यदि आपसे कहा जाय: इस्लाम के स्तम्भ (अर्कान) क्या-कया हैं?
السؤال
प्रश्न/ यदि आपसे कहा जाय: इस्लाम के स्तम्भ (अर्कान) क्या-कया हैं?
الجواب
उत्तर/ तो आप कहिए: इस्लाम के निम्नलिखित पाँच स्तम्भ (अर्कान) हैं-: इस बात की गवाही देना कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूजने योग्य नहीं है और यह गवाही देना कि मुहम्मद ﷺ अल्लाह के अन्तिम दूत हैं, नमाज़ स्थापित करना, पवित्र रमज़ान के पूरे रोज़े (उपवास) रखना, अपने माल से जकात देना एवं अल्लाह के पवित्र घर (काबा शरीफ़) का हज करना।
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः (इस्लाम की बुनियाद पाँच वस्तुओं पर है; इस बात की गवाही देना के अल्लाह के अतिरिक्त कोई अन्य पूज्य नहीं और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि अल्लाह के रसूल हैं, नमाज़ स्थापित करना, ज़कात देना, ह़ज करना और रमज़ान के रोज़े रखना।) इस हदीस का वर्णन बुख़ारी एवं मुस्लिम ने किया है।