Skip to content

जब आपसे कहा जायः अन्तिम दिन (प्रलय दिवस) पर ईमान क्या है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः अन्तिम दिन (प्रलय दिवस) पर ईमान क्या है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अन्तिम दिवस पर ईमान लाने का अर्थ यह है कि उन तमाम वस्तुओं की पूर्ण पुष्टि, संदेह रहित विश्वास और इक़रार, जिनके मृत्यु के बाद होने की सूचना अल्लाह तआला ने दी है। जैसे- क़ब्र में प्रश्न, उसकी नेमत और अज़ाब, मृत्यु के बाद पुनः जीवित होना, कर्मों के ह़िसाब और फ़ैसले के लिए लोगों का इकट्ठा होना तथा प्रलय के मैदान के विभिन्न हालात, जैसे- लम्बे समय तक खड़े रहना, एक मील की दूरी तक सूर्य का नीचे आ जाना, ह़ौज, मीज़ान, कर्म पत्र, जहन्नम के ऊपर रास्ता बनाना आदि उस दिन की भयानक अवस्थाएं, जो उस समय तक जारी रहेंगी, जब तक जहन्नम के ह़क़दार जहन्नम और जन्नत के हक़दार जन्नत में प्रवेश न कर जायें। जैसा कि विस्तारित रूप से अल्लाह की किताब और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ह़दीस में आया है। अन्तिम दिवस पर ईमान में प्रलय की उन निशानियों पर पूर्ण विश्वास भी शामिल है, जो क़ुर्आन तथा ह़दीस से साबित हैं, जैसे- असंख्य फ़ितनों का सामने आना, हत्याएं, भूकम्प, सूर्य एवं चंद्रमा ग्रहण, दज्जाल का निकलना, ईसा अलैहिस्सलाम का उतरना, याजूज और माजूज का निकलना एवं पश्चिम से सूर्य का निकलना आदि।

ये सारी चीज़ें अल्लाह की किताब और उसके रसूल की सहीह हदीसों से सिद्ध हैं, जो सह़ीह़, सुनन एवं मुसनद आदि पुस्तकों में मौजूद हैं।