जब आपसे कहा जायः बन्दों पर अल्लाह की फ़र्ज (अनिवार्य ) की हुई प्रथम वस्तु क्या है?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः बन्दों पर अल्लाह की फ़र्ज (अनिवार्य ) की हुई प्रथम वस्तु क्या है?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः बन्दों पर अल्लाह की फ़र्ज़ की हुई प्रथम वस्तु: उसपर ईमान रखना और "ताग़ूत" का इन्कार करना हैं । जैसा कि अल्लाह तआला ने फरमायाः"لَقَدْ بَعَثْنَا فِي كُلِّ أُمَّةٍ رَسُولًا أَنِ اُعْبُدُوا اللَّهَ وَاجْتَنِبُوا الطَّاغُوتَ فَمِنْهُمْ مَنْ هَدَى اللَّهُ وَمِنْهُمْ مَنْ حَقَّتْ عَلَيْهِ الضَّلَالَةُ فَسِيرُوا فِي الْأَرْضِ فَانْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُكَذِّبِينَ" अर्थात : {और हमने प्रत्येक समुदाय के अन्दर एक-एक रसूल भेजा, (ये संदेश पहुँचाने के लिएे कि) अल्लाह की वंदना व उपासना करो और "ताग़ूत" से बचो। चुनांचे उनमें से कुछ लोगों को अल्लाह ने सत्यमार्ग दिखाया और कुछ लोगों पर कुमार्गता अनिवार्य हो गयी। अतः तुम धरती पर चलो-फिरो और देखो कि झुठलाने वालों का अन्त कैसा रहा?} (सूरा अन्-नह़्लः 36) "ताग़ूत" से अभिप्राय हर वो वस्तु है, जिसकी वंदना तथा अनुसरण द्वारा उसे सीमा से आगे बढ़ा दिया जाय।