डर के साथ उसके आदेशों का पालन करते हुए और उसकी मना की हुई वस्तुओं से बचते हुए उसके अधिकारों को अदा करना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وأنيبوا إلى ربكم وأسلموا له" अर्थात : {और तुम अपने रब की ओर झुक पड़ो और उसका आज्ञापालन किये जाओ।} (सूरा अज़्-ज़ुमरः 54) तथा एक और स्थान में फरमायाः"ومن يسلم وجهه إلى الله وهو محسنٌ فقد استمسك بالعُروة الوُثقى" अर्थात : {और जो व्यक्ति अपने चेहरे को अल्लाह के अधीन कर दे तथा वो सत्कर्म करने वाला हो, तो निःसंदेह उसने मज़बूत कड़ा थाम लिया।} (सूरा लुक़मानः 22)
7- ऐसा स्वीकार, जो विरोधाभास से पवित्र हो। ऐसा न हो कि दिल तो कलिमा, उसके अर्थ एवं तक़ाज़ों को ग्रहण करे, परन्तु उसकी ओर बुलाने वाले की तरफ से उसे स्वीकार करने के लिए तैयार न हो, धर्म द्वेष एवं अहंकार के कारण। अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّهُمْ كَانُوا إِذَا قِيلَ لَهُمْ لَا إِلَهَ إِلَّا اللَّهُ يَسْتَكْبِرُونَ" अर्थात : {इनका हाल यह था कि जब इनसे कहा जाता कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य नहीं है तो अभिमान करते थे।} (सूरा अस्-साफ़्फ़ातः 35) अतः ये मुसलमान नहीं हो सकता।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः हमारे नबी मुह़म्मद बिन अब्दुल्लाह बिन अब्दुल मुत्तलिब बिन हाशिम बिन अब्दे मनाफ़ हैं। अल्लाह ने उन्हें क़ुरैश वंश से चुना था, जो इसमाईल बिन इबराहीम की औलाद की शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ शाखा थी। अल्लाह ने उन्हें जिन्न तथा मनुष्यों की ओर नबी बनाकर भेजा था। उनपर ग्रंथ और ज्ञान (हिकमत ) उतारी थी तथा उन्हें तमाम रसूलों पर श्रेष्ठता प्रदान की थी।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः बन्दों पर अल्लाह की फ़र्ज़ की हुई प्रथम वस्तु: उसपर ईमान रखना और "ताग़ूत" का इन्कार करना हैं । जैसा कि अल्लाह तआला ने फरमायाः"لَقَدْ بَعَثْنَا فِي كُلِّ أُمَّةٍ رَسُولًا أَنِ اُعْبُدُوا اللَّهَ وَاجْتَنِبُوا الطَّاغُوتَ فَمِنْهُمْ مَنْ هَدَى اللَّهُ وَمِنْهُمْ مَنْ حَقَّتْ عَلَيْهِ الضَّلَالَةُ فَسِيرُوا فِي الْأَرْضِ فَانْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُكَذِّبِينَ" अर्थात : {और हमने प्रत्येक समुदाय के अन्दर एक-एक रसूल भेजा, (ये संदेश पहुँचाने के लिएे कि) अल्लाह की वंदना व उपासना करो और "ताग़ूत" से बचो। चुनांचे उनमें से कुछ लोगों को अल्लाह ने सत्यमार्ग दिखाया और कुछ लोगों पर कुमार्गता अनिवार्य हो गयी। अतः तुम धरती पर चलो-फिरो और देखो कि झुठलाने वालों का अन्त कैसा रहा?} (सूरा अन्-नह़्लः 36) "ताग़ूत" से अभिप्राय हर वो वस्तु है, जिसकी वंदना तथा अनुसरण द्वारा उसे सीमा से आगे बढ़ा दिया जाय।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अल्लाह ने स्पष्ट रूप से बयान कर दिया है कि उसने मनुष्य तथा जिन्नों को केवल अपनी वंदना हेतु उत्पन्न किया है। उसका कोई साझी नहीं। उसकी उपासना एवं वंदना यह है कि उसके आदेशों का पालन करके और उसकी मना की हुई वस्तुओं से दूर रहकर, पूर्णरूपेण उसका अनुसरण किया जाय। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَمَا خَلَقْتُ الْجِنَّ وَالْإِنْسَ إِلَّا لِيَعْبُدُونِ" अर्थात : {मैंने जिन्नों और मनुष्यों को केवल अपनी उपासना हेतु उत्पन्न किया है।} (सूरा अज़्-ज़ारियातः 56) तथा एक और स्थान पर फरमायाः"وَاعْبُدُوا اللَّهَ وَلَا تُشْرِكُوا بِهِ شَيْئًا" अर्थात : {अल्लाह की वंदना करो और उसका किसी को साझी न बनाओ।} (सूरा अन्-निसाः 36)