Skip to content

एक महिला अपनी गर्भावस्था की शुरुआत में एक दुर्घटना में घायल हो जाती है, और गंभीर रक्तस्राव के कारण उसका गर्भपात हो जाता है। क्या उसके लिए रोज़ा छोड़ देना जायज़ है या रोज़ा रखती रहेगी? और यदि वह रोज़ा छोड़ दे तो क्या वह गुनाहगार होगी?

السؤال

प्रश्न 1:

एक महिला अपनी गर्भावस्था की शुरुआत में एक दुर्घटना में घायल हो जाती है, और गंभीर रक्तस्राव के कारण उसका गर्भपात हो जाता है। क्या उसके लिए रोज़ा छोड़ देना जायज़ है या रोज़ा रखती रहेगी? और यदि वह रोज़ा छोड़ दे तो क्या वह गुनाहगार होगी?

س28: امرأةٌ أصيبت في حادثةٍ، وكانت في بداية الحمل، فأسقطت الجنين إثر نزيفٍ حادٍّ، فهل يجوز لها أن تفطر، أو تواصل الصّيام؟ وإذا أفطرت فهل عليها إثمٌ؟

الجواب

उत्तर 1:

हम कहेंगे कि गर्भवती महिलाओं को माहवारी नहीं आती है, जैसा कि इमाम अहमद -उनपर अल्लाह की रहमत हो- कहते हैं: औरतें माहवारी का सिलसिला ख़त्म होने के द्वारा ही प्रेग्नेंसी (गर्भ) जान पाती हैं। एवं विद्वानों के अनुसार हैज़ को अल्लाह ने बच्चे को उसकी माँ के पेट में आजीविका प्रदान करने के लिए पैदा किया है।अतः जब बच्चा ठहर जाता है तो हैज़ का सिलसिला रुक जाता है।

परन्तु कुछ औरतों का हैज़ उसी प्रकार आदत के अनुसार जारी रहता है जिस प्रकार प्रेग्नेंसी से पहले था। ऐसी स्थिति में यह माना जाएगा कि यह सही हैज़ है, क्योंकि उसका हैज़ जारी रहा और प्रेग्नेंसी ने उसपर कोई प्रभाव नहीं डाला। तो यह हैज़ औरत को हर उस चीज़ से रोक देगा जिन चीज़ों से गैर गर्भवती हायज़ा (रजस्वला) औरत को रोक देता है। और गैर गर्भवती हायज़ा (रजस्वला) औरत के लिए जो अनिवार्य करता है इसके लिए भी वही अनिवार्य करेगा एवं गैर गर्भवती हायज़ा (रजस्वला) औरत के लिए जो ख़त्म कर देता है इससे भी उन चीज़ो को ख़त्म कर देगा।

परिणाम: गर्भवती महिला को जो ख़ून आता है, वह दो प्रकार का है:

  • एक प्रकार यह माना जाएगा कि यह हैज़ का ख़ून है, और वह यह है कि वह उसी प्रकार जारी रहे जैसे प्रेग्नेंसी से पहले था। इसका अर्थ यह है कि प्रेग्नेंसी ने उसपर कोई प्रभाव नहीं डाला है, तो यह हैज़ है।
  • दूसरा प्रकार यह है कि गर्भवती महिला को ऐसे ही किसी दुर्घटना, किसी चीज़ को उठाने, कहीं से गिरने या किसी और कारण से अचानक ख़ून आने लगा। तो यह हैज़ का ख़ून नहीं है, यह नस से निकलने वाला ख़ून है।

ऐसी स्थिति में वह न नमाज़ से रुकेगी न रोज़ा से, बल्कि वह पवित्र महिलाओं की तरह ही होगी।

मगर किसी दुर्घटना के कारण यदि वह बच्चा अथवा गर्भ गिर जाए जो उसके पेट में है, तो इस संबंध में विद्वानों का कहना है: यदि इस गिरने वाले गर्भ पर इंसान का आकार स्पष्ट हो गया हो, तो उसके गिरने के बाद जो ख़ून निकलेगा, वह निफ़ास का ख़ून माना जाएगा, और वह नमाज़ एवं रोज़ा छोड़ देगी और पाक होने तक उसका पति उस से दूर रहेगा।

और यदि उस पर इंसान का आकार ज़ाहिर नहीं हुआ हो तो उसे निफ़ास का ख़ून नहीं माना जाएगा, बल्कि वह दूषित रक्त होगा। ऐसी स्थिति में वह नमाज़, रोज़ा या दूसरी चीज़ों से नहीं रुकेगी।

विद्वानों ने कहा है: न्यूनतम अवधि जिसमें सृष्टि का आकार प्रकट होता है, वह इक्कासी दिन है, क्योंकि भ्रूण अपनी माता के गर्भ में

जैसाकि अब्दुल्लाह बिन मसऊद -अल्लाह उनसे राज़ी हो- कहते हैं: अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम, -जो सच्चे हैं और जिनकी सच्चाई की पुष्टि की गई है- ने फ़रमाया है: ''तुम में से हर एक अपनी माँ के पेट में चालीस दिनों तक वीर्य की शक्ल में होता है, फिर ख़ून का जमा हुआ लोथड़ा होता है, फिर मांस का रुप लेता है। फिर अल्लाह तआला उसकी तरफ फ़रिश्ता भेजता है, जिसको चार बातों का आदेश दिया जाता है, वह लिखता है उसकी जीविका, उसकी मौत का समय, उसका अमल (कार्य), और यह कि वह नेक होगा या बुरा''।

इस अवस्था से पहले उसका आकार लेना संभव नहीं है, अधिकांशतः सृजन नब्बे दिनों से पहले प्रकट नहीं होता है, जैसा कि कुछ विद्वानों ने कहा है।

ﺟ28: نقول: إن الحامل لا تحيض، كما قال الإمام أحمد:

"إنما تعرف النّساء الحمل بانقطاع الحيض".

والحيض -كما قال أهل العلم- خلقه الله تبارك وتعالى لحكمة غذاء الجنين في بطن أمّه، فإذا نشأ الحمل انقطع الحيض.

لكن بعض النّساء قد يستمرّ بها الحيض على عادته كما كان قبل الحمل، فهذه يحكم بأن حيضها حيضٌ صحيحٌ؛ لأنه استمر بها الحيض، ولم يتأثر بالحمل، فيكون هذا الحيض مانعًا لكلّ ما يمنعه حيض غير الحامل، وموجبًا لـما يوجبه، ومسقطًا لـما يسقطه.

والحاصل: أن الدم الّذي يخرج من الحامل على نوعين:

نوعٌ يحكم بأنه حيضٌ، وهو الّذي استمر بها كما كان قبل الحمل، فمعنى ذلك: أن الحمل لم يؤثّر عليه، فيكون حيضًا.

والنوع الثاني: دمٌ طرأ على الحمل طروءًا، إما بسببٍ حادثٍ، أو حمل شيءٍ، أو سقوطٍ من شيءٍ ونحوه، فهذه دمها ليس بحيضٍ، وإنما هو دم عرقٍ،

وعلى هذا فلا يمنعها من الصلاة، ولا من الصوم، بل هي في حكم الطاهرات.

ولكن إذا لزم من الحادث أن ينزل الولد أو الحمل الذي في بطنها فإنها على ما قال أهل العلم: إن خرج وقد تبين فيه خلق إنسانٍ فإن دمها بعد خروجه يعدّ نفاسًا، تترك فيه الصلاة والصوم، ويتجنبها زوجها حتى تطهر.

وإن خرج الجنين وهو غير مخلّقٍ فإنه لا يعتبر دم نفاسٍ، بل هو دم فسادٍ، لا يمنعها من الصلاة، ولا من الصّيام، ولا من غيرهما.

قال أهل العلم: وأقلّ زمنٍ يتبين فيه التخليق: واحدٌ وثمانون يومًا؛ لأن الجنين في بطن أمّه، كما قال عبد الله بن مسعودٍ رضي الله عنه: حدثنا رسول الله ﷺ وهو الصادق المصدوق، فقال:

«إِنَّ أَحَدَكُمْ يُجْمَعُ فِي بَطْنِ أُمِّهِ أَرْبَعِينَ يَوْمًا، ثُمَّ يَكُونُ عَلَقَةً مِثْلَ ذَلِكَ، ثُمَّ يَكُونُ مُضْغَةً مِثْلَ ذَلِكَ، ثُمَّ يُبْعَثُ إِلَيْهِ الْمَلَكُ، وَيُؤْمَرُ بِأَرْبَعِ كَلِمَاتٍ، فَيُكْتَبُ رِزْقُهُ، وَأَجَلُهُ، وَعَمَلُهُ، وَشَقِيٌّ أَوْ سَعِيدٌ» [1]،

ولا يمكن أن يخلق قبل ذلك، والغالب أن التخليق لا يتبين قبل تسعين يومًا، كما قال بعض أهل العلم.

[10] رواه البخاري، كتاب أحاديث الأنبياء، باب خلق آدم وذريته (3333)، ومسلم، كتاب القدر، باب كيفية خلق الآدمي في بطن أمه (1) (2643).