Skip to content

जब आपसे कहा जायः अल्लाह ने आपको क्यों उत्पन्न किया?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः अल्लाह ने आपको क्यों उत्पन्न किया?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अल्लाह ने स्पष्ट रूप से बयान कर दिया है कि उसने मनुष्य तथा जिन्नों को केवल अपनी वंदना हेतु उत्पन्न किया है। उसका कोई साझी नहीं। उसकी उपासना एवं वंदना यह है कि उसके आदेशों का पालन करके और उसकी मना की हुई वस्तुओं से दूर रहकर, पूर्णरूपेण उसका अनुसरण किया जाय। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَمَا خَلَقْتُ الْجِنَّ وَالْإِنْسَ إِلَّا لِيَعْبُدُونِ" अर्थात : {मैंने जिन्नों और मनुष्यों को केवल अपनी उपासना हेतु उत्पन्न किया है।} (सूरा अज़्-ज़ारियातः 56) तथा एक और स्थान पर फरमायाः"وَاعْبُدُوا اللَّهَ وَلَا تُشْرِكُوا بِهِ شَيْئًا" अर्थात : {अल्लाह की वंदना करो और उसका किसी को साझी न बनाओ।} (सूरा अन्-निसाः 36)