Skip to content

जब आपसे कहा जायः अल्लाह के निर्णय एवं तक़्दीर पर ईमान कैसे लाया जाय?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः अल्लाह के निर्णय एवं तक़्दीर पर ईमान कैसे लाया जाय?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः इस बात पर पूर्ण विश्वास द्वारा कि प्रत्येक वस्तु अल्लाह के निर्णय और उसके अनुमान के अनुसार होती है। कोई वस्तु उसकी इच्छा के बिना नहीं होती। वो बन्दों के भले-बुरे सारे कार्यों का पैदा करने वाला है। उसने बन्दों को भलाई तथा सत्य को स्वीकार करने की शक्ति देकर उत्पन्न किया है तथा भले-बुरे में अन्तर करने की क्षमता प्रदान की है। उन्हें किसी काम को करने अथवा न करने की इच्छाशक्ति प्रदान की है। सत्य को स्पष्ट कर दिया है तथा असत्य से सावधान किया है। जिसे चाहा, अपने अनुग्रह से सुपथ प्रदान किया और जिसे चाहा, अपने न्याय के आधार पर कुपथ किया। वो तत्त्व ज्ञान, ज्ञानी और कृपावान है। उसे उसके कार्यों के बारे में नहीं पूछा जायेगा, जबकि बन्दे पूछे जायेंगे।

तक़्दीर की चार श्रेणियाँ हैं, और वे हैं:

प्रथम श्रेणीः ये विश्वास रखना कि अल्लाह का ज्ञान हर वस्तु को इस तरह घेरे हुए है कि वह हर उस विषय को जानता है, जो हो चुका है और जो नहीं हुआ है, यदि वो होता, तो कैसे होता।

दूसरी श्रेणीः ये विश्वास रखना कि अल्लाह ने प्रत्येक वस्तु को लिख रखा है।

तीसरी श्रेणी: ये विश्वास रखना कि कोई भी वस्तु अल्लाह की इच्छा और अनुमति के बिना नहीं हो सकती।

चौथी श्रेणी: ये विश्वास रखनाः कि अल्लाह ही प्रत्येक वस्तु को उत्पन्न करने वाला है। अर्थात वह व्यक्तियों तथा आकाशों एवं धरती में मौजूद समस्त वस्तुओं के कार्यों, कथनों, गतियों, ठहराव एवं गुणों को उत्पन्न करने वाला है। इन सारी वस्तुओं की दलील क़ुर्आन एवं सुन्नत में भारी मात्रा में मौजूद हैं।