Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या मनुष्य विवश अथवा उसे अख़्तियार प्राप्त है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या मनुष्य विवश अथवा उसे अख़्तियार प्राप्त है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः सामान्य रूप से न यह कहा जायेगा कि मनुष्य विवश है और न यह कहा जायेगा कि उसे अख़्तियार प्राप्त है। ये दोनों बातें गलत हैं। क़ुर्आन एवं ह़दीस से ज्ञात होता है कि मनुष्य इरादा और इच्छा का मालिक है और वास्तव में अपना कार्य खुद करता है। लेकिन ये सब कुछ अल्लाह के इरादे और इच्छा से बाहर नहीं होता। इसे अल्लाह तआला के इस कथन ने स्पष्ट कर दिया हैः "لِمَنْ شَاءَ مِنْكُمْ أَنْ يَسْتَقِيمَ ، وَمَا تَشَاءُونَ إِلَّا أَنْ يَشَاءَ اللَّهُ رَبُّ الْعَالَمِين" अर्थात : {(खास तौर से उनके लिए) जो तुममें से सीधे रास्ते पर चलना चाहे। और तुम बिना सारी दुनिया के रब के चाहे कुछ नहीं चाह सकते।} (सूरा अत्-तकवीरः 28-29) तथा अल्लाह तआला ने अन्य स्थान में फ़रमायाः"فَمَنْ شَاءَ ذَكَرَهُ (55) وَمَا يَذْكُرُونَ إِلَّا أَنْ يَشَاءَ اللَّهُ هُوَ أَهْلُ التَّقْوَى وَأَهْلُ الْمَغْفِرَةِ " अर्थात: {अब जो चाहे उससे शिक्षा ग्रहण करे। और वे उसी समय शिक्षा ग्रहण करेंगे, जब अल्लाह चाहे, वो इसी योग्य है कि लोग उससे डरें और इस योग्य है कि वह क्षमाँ करे।} (सूरा अल्-मुद्दस्सिरः 55-56)