Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या क़ब्र का अज़ाब (यातना) और उसकी नेमतें कुर्आन एवं हदीस से प्रमाणित हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या क़ब्र का अज़ाब (यातना) और उसकी नेमतें कुर्आन एवं हदीस से प्रमाणित हैं?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः हाँ, अल्लाह तआला ने फ़िरऔन और उसके अनुसरणकारियों के बारे में फ़रमायाः "النَّارُ يُعْرَضُونَ عَلَيْهَا غُدُوًّا وَعَشِيًّا وَيَوْمَ تَقُومُ السَّاعَةُ أَدْخِلُوا آَلَ فِرْعَوْنَ أَشَدَّ الْعَذَابِ"अर्थात : {नरक को उनके सामने प्रातः-संध्या लाया जायेगा और जिस दिन प्रलय घटित होगी (कहा जायेगाः) फ़िरऔनयों को कठोरतम यातना में डाल दो।} (सूरा ग़ाफ़िरः 46) तथा अल्लाह तआला ने फ़रमायाः "وَلَوْ تَرَى إِذْ يَتَوَفَّى الَّذِينَ كَفَرُوا الْمَلَائِكَةُ يَضْرِبُونَ وُجُوهَهُمْ وَأَدْبَارَهُمْ وَذُوقُوا عَذَابَ الْحَرِيقِ" अर्थात: {और काश कि तू देखता जबकि फ़रिश्ते काफ़िरों की जान निकालते हैं, उनके मुँह और कमर पर मार मारते हैं (और कहते हैं) तुम जलने की यातना चखो।} अल्लाह तआला ने अन्य स्थान में फ़रमयाः "يُثَبِّتُ اللَّهُ الَّذِينَ آَمَنُوا بِالْقَوْلِ الثَّابِتِ فِي الْحَيَاةِ الدُّنْيَا وَفِي الْآَخِرَةِ" अर्थात: {अल्लाह ईमान वालों को दृढ़ कथन के ज़रिये सांसारिक जीवन और प्रलय में दृढ़ता प्रदान करता है।} (सूरा इबराहीमः 27) तथा बरा बिन आज़िब रज़ियल्लाहु अन्हु की एक हदीसे क़ुदसी में हैः (तो आसमान से एक पुकारने वाला पुकारेगाः मेरे बन्दे ने सत्य कहा है। उसके लिए जन्नत (स्वर्ग) के बिछौने बिछा दो, उसे जन्नत के वस्त्र पहना दो और उसके लिए जन्नत की ओर एक दरवाज़ा खोल दो, ताकि उसे जन्नत की हवा और सुगंध मिलती रहे। उसकी क़ब्र को हद्दे निगाह तक फैला दिया जायेगा। फिर काफ़िर की मृत्यु का ज़िक्र करते हुए फ़रमायाः फिर उसकी आत्मा को उसके शरीर में लौटाया जायेगा, उसके पास दो फ़रिश्ते आयेंगे, उसे बठायेंगे और कहेंगेः तेरा रब कौन है? वो उत्तर देगाः मुझे कुछ पता नहीं। वे दोनों कहेंगेः तेरा धर्म क्या है? वो कहेगाः मुझे कुछ पता नहीं। फिर वे कहेंगेः ये आदमी कौन है, जो तुम्हारे बीच (संदेष्टा बना कर) भेजा गया था? वो कहेगाः मुझे कुछ पता नहीं। तो आकाश से एक पुकारने वाला पुकारेगाः इसने झूठ कहा है। इसके लिए दोज़ख़ (नरक) के बिछौने बिछा दो, इसे दोज़ख़ के वस्त्र पहना दो और इसके लिए दोज़ख़ की ओर एक दरवाज़ा खोल दो। ताकि उसकी गर्मी और गर्म हवा आती रहे। उसकी क़ब्र को इस क़दर तंग कर दिया जायेगा कि उसकी एक तरफ की पसलियाँ दूसरी तरफ़ आ जायेंगीं।) एक रिवायत में यह भी हैः (फिर उसके लिए एक अन्धे-गूंगे फ़रिश्ते को नियुक्त कर दिया जायेगा, उसके पास एक लोहे का हथोड़ा होगा कि यदि उसे पहाड़ पर मार दिया जाय तो वो मिट्टी बन जाय। वो उस हथोड़े से उसे ऐसे मारेगा कि उसकी आवाज़ जिन्न तथा इन्सानों के छोड़ पूर्व तथा पश्चिम के बीच की सारी चीज़ें सुनेंगी।) इस हदीस को अबू दाऊद ने रिवायत किया है। यही कारण है कि हमें हर नमाज़ में क़ब्र के अज़ाब से पनाह मांगने का आदेश दिया गया है।