जब आपसे कहा जायः क्या ईमान वाले प्रलोक में अपने रब (पालनहार) को देखेंगे?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या ईमान वाले प्रलोक में अपने रब (पालनहार) को देखेंगे?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः हाँ, ईमान वाले प्रलोक में अपने रब को देखेंगे। इसके कुछ प्रमाण प्रस्तुत हैंः अल्लाह तआला ने फरमयाः "وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَاضِرَةٌ ، إِلَى رَبِّهَا نَاظِرَةٌ" अर्थात: {उस दिन कुछ चेहरे हरे-भरे होंगे। अपने रब को देख रहे होंगे।} (सूरा अल्-क़ियामाः 22-23) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "إنكم ترون ربكم" अर्थात: (तुम अपने रब को देखोगे।) इसे बुखारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है। ईमान वालों के अपने रब को देखने के सम्बन्ध में हदीसें मुतवातिर सनदों से आई हैं तथा इसपर सारे सहाबा और ताबेईन एकमत हैं। जिसने इस दर्शन को झुठलाया, उसने अल्लाह तथा उसके रसूल से दुश्मनी की तथा सह़ाबा रज़ियल्लाहु अन्हुम और उनका अनुसरण करने वाले मुसलमानों का विरोध किया। अल्बत्ता, इस लोक (दुनिया) में अल्लाह को देखना सम्भव नहीं है। क्योंकि अल्लाह के रसूल सल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "إنكم لن تروا ربكم حتى تموتوا"अर्थात : (तुम मरने से पहले अपने रब को कदापि देख नहीं सकते।) और जब मूसा अलैहिस्सलाम ने दुनिया में अल्लाह को देखने की इच्छा व्यक्त की थी, तो अल्लाह ने मना कर दिया था। जैसा कि इस आयत में हैः "وَلَمَّا جَاءَ مُوسَى لِمِيقَاتِنَا وَكَلَّمَهُ رَبُّهُ قَالَ رَبِّ أَرِنِي أَنْظُرْ إِلَيْكَ قَالَ لَنْ تَرَانِي" अर्थात :{और जब मूसा हमारे निश्चित समय पर पहुँचा और उसके रब ने उससे बातचीत की, तो उसने प्रार्थना की कि ऐ मेरे रब, मुझे देखने की शक्ति दे कि मैं तुझे देखूँ। तो उसने कहाः तू मुझे नहीं देख सकता।} (सूरा आराफ़ः 143)