Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या कर्म (अमल) के बिना ईमान सही हो सकता है ?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या कर्म (अमल) के बिना ईमान सही हो सकता है ?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः कर्म (अमल) के बिना ईमान सही नहीं हो सकता,बल्कि ईमान के लिए कर्म अनिवार्य है। क्योंकि स्वीकरण (इक़रार) की तरह कर्म भी ईमान का एक स्तंभ है। सारे इमाम इस बात पर एकमत हैं कि ईमान कथ्नी एवं करनी (क़ौल व अमल ) का नाम है। इस का प्रमाण यह आयत हैः "وَمَنْ يَأْتِهِ مُؤْمِنًا قَدْ عَمِلَ الصَّالِحَاتِ فَأُولَئِكَ لَهُمُ الدَّرَجَاتُ الْعُلَا"{और जो उसके सामने ईमान वाले के रूप में उपस्थित होगा, उसने अच्छे कर्म भी किये होंगे, तो ऐसे ही लोगों के लिए ऊँचे दरजे हैं।} (सूरा ताहाः 75) यहाँ अल्लाह ने जन्नत में प्रवेश पाने हेतु ईमान तथा कर्म दोनों की शर्त रखी है।