Skip to content

जब आपसे कहा जायः ''ला इलाहा इल्लल्लाह'' की क्या-क्या शर्तें हैं ?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः ''ला इलाहा इल्लल्लाह'' की क्या-क्या शर्तें हैं ?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः कलिम-ए-तौह़ीद (मूल मंत्र) कोई साधारण मूल मंत्र नहीं है, जिसे किसी आस्था, तगादों पर अमल किए बिना और उसे भंग करने वाली चीज़ों से बचे बिना, यूं ही कह दिया जाय। अपितु इसकी सात शर्तं हैं, जिन्हें उलमा ने शरई प्रमाणों को खंगालकर निकाला है और क़ुर्आन एवं सुन्नत को सामने रखकर संकलित किया है। ये सात शर्तें इस प्रकार हैंः

1- इसके अर्थ को इस तौर पर जानना कि वे कौन-सी वस्तुयें हैं जिन्हें इस कलिमे (मूलमंत्र ) में नकारा गया है और वे कौन-सी वस्तुयें हैं जिन्हें इसमें सिद्ध किया गया है। ये जानना कि अल्लाह अकेला है, उसका कोई साझी नहीं तथा यह कि अल्लाह के अतिरिक्त किसी अन्य में पूज्य होने के गुण नहीं पाये जाते। साथ ही इस कलिमा के तक़ाजों, लवाज़िम और भंग करने वाली वस्तुओं को इस तरह से जानना कि अज्ञानता की मिलावट न हो। अल्लाह तआला ने फरमायाः"فَاعْلَمْ أَنَّهُ لَا إِلَهَ إِلَّا اللَّهُ" अर्थात : {जान लो कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं।} (सूरा मुह़म्मदः 19) एक और स्थान में फरमायाः "لَّا مَنْ شَهِدَ بِالْحَقِّ وَهُمْ يَعْلَمُونَ" अर्थात : {सिवाय उसके जो सत्य की गवाही दे तथा वे जानते भी हों।} (सूरा अज़-ज़ुख़रुफ़ः 86) और नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जिसकी मृत्यु इस हाल में हुई कि वो जानता हो कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं, वह अवश्य जन्नत (स्वर्ग) में प्रवेश पायेगा।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।

2. दिल में इस तरह पूर्ण विश्वास रखना कि संदेह की कोइ गुंजाईश न रहे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "إِنَّمَا الْمُؤْمِنُونَ الَّذِينَ آَمَنُوا بِاللَّهِ وَرَسُولِهِ ثُمَّ لَمْ يَرْتَابُوا وَجَاهَدُوا بِأَمْوَالِهِمْ وَأَنْفُسِهِمْ فِي سَبِيلِ اللَّهِ أُولَئِكَ هُمُ الصَّادِقُونَ" अर्थात : {वास्तव में मोमिन वह हैं जो अल्लाह तथा उसके रसूल पर ईमान ले आये और फिर किसी संदेह में नहीं पड़े एवं अपने माल तथा जान के साथ अल्लाह की राह में जिहाद किए। यही लोग सत्यवादी हैं।} (सूरा अल्-ह़ुजुरातः 25) और अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "من قال أشهد أن لا إله إلا الله، وأني رسول الله، لا يلقى الله بهما عبد غير شاك فيهما إلا دخل الجنة" अर्थात : जिसने कहाः मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं और मैं अल्लाह का रसूल हूँ, इन दोनों बातों के साथ जो बन्दा अल्लाह से मिलेगा और इनमें संदेह नहीं करेगा, वो जन्नत में प्रवेश करेगा।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।

3- ऐसा इख़्लास (अल्लाह के लिए विशुद्धता) जो शिर्क से पवित्र हो। अर्थात उपासना एवं वंदना को शिर्क तथा दिखावे के संदेहों से पाक तथा पवित्र रखना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"أَلَا لِلَّهِ الدِّينُ الْخَالِصُ" अर्थात: {सुन लो, विशुद्ध धर्म केवल अल्लाह के लिए है।} (सूरा अज़्-ज़ुमरः 3) एक और स्थान पर फरमायाः"وَمَا أُمِرُوا إِلَّا لِيَعْبُدُوا اللَّهَ مُخْلِصِينَ لَهُ الدِّينَ" {उन्हेें केवल इसी बात का आदेश दिया गया था कि एक अल्लाह की वंदना करें, उसके लिए धर्म को विशुद्ध करते हुए।} (सूरा अल्-बय्यिनाः 5) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (क़यामत के दिन मेरी शिफ़ारिश (विनती) का सबसे अधिक हक़दार वो व्यक्ति होगा, जिसने निर्मल दिल से 'ला इलाहा इल्लल्लाह ' कहा।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है।

4- इस कलिमा तथा इसके अर्थ से मुहब्ब्त, ख़ुशी का अनुभव, इसका इक़रार करने वालों से दोस्ती एवं सहयोग, इससे टकराने वाली वस्तुओं से घृणा एवं काफ़िरों से खुद को अलग कर लेना। अल्लाह तआला ने फरमायाः {लोगों में से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कुछ लोगों को अल्लाह के सिवा साझी बना लेते हैं और उनसे वैसी मुहब्बत रखते हैं जैसी अल्लाह से होनी चाहिए, जबकि ईमान वाले अल्लाह से इससे भी बढ़कर मुहब्बत रखते हैं।} (सूरा अल्-बक़राः 165) और अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जिसके अन्दर तीन बातें होंगी, वह ईमान की मिठास पायेगाः अल्लाह एवं उसका रसूल उसके निकट सारी वस्तुओं से अधिक प्यारा हो, जिससे मुहब्बत रखे, केवल अल्लाह के लिए रखे और दोबारा कुफ़्र की ओर लौटने को उसी तरह नापसन्द करे, जिस तरह आग में डाले जाने को नापसन्द करता है।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।

5- ज़बान से तौह़ीद का मूलमंत्र अदा होने के पश्चात दिल तथा शरीर के अन्य भागों द्वारा पूर्ण रूप से उसकी पुष्टि हो जाय। चुनांचे शरीर के सारे भाग दिल की पुष्टि करते हुए आंतरिक तथा बाह्य रूप से आज्ञापालन में लग जायें। अल्लाह तआला ने फरमायाः"فلَيَعْلَمَنَّ اللهُ الَّذين صَدَقُوا ولَيَعْلَمَنّ الكاذبين" अर्थात : {अल्लाह उन लोगों को अवश्य जान लेगा जो सत्यवादी हैं और उन लोगों को भी जान लेगा, जो झूठे हैं।} (सूरा अल्-अन्कबूतः 3) एक और स्थान पर फरमायाः "والَّذي جاء بالصِّدق وصدَّق به أولئك هُمُ الْمتَّقون" अर्थात : {जो सत्य लेकर आया और उसकी पुष्टि की, ऐसे ही लोग अल्लाह से डरने वाले हैं।} (सूरा अज़्-ज़ुमरः 33) और अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "من مات وهو يشهد أن لا إله إلا الله، وأنَّ محمّداً رسول الله صادقاً من قلبه دخل الجنة" अर्थात : (जिसकी मृत्यु इस हाल में हो कि वह सच्चे दिल से गवाही देता हो कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई अन्य पूज्य नहीं और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के रसूल हैं, वो जन्नत में प्रवेश करेगा।) इस हदीस को अहमद ने रिवायत किया है।

6- केवल एक अल्लाह की वंदना करते हुए तथा इख़्लास (निर्मलतापूर्वक), अभिरुचि, उम्मीद और अल्लाह के डर के साथ उसके आदेशों का पालन करते हुए और उसकी मना की हुई वस्तुओं से बचते हुए उसके अधिकारों को अदा करना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وأنيبوا إلى ربكم وأسلموا له" अर्थात : {और तुम अपने रब की ओर झुक पड़ो और उसका आज्ञापालन किये जाओ।} (सूरा अज़्-ज़ुमरः 54) तथा एक और स्थान में फरमायाः"ومن يسلم وجهه إلى الله وهو محسنٌ فقد استمسك بالعُروة الوُثقى" अर्थात : {और जो व्यक्ति अपने चेहरे को अल्लाह के अधीन कर दे तथा वो सत्कर्म करने वाला हो, तो निःसंदेह उसने मज़बूत कड़ा थाम लिया।} (सूरा लुक़मानः 22)

7- ऐसा स्वीकार, जो विरोधाभास से पवित्र हो। ऐसा न हो कि दिल तो कलिमा, उसके अर्थ एवं तक़ाज़ों को ग्रहण करे, परन्तु उसकी ओर बुलाने वाले की तरफ से उसे स्वीकार करने के लिए तैयार न हो, धर्म द्वेष एवं अहंकार के कारण। अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّهُمْ كَانُوا إِذَا قِيلَ لَهُمْ لَا إِلَهَ إِلَّا اللَّهُ يَسْتَكْبِرُونَ" अर्थात : {इनका हाल यह था कि जब इनसे कहा जाता कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य नहीं है तो अभिमान करते थे।} (सूरा अस्-साफ़्फ़ातः 35) अतः ये मुसलमान नहीं हो सकता।