Skip to content

मैं पिछले वर्ष हज्ज को गई थी, मैं ने हज्ज के सभी कार्यों को पूरा किया सिवाय तवाफ़-ए-इफ़ाज़ा एवं तवाफ़-ए-वदाअ के, क्योंकि एक शरई मजबूरी ने मुझे इन दोनों से रोक दिया। मैं अपने घर मदीना इस निय्यत से लौट आई कि किसी दिन लौटकर तवाफ़-ए-इफ़ाज़ा एवं तवाफ़-ए-वदाअ पूरा कर लूंगी। मुझे धर्म की जानकारी न होने के कारण मैं ने हर चीज़ को हलाल जाना और इहराम के दौरान हर हराम काम को कर डाला। मैं ने किसी से लौटकर तवाफ़ पूरा करने के बारे में पूछा तो मुझ से कहा गया कि तुम्हारे लिए तवाफ़ करना सही नहीं है। तुमने उसको बिगाड़ दिया है, तुम पर अगले वर्ष दोबारा हज्ज करना ज़रूरी है, साथ साथ एक गाय या ऊँट की क़ुरबानी भी ज़रूरी है। क्या यह सही है? या कोई दूसरा समाधान है? और यदि है तो क्या है? और क्या मेरा हज्ज अमान्य हो गया है? और मुझको इसे दोबारा करना ज़रूरी है? मुझको क्या करना है कृप्या उसकी ओर मेरा मार्गदर्शन करें, अल्लाह तआला आपको बरकत वाला बनाए।

السؤال

प्रश्न 1:

س51: لقد قمت بأداء فريضة الحجّ العام الماضي، وأديت جميع شعائر الحجّ ما عدا طواف الإفاضة وطواف الوداع، حيث منعني منهما عذرٌ شرعيٌّ، فرجعت إلى بيتي في الـمدينة على أن أعود في يومٍ من الأيام؛ لأطوف طواف الإفاضة وطواف الوداع، وبجهلٍ منّي بأمور الدّين فقد تحللت من كلّ شيءٍ، وفعلت كل شيءٍ يحرم أثناء الإحرام، وسألت عن رجوعي لأطوف، فقيل لي: لا يصحّ لك أن تطوفي، فقد أفسدتّه، وعليك الإعادة -أي: إعادة الحجّ مرةً أخرى- في العام المقبل، مع ذبح بقرةٍ أو ناقةٍ، فهل هذا صحيحٌ؟ وهل هناك حلٌّ آخر؟ وما هو؟ وهل فسد حجّي؟ وهل عليّ إعادته؟ أفيدوني عمّا يجب فعله، بارك الله فيكم.

الجواب

उत्तर 1:

यह भी उन विपदाओं में से है जो अज्ञान लोगों के फ़त्वा देने के कारण उत्पन्न होती है, आपकी परिस्थिति के अनुसार आपको केवल मक्का जाना होगा एवं तवाफ़-ए-इफ़ाज़ा करना होगा।

जहां तक तवाफ़-ए-वदाअ की बात है तो यदि आप मक्का से निकलने के समय तक हायज़ा ही रहीं तो यह आपके लिए ज़रूरी नहीं है, क्योंकि हायज़ा पर तवाफ़-ए-वदाअ वाजिब नहीं है।

इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा की रिवायत की बुनियाद पर कि लोगों को हुक्म दिया गया कि उनका आखरी वक्त बैतुल्लाह के पास हो (यानी तवाफ़े वदाअ करें), मगर हैज़ वाली औरतों को (यह तवाफ़) माफ है।

अबू दाऊद की एक रिवायत में है: लोगों का आख़री काम अल्लाह के घर का तवाफ़ हो।

और इस लिए भी कि जब नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को ख़बर दी गई कि स़फिय्या (रज़ियल्लाहु अन्हा) ने तवाफ़-ए-इफ़ाज़ा कर लिया है तो आपने कहा: ''तो फिर चला जाए''।

यह इस बात का प्रमाण है कि तवाफ़-ए-वदाअ हायज़ा के लिए अनिवार्य नहीं है।

जहाँ तक तवाफ़-ए-इफ़ाज़ा की बात है, तो यह आपके लिए ज़रूरी है। और यदि आप ने अज्ञानता के कारण हर चीज़ को हलाल जाना तो यह आपके लिए हानिकारक नहीं है, इसलिए कि यदि अज्ञान व्यक्ति इहराम की अवस्था में हराम कामों में से किसी काम को कर देता है, तो उसपर कुछ भी नहीं है।

अल्लाह तआला के इस फ़रमान की बुनियाद पर: ''हे अल्लाह, हम यदि भूल जाएं या कोई ग़लती कर दें तो उसके लिए हमें मत पकड़ना''।[सूरा अल-बक़रा: 286]

अल्लाह तआला ने कहा: ''मैं ने किया''।

इसी तरह अल्लाह ने कहा है: ''और तुम्हारे ऊपर कोई दोष नहीं है उसके लिए जो तुमसे चूक हो गई हो, मगर उस काम के लिए जो तुम्हारे दिल इरादा करें''।[सूरा अल-अहज़ाब: 5]

वह सभी अवैध काम जिनसे अल्लाह ने इहराम की हालत में रहने वालों को मना किया है, यदि वह उसे न जानने के कारण, या भूल से या किसी के द्वारा विवश करने पर कर लेता है, तो उसपर कुछ नहीं है। परनतु जब मजबूरी ख़त्म हो जाए तो उसपर वाजिब है कि उसे बिल्कुल त्याग दे।

ﺟ51: هذا أيضًا من البلاء الّذي يحصل من الفتوى بغير علمٍ، وأنت في هذه الحال يجب عليك أن ترجعي إلى مكة، وتطوفي طواف الإفاضة فقط.

أما طواف الوداع فليس عليك طواف وداعٍ ما دمت كنت حائضًا عند الخروج من مكة، وذلك لأن الحائض لا يلزمها طواف الوداع؛ لحديث ابن عباسٍ رضي الله عنهما:

«أُمِرَ النَّاسُ أَنْ يَكُونَ آخِرُ عَهْدِهِمْ بِالْبَيْتِ، إِلَّا أَنَّهُ خُفِّفَ عَنِ الْحَائِضِ» [1]،

وفي روايةٍ لأبي داود:

«أَنْ يَكُونَ آخِرُ عَهْدِهِمْ بِالْبَيْتِ الطَّوَافُ» [2].

ولأن النبي ﷺ لـمّا أخبر أنّ صفيّة طافت طواف الإفاضة قال:

«فَلْتَنْفِرْ إِذًا» [3]،

فدلّ هذا على أن طواف الوداع يسقط عن الحائض.

[19] أخرجه البخاري، كتاب الحج، باب طواف الوداع (1755)، ومسلم، كتاب الحج، باب وجوب طواف الوداع وسقوطه عن الحائض (380) (1328).

[20] أخرجه أبو داود، كتاب المناسك، باب الوداع (2002).

[21] أخرجه البخاري، كتاب الحيض، باب المرأة تحيض بعد الإفاضة (328)، ومسلم، كتاب الحج، الباب السابق (382) (1211).

أما طواف الإفاضة فلابد لك منه، ولـما كنت تحللت من كلّ شيءٍ جاهلةً فإن هذا لا يضرّك؛ لأن الجاهل الذي يفعل شيئًا من محظورات الإحرام لا شيء عليه؛ لقوله تعالى:

﴿...رَبَّنَا لَا تُؤَاخِذۡنَآ إِن نَّسِينَآ أَوۡ أَخۡطَأۡنَاۚ...﴾

[البقرة:286]،

قال الله تعالى:

«قَدْ فَعَلْتُ» [4]،

وقوله:

﴿...وَلَيۡسَ عَلَيۡكُمۡ جُنَاحٞ فِيمَآ أَخۡطَأۡتُم بِهِۦ وَلَٰكِن مَّا تَعَمَّدَتۡ قُلُوبُكُمۡۚ...﴾

[الأحزاب:5]،

فجميع الـمحظورات الّتي منعها الله تعالى على المحرم إذا فعلها جاهلًا أو ناسيًا أو مكرهًا فلا شيء عليه، لكن متى زال عذره وجب عليه أن يقلع عما تلبس به.

[22] أخرجه مسلم، كتاب الإيمان، باب بيان تجاوز الله تعالى عن حديث النفس (200) (126).