परिणाम फ़िल्टर करें
116 कार्ड
الموضوعات
التصنيف الشرعي
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः निःसंदेह दुआ एक महत्वपूर्ण वंदना एवं उपासना है। जैसा कि अल्लाह तआला ने कहा हैः"وَقَالَ رَبُّكُمُ ادْعُونِي أَسْتَجِبْ لَكُمْ إِنَّ الَّذِينَ يَسْتَكْبِرُونَ عَنْ عِبَادَتِي سَيَدْخُلُونَ جَهَنَّمَ دَاخِرِينَ" अर्थात : {और तुम्हारे रब ने कहाः तुम मुझे पुकारो, मैं तुम्हारी दुआ स्वीकार करूँगा। निःसंदेह! जो लोग मेरी इबादत से अभिमान करते हैं, वे जहन्नम में अपमानित होकर प्रवेश करेंगे।} (सूरा ग़ाफ़िरः 60) और ह़दीस में है कि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः "الدعاء هو العبادة" अर्थात : (दुआ ही इबादत है।) इस हदीस को तिरमिज़ी ने रिवायत किया है। इस्लाम में इसके महत्व का एक प्रमाण यह भी है कि पवित्र क़ुर्आन में इसके सम्बन्ध में तीन सौ से अधिक आयतें उतरी हैं। फिर दुआ के दो प्रकार हैंः इबादत पर आधारित दुआ तथा सवाल पर आधारित दुआ। लेकिन, इनमें हर प्रकार की दुआ दूसरे से जुडी हेई है।
इबादत पर आधारित दुआः इबादत पर आधारित दुआ का मतलब है, किसी वांछित वस्तु की प्राप्ति अथवा किसी परेशानी से मुक्ति पाने के लिए, केवल अल्लाह के लिए की गयी उपासना को माध्यम बनाकर उसके दर तक पहुँचना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَذَا النُّونِ إِذْ ذَهَبَ مُغَاضِبًا فَظَنَّ أَنْ لَنْ نَقْدِرَ عَلَيْهِ فَنَادَى فِي الظُّلُمَاتِ أَنْ لَا إِلَهَ إِلَّا أَنْتَ سُبْحَانَكَ إِنِّي كُنْتُ مِنَ الظَّالِمِينَ ، فَاسْتَجَبْنَا لَهُ وَنَجَّيْنَاهُ مِنَ الْغَمِّ وَكَذَلِكَ نُنْجِي الْمُؤْمِنِينَ" अर्थात:{तथा मछली वाले नबी को याद करो, जब वो क्रोधित होकर चल दिया और ये समझ बैठा कि हम उसकी पकड़ नहीं करेंगे। अन्ततः उसने अंधेरों में पुकारा कि ऐ अल्लाह, तेरे अतिरिक्त कोई अन्य पूज्य नहीं, तेरी ज़ात पाक है, निश्चय मैं अत्याचारियों में से था। चुनांचे हमने उसकी दुआ स्वीकार कर ली और उसे दुख से मुक्ति प्रदान कर दी। इसी तरह हम ईमान वालों को मुक्ति प्रदान करते हैं।} (सूरा अल्-अम्बियाः 87-88)
सवाल पर आधारित दुआः सवाल पर आधारित दुआ यह है कि दुआ करने वाला किसी वांछित वस्तु की प्राप्ति अथवा दुख से छुटकारा पाने की दुआ करे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "رَبَّنَا إِنَّنَا آَمَنَّا فَاغْفِرْ لَنَا ذُنُوبَنَا وَقِنَا عَذَابَ النَّارِ" अर्थात: {ऐ हमारे पालनहार, यक़ीनन हम ईमान लाये। अतः हमारे पापों को क्षमा कर और हमें नरक की अग्नि से बचा।} (सूरा आले-इमरानः 16)
दुआ अपने दोनों प्रकारों के साथ, वंदना व उपासना का निचोड़ और उसका सार है। यह मांगने में सरल, करने में सरल तथा प्रतिष्ठा एवं प्रभाव के ऐतबार से सबसे महत्वपूर्ण है। ये अल्लाह की अनुमति से, नापसन्दीदा वस्तु से बचाव और वांछित वस्तु की प्राप्ति के मज़बूत माध्यमों में से एक है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः किसी भी कार्य के अल्लाह के यहाँ स्वीकृत प्राप्त करने के लिए दो शर्तों का पाया जान अनिवार्य हैः पहली शर्तः उसे केवल अल्लाह के लिए किया जाय। इसकी दलील अल्लाह तआला का यह शुभ उपदेश है: "وَمَا أُمِرُوا إِلَّا لِيَعْبُدُوا اللَّهَ مُخْلِصِينَ لَهُ الدِّينَ حُنَفَاءَ" अर्थात : उन्हें इसके सिवाय कोई आदेश नहीं दिया गया है कि केवल अल्लाह तआला की इबादत करें, उसी के लिए धर्म को विशुद्ध करते हुए, बिल्कुल एकाग्र होकर।} (सूरा अल्-बय्यिनाः 5) तथा अल्लाह तआला ने फरमायाः "فَمَنْ كَانَ يَرْجُوا لِقَاءَ رَبِّهِ فَلْيَعْمَلْ عَمَلًا صَالِحًا وَلَا يُشْرِكْ بِعِبَادَةِ رَبِّهِ أَحَدًا" अर्थात: जो अपने रब से मिलने की उम्मीद रखता हो, वो अच्छा कार्य करे और अपने रब की उपासना में किसी को साझी न बनये। (सूरा अल्-कह्फ़ः 110)
दूसरी शर्तः वह कार्य मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की लायी हुई शरीअत के अनुसार हो। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये फरमान हैः"قُلْ إِنْ كُنْتُمْ تُحِبُّونَ اللَّهَ فَاتَّبِعُونِي يُحْبِبْكُمُ اللَّهُ" अर्थात: {ऐ नबी, आप कह दीजिएः यदि तुम अल्लाह से मुहब्बत करते हो तो मेरा अनुसरण करो, अल्लाह तुमसे मुहब्बत करेगा।} (सूरा आले ईमरानः 31) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"من عمل عملاً ليس عليه أمرنا فهو رد" अर्थात : (जिसने कोई ऐसा कार्य किया, जिसका आदेश हमने नहीं दिया है, तो उसका वह कर्म अस्वीकार्य है।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है। यदि अमल (कर्म ) मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के बताये हुए तरीक़े के अनुसार न हो तो स्वीकार नहीं किया जाता, यद्यपि अमल करने वाला उसे केवल अल्लाह के लिए ही क्यों न करे।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः नहीं। ये ज़रूरी है कि कार्य निर्मल अल्लाह के लिए होने के साथ-साथ वह मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शरीअत के अनुसार हो। इसकी दलील अल्लाह तआला का ये फ़रमान हैः"فَمَنْ كَانَ يَرْجُو لِقَاءَ رَبِّهِ فَلْيَعْمَلْ عَمَلًا صَالِحًا وَلَا يُشْرِكْ بِعِبَادَةِ رَبِّهِ أَحَدًا" अर्थात: {जो अपने पालनहार से मिलने की आशा रखता हो, उसे चाहिए कि सत्कर्म करे और अपने पालनहार की वंदना-उपासना में किसी को साझी न बनाये।} (सूरा अल्-कह्फ़ः 110) अल्लाह ने इस आयत में इबादत के स्वीकार होने के लिए शर्त रखी है कि नीयत सही हो तथा कार्य पुण्य का हो एवं मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शरीअत के अनुसार किया गया हो।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः यह चार प्रकार का होता है :1-तौह़ीदे रुबूबीयतः ये इस बात का पूर्ण विश्वास है कि अल्लाह ही उत्पत्तिकार है, समस्त सृष्टि संचालक है, उसका कोई साझी और सहयोगी नहीं। ये दरअसल अल्लाह को उसके कार्यों में एक मानना है। अल्लाह तआला ने फ़रमायाः"هَلْ مِنْ خَالِقٍ غَيْرُ اللَّهِ يَرْزُقُكُمْ مِنَ السَّمَاءِ وَالْأَرْضِ لَا إِلَهَ إِلَّا هُوَ فَأَنَّى تُؤْفَكُونَ" अर्थात: {क्या अल्लाह के सिवा कोई उत्पत्तिकार है, जो तुम्हें आकाश एवं धरती से जीविका देता है? उसके सिवा कोई पूज्य नहीं। फिर तुम कहाँ बहके जाते हो?} (सूरा फ़ातिरः 3) एक और स्थान में फ़रमायाः"إِنَّ اللَّهَ هُوَ الرَّزَّاقُ ذُو الْقُوَّةِ الْمَتِينُ" अर्थात: {निःसंदेह, अल्लाह ही अन्यदाता, बड़ी शक्ति वाला, जबरदस्त है।} (सूरा अज़्-ज़ारियातः 58) तथा अल्लाह तआला ने फ़रमायाः"يُدَبِّرُ الْأَمْرَ مِنَ السَّمَاءِ إِلَى الْأَرْضِ" अर्थात: {वो आकाश से धरती तक सनसार के मामलात का संचालन करता है।} (सूरा अस्-सजदाः 5) तथा अल्लाह तआला ने फ़रमायाः"أَلَا لَهُ الْخَلْقُ وَالْأَمْرُ تَبَارَكَ اللَّهُ رَبُّ الْعَالَمِينَ" अर्थात: {सावधान, उसी की सृष्टि है और उसी का आदेश, बड़ा बरकत वाला है अल्लाह, जो सारे जहान का पालनहार है।} (सूरा अल्-आराफ़ः 54)
2- तौह़ीदे असमा व सिफ़ातः अर्थात इस बात का पूर्ण विश्वास रखना कि अल्लाह के कुछ अच्छे-अच्छे नाम एवं सम्पूर्ण गुण हैं, जो क़ुर्आन तथा सुन्नत से सिद्ध हैं। उनपर विश्वास रखते समय न अवस्था का विवरण किया जाय, न उदाहरण पेश की जाय, न उनमें छेड़-छाड़ की जाय और न उनका इन्कार किया जाय। बल्कि ये विश्वास रखा जाय कि उसके समान कोई वस्तु नहीं। अल्लाह तआला ने फरमायाः"لَيْسَ كَمِثْلِهِ شَيْءٌ وَهُوَ السَّمِيعُ الْبَصِيرُ" अर्थात: {उसके जैसी कोई वस्तु नहीं, वह सुनने और देखने वाला है।} (सूरा अश्-शूराः 11) तथा एक और स्थान में फरमायाः"وَلِلَّهِ الْأَسْمَاءُ الْحُسْنَى فَادْعُوهُ بِهَا" अर्थात: {और अल्लाह के अच्छे-अच्छे नाम हैं, तुम उसे उन्हीं के द्वारा पूकारो।}
3- तौह़ीदे उलूहीयतः अर्थात केवल अल्लाह की उपासना एवं वंदना करना, जो एक है और उसका कोई साझी नहीं। यह दरअसल बन्दों के उपासना-मूलक कार्यों के केवल अल्लाह के लिए समर्पित होने का नाम है। अल्लाह तआला ने फरमायाः "وَمَا أُمِرُوا إِلَّا لِيَعْبُدُوا اللَّهَ مُخْلِصِينَ لَهُ الدِّينَ" अर्थात : {उन्हें केवल इस बात का आदेश दिया गया था कि अल्लाह की वंदना करें, उसके लिए दीन (धर्म) को निर्मल करते हुए।} (सूरा अल्-बय्यिनाः 5) एक और स्थान में फरमायाः"وَمَا أَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ مِنْ رَسُولٍ إِلَّا نُوحِي إِلَيْهِ أَنَّهُ لَا إِلَهَ إِلَّا أَنَا فَاعْبُدُونِ" अर्थात: {हमने आपसे पहले जो भी रसूल भेजे, उनकी ओर यह वह्य की कि मेरे अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं है, अतः मेरी ही वंदना करो।} (सूरा अल्-अम्बियाः 25) ये गणित केवल इल्मी विवरण के लिए है, अन्यथा ये सब क़ुर्आन एवं सुन्नत का अनुसरण करने वाले एकेश्वरवादी मोमिन के आस्था से सम्बंधित वस्तुएं हैं।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः सबसे बड़ा पाप शिर्क (अनेकेश्वरवाद) है। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قَدْ كَفَرَ الَّذِينَ قَالُوا إِنَّ اللَّهَ هُوَ الْمَسِيحُ ابْنُ مَرْيَمَ وَقَالَ الْمَسِيحُ يَا بَنِي إِسْرَائِيلَ اعْبُدُوا اللَّهَ رَبِّي وَرَبَّكُمْ إِنَّهُ مَنْ يُشْرِكْ بِاللَّهِ فَقَدْ حَرَّمَ اللَّهُ عَلَيْهِ الْجَنَّةَ وَمَأْوَاهُ النَّارُ وَمَا لِلظَّالِمِينَ مِنْ أَنْصَارٍ " अर्थात: {निःसंदेह वे लोग काफ़िर हो गये, जिन्होंने कहा कि अल्लाह मसीह बिन मरयम ही है। जबकि मसीह़ ने कहा था कि ऐ बनी इसराई, अल्लाह की वंदना करो, जो मेरा और तुम्हारा रब है। निःसंदेह जिसने अल्लाह के साथ शिर्क किया, अल्लाह ने उसपर जन्नत वर्जित कर दी है और उसका ठिकाना जहन्नम है और इन अत्याचारियों का कोई सहायक नहीं होगा।} (सूरा अल्-माइदाः 72) और अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّ اللَّهَ لَا يَغْفِرُ أَنْ يُشْرَكَ بِهِ وَيَغْفِرُ مَا دُونَ ذَلِكَلِمَنْ يَشَاءُ" अर्थात : {निःसंदेह, अल्लाह इस बात को क्षमा नहीं करेगा कि उसके साथ शिर्क किया जाय, जबकि इसके सिवा अन्य पापों में से जिसके चाहेगा, माफ कर देगा।} (सूरा अन्-निसाः 48) अल्लाह तआला की यह घोंषणा कि शिर्क को क्षमा नहीं करेगा, उसके सबसे महा पाप होने का प्रमाण है। इसकी पुष्टि उस हदीस से होती है, जिसमें है कि जब आपसे पूछा गया कि सबसे बड़ा पाप कौन सा है, तो आपने फ़रमायाः "أن تجعل لله نداً وهو خلقك" अर्थात:(यह कि तुम अल्लाह का साझी बनाओ, जबकि उसने तुम्हें पैदा किया है।) इस हदीस को बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है। इस हदीस में आने वाले शब्द 'निद्द' का अर्थ हैः हमसर, बराबर और समतुल्य।
शिर्क (अनेकेश्वरवाद) का अर्थ हैः कोई किसी फ़रिश्ता, रसूल अथवा वली आदि को अल्लाह का साझी, बराबर और समतुल्य बनाये और उसके अन्दर रुबूबीयत के गुणों में से किसी गुण अथवा विशेषता की आस्था, उदाहरणतः उत्पन्न करना, अधिपति होना और संचालन करना आदि, रखे। अथवा उनकी निकटता प्राप्त करने क प्रयास करे और उनको पुकारे, उनसे आशा रखे, भय करे, उनपर भरोसा करे अथवा अल्लाह को छोड़कर या अल्लाह के साथ उनकी ओर अभिरूचि दिखाये एवं उनके लिए प्रकटित अथवा आतंरिक, शारीरिक अथवा आर्थिक वंदना में से कुछ भी करे।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः इसके दो प्रकार हैं :
- बड़ा शिर्कः बड़े शिर्क से अभिप्राय यह है कि कोई भी वंदना अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए की जाय। उदाहरणतः उसके अतिरिक्त किसी और पर भरोसा करना, मरे हुए लोगों से सहायता माँगना, अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए पशुओं की बलि देना, अल्लाह के अतिरिक्त कीसी अन्य के लिए मन्नत मानना, अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए सज्दा करना एवं अल्लाह के सिवा किसी और से उन मामलों में सहायता माँगना करना जिनमें सहायता करने की शक्ति केवल अल्लाह ही को है। उदाहरणतः अनुपस्थित लोगों अथवा मरे हुए लोगों से सहायता माँगना। दरअसल इस तरह के अज्ञानता के कार्य वही करता है, जो इस बात पर विश्वास रखता है कि अल्लाह के सिवा ये लोग दुआ स्वीकार करते हैं और ऐसे कार्य कर सकते हैं जो अल्लाह के अतिरिक्त कोई और कर नहीं सकता और इसी आस्था की बिना पर वह उस व्यक्ति के अन्दर रुबूबीयत की विशेषताओं के पाये जाने का अक़ीदा रखने वाला बन जाता है। यही कारण है कि वह उसके सामने झुकता है, बन्दगी जैसी विनम्रता अपनाता है, फिर उसपर भरोसा करता है, विनती करता है, सहायता माँगता है, पुकारता है और वो चीज़ें माँगता है जो कोई मख़्लूक़ दे नहीं सकती। ये बड़ी आश्चर्य जनक बात है कि किसी ऐसे निर्बल और विवश से फरियाद की जाय जो ख़ुद अपने लिए किसी लाभ-हानि की शक्ति न रखता हो, मृत्यु एवं जीवन तथा पुनः उठाने का मालिक न हो। भला जो अपनी किसी विपत्ति को टाल न सके वो दूसरे को विपत्ति से मुक्ति केसे दिला सकता है? ये तो ऐसे ही हुआ जैसे कोई डूबने वाला दूसरे डूबने वाले से सहायता माँगे। अल्लाह पवित्र है, आदमी की कैसी मत मारी जाती है कि इस तरह का शिर्क करता है, जबकि ये शरीअत के विपरीत है, समझ के ख़िलाफ़ है तथा ज्ञान के विरोध है।
- छोटा शिर्कः जैसे थोड़ी-सी रियाकारी (दिखावा)। उदाहरणतः अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के इस कथन में हैः"أخوف ما أخاف عليكم الشرك الأصغر، فسئل عنه فقال: الرياء" अर्थात: (मुझे तुमपर जिस चीज़ का सबसे अधिक डर है, वो छोटा शिर्क है। जब आपसे उसके बारे में पूछा गया तो फरमायाः इस से अभिप्राय दिखावा है। इसका एक अन्य उदाहरण अल्लाह के अतिरिक्त किसी और की क़सम (सौगंध) खाना है। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जिसने अल्लाह के अलावा किसी अन्य की सौगंध उठाई, उसने शिर्क किया अथवा कुफ़्र किया।) इस हदीस को तिरमिज़ी ने रिवायत किया है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः इसके दो प्रकार हैंः
- बड़ा कुफ़्रः ये कुफ़्र मनुष्य को इस्लाम से निकाल देता है। ये वो कुफ़्र है, जो असल दीन (धर्म) से टकराता हो। जैसे कोई अल्लाह, उसके धर्म अथवा उसके संदेष्टा को गाली दे या धर्म एवं शरीअत से जुड़ी हुई किसी वस्तु का मज़ाक़ उड़ाये अथवा अल्लाह की किसी सूचना, आदेश अथवा मनाही का खंडन करे, अतः अल्लाह और उसके रसूल की बताई हुई किसी बात को झुठला दे या किसी ऐसी चीज़ का इन्कार कर दे, जिसे अल्लाह ने अपने बन्दों पर अतिवार्य किया है अथवा अल्लाह और उसके रसूल द्वारा हराम (वर्जित) की गयी किसी वस्तु को हलाल कर ले। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قُلْ أَبِاللَّهِ وَآَيَاتِهِ وَرَسُولِهِ كُنْتُمْ تَسْتَهْزِئُونَ، لَا تَعْتَذِرُوا قَدْ كَفَرْتُمْ بَعْدَ إِيمَانِكُمْ" अर्थात: {क्या अल्लाह, उसकी निशानियों और उसके रसूल का तुम मज़ाक़ उड़ाते थे? अब बहाने मत गढ़ो, तुमने ईमान लाने के पश्चात कुफ़्र किया है।} (सूरा तौबाः 64-66)
- छोटा कुफ़्रः यह ऐसा कुफ़्र है, जिसे शरई प्रमाण ने तो कुफ़्र कहा है, परन्तु बड़ा कुफ़्र नहीं। इसे 'नेमत का कुफ़्र' अथवा 'छोटा कुफ़्र' कहा जाता है। जैसे मुसलमान से लड़ाई करना, अपने वंशावली से बरी हो जाना, मुर्दे पर शोकालाप करना आदि जाहिलीयत के ज़माने के कार्य। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"سباب المسلم فسوق وقتاله كفر" अर्थात: (मुसलमान को गाली देना पाप है और उससे लड़ाई करना कुफ़्र है।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है। एक और हदीस में है कि आपने फरमायाः "اثنتان في الناس هما بهم كفرٌ: الطعن بالأنساب, والنياحة على الميت" अर्थात: (लोगों की दो बातें कुफ़्र में शामिल हैंः वंश पर ताना देना और मुर्दे पर शोकालाप करना।) इसे इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है। ये सारे कार्य यद्यपि इस्लाम से निकालने वाले नहीं हैं, किन्त महा पापों में से हैं। अल्लाह की पनाह!
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः निफ़ाक़ के दो प्रकार हैंः बड़ा निफाक़ और छोटा निफ़ाक़।
बड़ा निफ़ाक़ः अर्थात ईमान प्रकट करना और कुफ़्र छुपाना। निफ़ाक़ के प्रमुख प्रभाव इस प्रकार हैंः इस्लाम से द्वेष, उसकी सहायता से पीछे हटना, उसके मानने वाले मुसलमानों से शत्रुता रखना तथा उनसे युद्ध करने और उनके धर्म में बिगाड़ पैदा करने के प्रयास में रहना।
छोटा निफ़ाक़ः अर्थात दिल में कुफ़्र तो न हो, परन्तु काम मुनाफ़िक़ों जैसा करे। जैसे आदमी बात करे, तो झूट बोले, वादा करे तो तोड़ दे और उसके पास अमानत रखी जाय तो ख़यानत करे। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"آية المنافق ثلاث إذا حدّث كذب، وإذا اؤتمن خان، وإذا وعد أخلف" अर्थात : (मुनाफ़िक़ की तीन निशानियाँ हैंः जब बात करे तो झुठ बोले, उसके पास कोइ धरोहर रखी जाय तो ख़यानत (ग़बन) करे और वचन दे तो तोड़ डाले।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अरबी शब्द 'अन्-नाक़िज़' का अर्थ है, निष्फल एवं बेअसर करने वाला तथा बिगाड़ने वाला कि जब किसी वस्तु पर तारी हो जाय, उसे निष्फल और बेअसर कर दे और बिगाड़ दे। उदाहरणतः 'नवाक़िज़े वज़ू' अर्थात वो कार्य जिनके करने से वज़ू टूट जाता है और पुनः वज़ू करना ज़रूरी हो जाता है। इसी प्रकार 'नवाक़िज़े इस्लाम' हैं, अर्थात ऐसे कार्य जिनके करने से भक्त का इस्लाम बेकार हो जाता है और वो इस्लाम की सीमा से निकलकर कुफ़्र में प्रवेश कर जाता है। उलमा ने ऐसी बहुत-सी बातें प्रस्तुत हैं, जिनके करने से मनुष्य अपने दीन से वंचित हो जाता है और उसके जान एवं माल हलाल हो जाते हैं। परन्तु इनमें से दस वस्तुएं ऐसी हैं, जो अधिक महत्वपूर्ण हैं, अन्य चीज़ों के मुक़ाबले में ज़्यादा देखने को मिलती हैं और उनपर सारे उलमा एकमत हैं। इस्लाम को तोड़ने वाली ये दस चीज़ें इस प्रकार हैंः पहली वस्तुः अल्लाह की वंदना में किसी अन्य को साझी बनाना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّ اللَّهَ لَا يَغْفِرُ أَنْ يُشْرَكَ بِهِ وَيَغْفِرُ مَا دُونَ ذَلِكَ لِمَنْ يَشَاءُ" अर्थात: {अल्लाह इस बात को क्षमा नहीं करेगा कि उसके साथ किसी को साझी किया जाय, जबकि इसके सिवा अन्य पाप जिसके चाहेगा, क्षमा कर देगा।} (सूरा अन्-निसाः 116) तथा एक अन्य स्थान में फरमायाः"إِنَّهُ مَنْ يُشْرِكْ بِاللَّهِ فَقَدْ حَرَّمَ اللَّهُ عَلَيْهِ الْجَنَّةَ وَمَأْوَاهُ النَّارُ وَمَا لِلظَّالِمِينَ مِنْ أَنْصَارٍ" अर्थ: {निःसंदेह, जो किसी को अल्लाह का साझी बनायेगा, अल्लाह ने उसपर जन्नत वर्जित कर दी है और उसका ठिकाना नरक है और इन अत्याचारियों का कोई सहायक नहीं होगा।} (सूरा अल्-माइदाः72) इसके अन्य उदाहरण कुछ इस प्रकार हैंः अल्लाह के सिवा किसी और को पुकारना, उनसे सहायता अथवा शरण माँगना, उनके लिए मन्नत मानना तथा पशुओं की बलि देना आदि उदाहरणतः कोई जिन्न, क़ब्र अथवा जीवित अथवा मृत वली के लिए भलाई प्राप्त करने अथवा विपत्ति से बचाव की नीयत से बलि चढ़ाये उदाहरणतः कुछ जाहिल लोग करते हैं, जो कुपथ और मक्कार लोगों की झूठी बातों औैर संदेहों के धोखे में पड़े हुए हैं।
दूसरी वस्तुः इस्लाम की सीमा रेखा से बाहर करने वाली दूसरी वस्तु यह है कि मनुष्य अपने और अल्लाह के बीच कुछ माध्यम (वसीले) बनाकर उन्हें पुकारे, शिफ़ारिश तलब करे तथा इस लोक एवं प्रलोक में वांछित वस्तुओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए उन्हीं पर भरोसा करे। ऐसे व्यक्ति के काफ़िर होने पर उलमा एकमत हैं। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قُلْ إِنَّمَا أَدْعُو رَبِّي وَلَا أُشْرِكُ بِهِ أَحَدًا" अर्थात : {आप कह दीजिए कि मैं अपने रब को पुकारता हूँ और उसका किसी को साझी नहीं बनाता।} (सूरा अल्-जिन्नः20)
तीसरी वस्तुः यदि कोई मुसलमान मुश्रिकों (अनेकेश्वरवादियों) को काफ़िर न समझे, उनके कुफ़्र में संदेह जताये अथवा उनके धर्म को सही बताये, तो वो काफ़िर है। अल्लाह तआला ने फ़रमायाः "وَقَالَتِ الْيَهُودُ عُزَيْرٌ ابْنُ اللَّهِ وَقَالَتِ النَّصَارَى الْمَسِيحُ ابْنُ اللَّهِ ذَلِكَ قَوْلُهُمْ بِأَفْوَاهِهِمْ يُضَاهِئُونَ قَوْلَ الَّذِينَ كَفَرُوا مِنْ قَبْلُ قَاتَلَهُمُ اللَّهُ أَنَّى يُؤْفَكُونَ" अर्थात : {तथा यहूदियों ने कहा कि उज़ैर अल्लाह के बेटे हैं एवं ईसाइयों ने कहा कि मसीह़ अल्लाह के बेटे हैं। ये उनके मुँह से निकली हुई बातें हैं। दरअसल ये इससे पहले गुज़रे हुए काफ़िरों जैसी ही बातें कर रहे हैं। अल्लाह इन्हें नाश करे, ये कहाँ बहके जा रहे हैं?} (सूरा अत्-तौबाः 30) क्योंकि कुफ़्र से सहमत होना भी कुफ़्र है तथा इस्लाम का दावा उसी वक्त सही हो सकता है, जब आदमी 'ताग़ूत' का इन्कार करे; इस आस्था के साथ कि इस्लाम के सिवा अन्य सभी धर्म असत्य हैं। फिर यथासम्भव उनसे नफ़रत करे, उन धर्मों तथा उनके मानने वालों से बराअत की घोषणा करे तथा जिहाद करे।
चौथी वस्तुः जो ये विश्वास रखे कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के अलावा किसी और का तरीक़ा अधिक सम्पूर्ण है, या आपके अलावा किसी अन्य का निर्णय अधिक तर्कसंगत है, वो काफ़िर है। जैसे कोई अल्लाह के अलावा किसी और के निर्णयों, मानव निर्मित संविधानों तथा किसी इन्सान के आदेश को अल्लाह और उसके रसूल के निर्णयों और आदेशों पर प्रधानता दे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "فَلَا وَرَبِّكَ لَا يُؤْمِنُونَ حَتَّى يُحَكِّمُوكَ فِيمَا شَجَرَ بَيْنَهُمْ ثُمَّ لَا يَجِدُوا فِي أَنْفُسِهِمْ حَرَجًا مِمَّا قَضَيْتَ وَيُسَلِّمُوا تَسْلِيمًا" अर्थात:तेरे पालनहार की सौगंध, ये मोमिन नहीं हो सकते, यहाँ तक कि अपने मतभेदों में आपको मध्यस्त मान लें, फिर आपके निर्णय पर अपने दिल में किसी प्रकार की तंगी न पायें और खुशी-खुशी मान लेेंं।} (सूरा अन्-निसाः 65) जो व्यक्ति रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सही सुन्नत से अवगत होने के बावजूद पीरों तथा फ़क़ीरों के पंथों और आडंबरों को अपनाये, उसके काफ़िर होने पर सारे उलमा एकमत हैं।
पाँचवीं वस्तुः जो मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की लायी हुई किसी भी वस्तु से शत्रुता रखे, वो काफ़िर है, यद्यपि वो उसपर अमल कर रहा हो। अल्लाह तआला ने फरमायाः"ذَلِكَ بِأَنَّهُمْ كَرِهُوا مَا أَنْزَلَ اللَّهُ فَأَحْبَطَ أَعْمَالَهُمْ" अर्थात: {ऐसा इसलिए है कि उन्होंने उस चीज़ को नापसन्द किया, जिसे अल्लाह ने उतारा है, तो अल्लाह ने उनके कर्म अकारथ कर दिये।} (सूरा मुह़म्मदः 9)
छठी वस्तुः जो अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लाये हुए धर्म की किसी भी वस्तु का मज़ाक़ उड़ाये, वो काफ़िर है। जैसे कोई आपके किसी आदेश, शरई निर्णय , सुन्नत अथवा आपके द्वारा दी हुई सूचना का मज़ाक़ उड़ाये, अथवा अल्लाह की ओर से आज्ञाकारियों को मिलने वाली नेमतों अथवा अवज्ञाकारियों को मिलने वाली यातना का परिहास करे, जिनकी सूचना सवयं अल्लाह अथवा उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दी है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः "قُلْ أَبِاللَّهِ وَآَيَاتِهِ وَرَسُولِهِ كُنْتُمْ تَسْتَهْزِئُونَ ، لَا تَعْتَذِرُوا قَدْ كَفَرْتُمْ بَعْدَ إِيمَانِكُم" अर्थात: {क्या तुम अल्लाह, उसकी निशानियों और उसके रसूल का मज़ाक़ उड़ाया करते थे?} (सूरा अत्-तौबाः 65-66)
सातवीं वस्तुः जादू, जिसके लिए जिन्नों और शैतानों का सहारा लेना पड़ता है, उन्हें साझी बनाना पड़ता है तथा उनकी प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए कुफ़्र पर आधारित कार्य करने पड़ते हैं। इसके द्वारा इन्सान की ज्ञानेंद्रियों तथा हृदय को प्रभावित भी किया जा सकता है। जादू करने वाला तथा उससे सहमत होने वाला काफ़िर है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः "وَمَا يُعَلِّمَانِ مِنْ أَحَدٍ حَتَّى يَقُولَا إِنَّمَا نَحْنُ فِتْنَةٌ فَلَا تَكْفُرْ" अर्थात:{वे दोनों किसी को उस समय तक जादू नहीं सिखाते थे, जब तक यह न कह देते कि हम केवल एक आज़माइश हैं, अतः तू (जादू सीख कर ) कुफ़्र में न पड़।} (सूरा अल्-बक़राः 102)
आठवीं वस्तुः मुसलमानों के विरुद्ध मुश्रिकों का साथ देना और उनकी सहायता करना। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः"وَمَنْ يَتَوَلَّهُمْ مِنْكُمْ فَإِنَّهُ مِنْهُمْ إِنَّ اللَّهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِمِينَ" अर्थात: {तुममें से जो व्यक्ति उनसे दोस्ती करता है, उसकी गिनती उन्हीं में से है और अल्लाह अत्याचारी समुदायों को पथप्रदर्शन नहीं करता ।} (सूरा अल्-माइदाः 51)
नौवीं वस्तुः जो व्यक्ति ये विश्वास रखे कि कुछ लोगों के लिए मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शरीअत से निकलने की गुन्ज़ाइश है, जैसा कि खिज्र अलैहिस्सलाम के लिए मूसा अलैहिस्सलाम की शरीअत से निकलने की गुन्जाइिश थी, तो वो काफ़िर है। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमाया हैः"وَمَنْ يَبْتَغِ غَيْرَ الْإِسْلَامِ دِينًا فَلَنْ يُقْبَلَ مِنْهُ وَهُوَ فِي الْآَخِرَةِ مِنَ الْخَاسِرِينَ" अर्थात: {तथा जो इस्लाम के अतिरिक्त अन्य धर्म ढूँढेगा, उसकी ओर से इसे कदापि स्वीकार नहीं किया जायेगा तथा वो प्रलोक में हानि उठाने वालों में से होगा।} (सूरा आले-इमरानः 85)
दसवीं वस्तु: अल्लाह के दीन (धर्म) से मुँह मोड़ना। अतः उसे सीखे न ही उसपर अमल करे। इस का प्रमाण अल्लाह तआला का यह कथन हैः "وَمَنْ أَظْلَمُ مِمَّنْ ذُكِّرَ بِآَيَاتِ رَبِّهِ ثُمَّ أَعْرَضَ عَنْهَا إِنَّا مِنَ الْمُجْرِمِينَ مُنْتَقِمُونَ" अर्थात: {उससे बड़ा अत्याचारी और कौन हो सकता है, जिसे हमारी आयतों की याद दिलायी जाय, इसके बावजूद मुँह फेर ले। निश्चय हम अपराधियों से बदला लेने वाले हैं।} (सूरा अस्-सजदाः 22) ज्ञात हो कि अल्लाह के दीन (धर्म) से मुँह फेरने का तात्पर्य यह है, धर्म के उन मूल सिद्धांतों का ज्ञान अर्जन न करना, जिनका जानना अनिवार्य है और जिनके जाने बिना धर्म सही नीव पर खड़ा नहीं हो सकता।
इस्लाम से बाहर कर देने वाली इन वस्तुओं के उल्लेख के बाद बेहतर मालूम होता है कि दो महत्वपूर्ण बिन्दुओं को चिह्नित कर दिया जायः
- इस्लाम की सीमा रेखा से बाहर कर देने वाली इन वस्तुओं का वर्णन इसलिए किया गया है, ताकि मनुष्य इनसे बचे और लोगों को सावधान रखे। क्योंकि शयतान और उसके सहायक, जिनका मिशन धर्म में बिगाड़ पैदा करना और लोगों को कुमार्ग करना है, मुसलमानों की घात में लगे रहते हैं; जैसे ही उनमें से किसी को अचेतना अथवा अज्ञानता का शिकार पाते हैं तुरंत टूट पड़ते हैं और उसे सत्य से असत्य की ओर मोड़ने तथा जन्नत के रास्ते से हटाकर जहन्नम के रास्ते पर लगाने के प्रयास में जुट जाते हैं।
- इस्लाम की सीमा रेखा से बाहर करने वाले इन उमूर को लागू करने का काम पुख्ता इल्म वाले उलमा का है। क्योंकि वही दलीलों तथा लोगों पर अहकाम को लागू करने के सिद्धांतों से अवगत हैं। जिस-तिस को इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।
उत्तर/ तो कहा जायेगाः जिनके बारे में शरई प्रमाण मौजूद है, उनके अलावा किसी अन्य ब्यक्ति के बारे में जन्नती अथवा जहन्नमी होने का हुक्म नहीं लगाया जायेगा। परन्तु सत्कर्मी के लिए सवाब की आशा रखी जायेगी और कुकर्मी पर यातना का भय किया जायेगा। हम कहेंगेः ईमान के साथ मरने वाला प्रत्येक व्यक्ति कभी न कभी जन्नत में जायेगा और शिर्क तथा कुफ़्र पर मरने वाले हर व्यक्ति का ठिकाना जहन्नम है और ये बुरा ठिकाना है।
उत्तर/ तो कहा जायेगाः किसी मुसलमान के गुनाह में लिप्त होने और अवज्ञा के कारण उसे काफ़िर नहीं कहा जा सकता, यद्यपि वो बड़े गुनाहों में ही क्यों न पड़ा हो, जब तक वो कोई ऐसा काम न करे, जिसे किताब तथा सुन्नत में कुफ़्र कहा गया हो तथा सह़ाबा एवं इमामों ने उसे इस्लाम की सीमा से निकालने वाला काम कहा हो। वो जब तक बड़े कुफ़्र, बड़े शिर्क अथवा बड़े निफ़ाक़ में न पड़े, अपने ईमान पर बाक़ी रहेगा और अवज्ञाकारी एकेश्वरवादी कहलायेगा।
उत्तर/ ज़बान का मामला बड़ा कठिन है। एक शब्द से आदमी इस्लाम में प्रवेश करता है और एक शब्द से निकल भी जाता है। अल्बत्ता, ज़बान की लग़्ज़िशें अलग-अलग प्रकार की होती हैं। कुछ लग़्ज़िशों में कुफ़्र वाले ऐसे शब्द होते हैं, जो ईमान को नष्ट और सद्कर्मों को नष्ट कर देते हैं। उदाहरणतः अल्लाह अथवा उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को गाली देना या ऐसे शब्द जो सम्मानित लोगों तथा अवलिया (निकटवर्ती भक्तों) को रुबूबीयत की विशेषतायें प्रदान करते हैं एवं उनसे मदद माँगने और उनकी ओर भलाई की निस्बत का अर्थ देते हैं। जबकि कुछ लग़ज़िशों में उनकी प्रशंसा के ऐसे शब्द होते हैं, जिनमें अति सीमा तक प्रशंसा होती है, उन्हें मानव-जाति से परे गुणों एवं विशेषताओं वाला बताया जाता है, उनकी क़सम ख़ायी जाती है एवं शरीअत तथा उसके निर्देशों का मज़ाक़ उड़ाया जाता है। जबकि कुछ शब्द अल्लाह के शरई निर्देशों से असहमति तथा तक़्दीर के उन फैसलों से मतभेद के होतें हैं, जो शरीर, धन-माल एवं बाल-बच्चों आदि पर विपत्ति के रूप में सामने आते हैं, जिनसे इन्सान को दुख होता है।
ईमान को हानि पहुँचाने वाले और कम करने वाले महा पापों में से ग़ीबत और चुग़लख़ोरी भी है। इसलिए हमें सावधान रहना चाहिए और हर ऐसे शब्द से ज़बान को बचाना चाहिए जो अल्लाह की शरीअत तथा उसके रसूल की सुन्नत के विरुद्ध हो। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "إنّ العبد ليتكلمُ بالكلمةِ من رضوان الله لا يُلقي لها بالاً يرفعهُ الله بها درجاتٍ, وإنّ العبد ليتكلّمُ بالكلمةِ من سخط الله لا يُلقي لها بالاً يهوي بها في جهنَّم" अर्थात:(बन्दा अल्लाह को प्रसन्न करने वाला कोई शब्द कहता है और उसपर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन अल्लाह उसके कारण उसके दर्जों को बढ़ा देता है। इसी तरह बन्दा अल्लाह को क्रोधित्त करने वाला कोई शब्द कहता है और उसपर ध्यान नहीं देता, किन्तु उसके कारण जहन्नम में गिर जाता है।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः मोमिन के कर्मों की कड़ी मृत्यु के पश्चात ही समाप्त होती है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः"وَاعْبُدْ رَبَّكَ حَتَّى يَأْتِيَكَ الْيَقِينُ" अर्थात: {तथा अपने पालनहार की वंदना करते रहो, यहाँ तक कि यक़ीन (मृत्यु) आ जाय।} (सूरा अल्-ह़़ुजुरातः 99) यहाँ यक़ीन से आशय मृत्यु है। क्योंकि एक हदीस में है कि जब उस्मान बिन मज़ऊन रज़ियल्लाहु अन्हु की मौत आ गयी, तो आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जहाँ तक उस्मान की बात है, तो अल्लाह की क़सम, उसके पास 'यक़ीन' आ गया है।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है। यहाँ 'यक़ीन' मृत्यु के अर्थ में ही है, इसका एक प्रमाण ये भी है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपने जीवन काल में कर्मों की कड़ी को कभी रुकने नहीं दिया। यहाँ यक़ीन का अर्थ ईमान का कोई दर्जा नहीं है कि जिसके प्राप्त हो जान के बाद मोमिन को अमल (कर्म) की आवश्यकता नहीं रह जाती हो, जैसा कि कुछ सीधे मार्ग से भटके हुए लोग कहते हैं।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः आकाश एवं धरती तथा उनमें मौजूद एवं उनके बीच उपस्थित सारी चीज़ों को चलाने वाला, एकमात्र अल्लाह है। वह अकेला है। उसका कोई साझी नहीं। उसके अतिरिक्त कोई मालिक नहीं। उसका कोई साझी एवं सहयोगी नहीं। वो पवित्र है। सारी प्रशंसाएं उसी की हैं। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قُلِ ادْعُوا الَّذِينَ زَعَمْتُمْ مِنْ دُونِ اللَّهِ لَا يَمْلِكُونَ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ فِي السَّمَاوَاتِ وَلَا فِي الْأَرْضِ وَمَا لَهُمْ فِيهِمَا مِنْ شِرْكٍ وَمَا لَهُ مِنْهُمْ مِنْ ظَهِيرٍ" अर्थात: {आप कह दीजिएः उन लोगों को बुला लो, जिन्हें तुमने अल्लाह के सिवा साझी समझ रखा है, वे आसमानों और ज़मीन में कण बराबर वस्तु के भी मालिक नहीं हैं। न उन दोनों में उनकी कोई साझेदारी है और न उनमें से कोई अल्लाह का सहायक है।} (सूरा सबाः 22)