Skip to content

क्या मस्आ (स़फ़ा व मरवा के बीच दौड़ लगाने की जगह) हरम में दाख़िल है? क्या हायज़ा उसके निकट जा सकती है? और जो मस्आ से हरम में प्रवेश करे, क्या उसके लिए तहिय्यतुल मस्जिद (मस्जिद में प्रवेश करने की नमाज़) पढ़ना वाजिब है?

السؤال

प्रश्न 1:

क्या मस्आ (स़फ़ा व मरवा के बीच दौड़ लगाने की जगह) हरम में दाख़िल है? क्या हायज़ा उसके निकट जा सकती है? और जो मस्आ से हरम में प्रवेश करे, क्या उसके लिए तहिय्यतुल मस्जिद (मस्जिद में प्रवेश करने की नमाज़) पढ़ना वाजिब है?

س56: هل المسعى من الحرم؟ وهل تقربه الحائض؟ وهل يجب على من دخل الحرم من المسعى أن يصلّي تحية المسجد؟

الجواب

उत्तर 1:

ऐसा प्रतीत होता है कि मस्आ मस्जिद में शामिल नहीं है, इसीलिए उन दोनों के बीच उनको जुदा करने वाली एक दीवार खड़ी है, किंतु यह दीवार छोटी है। निःसंदेह यह लोगों की भलाई के लिए है, इसलिए कि यदि यह मस्जिद में शामिल होता, तो वह औरत जो तवाफ़ और दौड़ के बीच में हायज़ा हो जाती तो उसके लिए दौड़ लगाना भी मना हो जाता।

मैं जो फ़तवा देता हूँ, वह यह है कि यदि औरत तवाफ़ के बाद एवं दौड़ (सई) से पहले हायज़ा हो जाए, तो वह दौड़ लगाएगी, इसलिए कि मस्आ मस्जिद का हिस्सा नहीं है।

जहाँ तक तहिय्यतुल मस्जिद की बात है, तो इसके बारे में कहा जायेगा: जब इंसान तवाफ़ के बाद सई करे, फिर मस्जिद लौटे, तो वह उसे पढ़ ले, और यदि छोड़ भी दे तो कोई हर्ज नहीं है।

बेहतर है कि अवसर का लाभ उठाया जाए एवं दो रक्अत नमाज़ पढ़ ली जाए, क्योंकि इस जगह नमाज़ पढ़ने का अपना ही महत्व है।

ﺟ56: الّذي يظهر أن المسعى ليس من المسجد، ولذلك جعلوا جدارًا فاصلًا بينهما، لكنه جدارٌ قصيرٌ، ولا شك أن هذا خيرٌ للناس؛ لأنه لو أدخل في المسجد وجعل منه، لكانت المرأة إذا حاضت بين الطواف والسعي امتنع عليها أن تسعى.

والّذي أفتي به: أنها إذا حاضت بعد الطواف وقبل السعي فإنها تسعى؛ لأن المسعى لا يعتبر من المسجد.

وأما تحية المسجد فقد يقال: إن الإنسان إذا سعى بعد الطواف، ثم عاد إلى المسجد، فإنه يصلّيها، ولو ترك تحية المسجد فلا شيء عليه،

والأفضل أن ينتهز الفرصة، ويصلّي ركعتين؛ لـما في الصلاة في هذا المكان من الفضل.