मैं और मेरी पत्नि यम्बूअ से उमरा के लिए आए, परन्तु जेद्दा पहुँचने के बाद मेरी पत्नी हायज़ा हो गई, मैं ने पत्नी के बिना अकेले उमरा पूरा किया, अब मेरी पत्नी के हवाले से क्या हुक्म है?
السؤال
प्रश्न 1:
मैं और मेरी पत्नि यम्बूअ से उमरा के लिए आए, परन्तु जेद्दा पहुँचने के बाद मेरी पत्नी हायज़ा हो गई, मैं ने पत्नी के बिना अकेले उमरा पूरा किया, अब मेरी पत्नी के हवाले से क्या हुक्म है?
س55: لقد قدمت من ينبع للعمرة أنا وأهلي، ولكن حين وصولي إلى جدة أصبحت زوجتي حائضًا، ولكنّي أكملت العمرة بمفردي دون زوجتي، فما الحكم بالنّسبة لزوجتي؟
الجواب
उत्तर 1:
आपकी पत्नी के हवाले से हुक्म यह है कि वह वैसी ही रहें, और जब पाक हो जाएं तो अपना उमरा पूरा करें।
इसलिए कि जब सफ़िय्या -अल्लाह उनसे राज़ी हो- हायज़ा हो गईं तो नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया: ''क्या इन्होंने हमें रोक लिया?'' तो स़हाबा ने कहा: उन्होंने तो तवाफ़-ए-इफ़ाज़ा कर लिया है, तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने कहा: ''तो फिर वह (अर्थात; सफ़िय्या) चले ''।
रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का यह कहना ''क्या इन्होंने हमें रोक लिया?'' यह इस बात की दलील है कि यदि औरत तवाफ़ से पहले हायज़ा हो जाए तो रुक जाएगी, यहाँ तक कि पाक हो जाए, फिर तवाफ़ करेगी।
उमरा का तवाफ़ भी तवाफ़-ए-इफ़ाज़ा की तरह है, क्योंकि यह उमरा का एक अंग (रुक्न) है। यदि उमरा करने वाली औरत तवाफ़ से पूर्व हायज़ा हो जाए तो पाक होने तक प्रतीक्षा करेगी, फिर तवाफ़ करेगी।
ﺟ55: الحكم بالنّسبة لزوجتك: أن تبقى حتى تطهر، ثم تقضي عمرتها؛ لأن النبي ﷺ لـما حاضت صفية رضي الله عنها قال:
«أَحَابِسَتُنَا هِيَ؟» قَالُوا: إِنَّهَا قَدْ أَفَاضَتْ. قَالَ: «فَلْتَنْفِرْ إِذًا» [1]،
فقوله ﷺ: «أحابستنا هي؟» دليلٌ على أنه يجب على المرأة أن تبقى -إذا حاضت قبل طواف الإفاضة- حتى تطهر، ثمّ تطوف.
[27] تقدم تخريجه.
وكذلك طواف العمرة مثل طواف الإفاضة؛ لأنه ركنٌ من العمرة، فإذا حاضت المعتمرة قبل الطواف انتظرت حتى تطهر، ثم تطوف.