Skip to content

जब आपसे कहा जायः अल्लाह की औतरित की हुई ग्रंथों पर ईमान लाने से क्या अभिप्राय है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः अल्लाह की औतरित की हुई ग्रंथों पर ईमान लाने से क्या अभिप्राय है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कहिएः अल्लाह की औतरित की हुई ग्रंथों पर ईमान का अर्थ है, कि आपका विश्वास हो और आप स्वीकार करें की अल्लाह ने अपने संदेष्टाओं और इश्दूतों पर कुछ ग्रन्थें औतरित की हैं। कुछ ग्रंथों के संबंध में अल्लाह ने पवित्र क़ुरआन में बताया है, जैसे इब्राहीम अलैहिस्सलाम के सह़ीफ़े उनपर उतारे गये, तौरात मूसा अलैहिस्सलाम को दी गयी , इंजील ईसा अलैहिस्सलाम को मिली, ज़बूर दाउद अलैहिस्सलाम पर उतरी और कुरआन अंतिम संदेष्टा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को प्रदान किया गया।

सबसे श्रेष्ठ ग्रंथ क़ुरआन है। ये अल्लाह की पवित्र वाणी और वार्ता है, जिसे अल्लाह ने स्वयं कहा है। इसके शब्द और अर्थ भी अल्लाह की ओर से हैं, जिसे जिब्रील ने अंतिम संदेष्टा को सुनाया और अन्य लोगों तक पहुँचाने का आदेश दिया। अल्लाह ने कहा: "نَزَلَ بِهِ الرُّوحُ الْأَمِينُ" अर्थात : {इसे अमानतदार विश्वसनीय फ़रिश्ता लेकर उतरा है।} (सूरा अश्-शुअरा: 193) अल्लाह ने एक अन्य स्थान पर कहा:"إِنَّا نَحْنُ نَزَّلْنَا عَلَيْكَ الْقُرْآَنَ تَنْزِيلًا" {हमने तुमपर क़ुरआन थोड़ा थोड़ा करके औतरित किया है।} (सूरा अद्-दह्र: 23) अौर एक स्थान पर कहता है: "فَأَجِرْهُ حَتَّى يَسْمَعَ كَلَامَ اللَّهِ" अर्थात : {तो तुम उसको शरण दे दो, ताकि वह अल्लाह का कलाम (वचन) सुन सके।} (सूरा अत्-तौबा: 6)

अल्लाह ने उसे किसी भी प्रकार के हेर-फेर और कमी-बेशी से सुरक्षित रखा है। इस किताब की एक विशेषता यह है कि यह लिखित रूप में और लोगों के सीनों में सुरक्षित रहेगी, यहाँ तक कि प्रलय से पहले, अल्लाह तआला ईमान वालों की आत्माओं को निकाल लेगा। इसके साथ ही उसे भी उठा लिया जायेगा।