Skip to content

जब आपसे कहा जायः ''अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं और मुह़म्मद अल्लाह के रसूल (दूत ) हैं'' की गवाही देने का क्या अर्थ है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः ''अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं और मुह़म्मद अल्लाह के रसूल (दूत ) हैं'' की गवाही देने का क्या अर्थ है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः "अल्लाह के अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं" का अर्थ हैः अल्लाह के अतिरिक्त कोई सच्चा पूज्य नहीं। जैसा कि अल्लाह तआला ने फरमायाः "وَإِذْ قَالَ إِبْرَاهِيمُ لِأَبِيهِ وَقَوْمِهِ إِنَّنِي بَرَاءٌ مِمَّا تَعْبُدُونَ ، إِلَّا الَّذِي فَطَرَنِي فَإِنَّهُ سَيَهْدِينِ، وَجَعَلَهَا كَلِمَةً بَاقِيَةً فِي عَقِبِهِ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَ" अर्थात : {और उस समय को याद करो, जब इबराहीम ने अपने बाप और अपने समुदाय से कहाः मैं उनसे विरक्त हूँ,उन से जिनकी उपासना तुम करते हो, अतिरिक्त उसके जिसने मुझे उत्पन्न किया, वो अवश्य मेरा पथप्रदर्शन करेगा।} (सूरा अज़्-ज़ुख़रुख़ः26- 28) एक अन्य स्थान पर अल्लाह तआला ने फरमायाः" ذَلِكَ بِأَنَّ اللَّهَ هُوَ الْحَقُّ وَأَنَّ مَا يَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ هُوَ الْبَاطِلُ وَأَنَّاللَّهَ هُوَ الْعَلِيُّ الْكَبِيرُ" अर्थात : {ये इसलिए कि अल्लाह ही सत्य है और लोग उसके अतिरिक्त जिनकी उपासना करते हैं, असत्य हैं। और अल्लाह सर्वोच्च एवं महान है।} (सूरा लुक़मानः 29)

और "मुहम्मद के रसूल होने की पुष्टि करने ( गवाही देने) " का अर्थ यह है कि हम विश्वास रखें और इक़रार करें कि आप अल्लाह के बन्दे और उसके भक्त हैं। आप बन्दे हैं, इसलिए आपकी बन्दगी नहीं की जा सकती, तथा नबी हैं, इसलिए झुठलाये नहीं जा सकते। आपके आदेशों का पालन किया जायेगा, आपकी बतायी हुई बातों को सच माना जायेगा, आपकी मना की हुई बातों से परहेज़ किया जायेगा तथा आप ही की बतायी हुई पद्धति के अनुसार अल्लाह की वंदना की जायेगी।

आपका अपनी उम्मत पर ह़़क़ यह है कि लोग आपका सम्मान करें, आपसे मुह़ब्बत रखें तथा हर समय एवं सभी कार्यों में यथासम्भव आपका अनुसरण करें। अल्लाह तआला ने फरमायाः "قُلْ إِنْ كُنْتُمْ تُحِبُّونَ اللَّهَ فَاتَّبِعُونِي يُحْبِبْكُمُ اللَّهُ وَيَغْفِرْ لَكُمْ ذُنُوبَكُمْ" अर्थात : {कह दोः यदि तुम अल्लाह से मुह़ब्बत करते हो, तो मेरा अनुसरण करो, अल्लाह तुमसे मुह़ब्बत करेगा और तुम्हारे गुनाहों को माफ़ करेगा।} (सूरा आले-इमरानः 31)