Skip to content

यदि हायज़ा (रजस्वला स्त्री) एवं प्रसवोत्तर रक्तस्राव वाली महिलाएं अस्र के समय पाक हों, तो क्या उनपर ज़ुह्र एवं अस्र दोनों नमाज़ें फ़र्ज़ है, या वो केवल अस्र की नमाज़ पढ़ेंगी।

السؤال

प्रश्न 1:

यदि हायज़ा (रजस्वला स्त्री) एवं प्रसवोत्तर रक्तस्राव वाली महिलाएं अस्र के समय पाक हों, तो क्या उनपर ज़ुह्र एवं अस्र दोनों नमाज़ें फ़र्ज़ है, या वो केवल अस्र की नमाज़ पढ़ेंगी।

س12: إذا طهرت الحائض أو النّفساء وقت العصر، فهل تلزمها صلاة الظّهر مع العصر، أو لا يلزمها سوى العصر فقط؟

الجواب

उत्तर 1:

इस मामले में सही राय यह है: कि उसपर केवल अस्र की नमाज़ पढ़ना ज़रूरी है, इसलिए कि ज़ुह्र की नमाज़ के अनिवार्य होने की कोई दलील नहीं है। और अस़ल व मूल रूप में ज़िम्मा से बरी होना है। इसके अलावा नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया भी हैः

''जिसने अस्र की एक रक्अत सूर्यास्त से पहले पा लिया, उसने अस्र की नमाज़ पा ली''।

आप ने यह नहीं कहा कि उसने ज़ुह्र पा लिया। यदि ज़ुहर वाजिब होता तो नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम उसे अवश्य बयान करते, इसलिए कि औरत यदि ज़ुह्र की नमाज़ का समय होने के बाद हायज़ा हुई हो, तो उसपर केवल ज़ुह्र की नमाज़ की कज़ा है, अस्र की नहीं। हालांकि ज़ुह्र अस्र के साथ (आवश्यकता के समय) इकट्ठा कर के पढ़ी जाती है, तथा इसके एवं उस स्थिति में कोई अंतर नहीं है, जिसके बारे में सवाल हुआ है।

इस तरह सही राय यह है कि केवल अस्र की नमाज़ अनिवार्य है, तर्क एवं क़यास की बुनियाद पर। इसी तरह यदि इशा की नमाज़ का समय समाप्त होने से पहले औरत पाक हो, तो उसपर केवल इशा की कज़ा है, मग़रिब पढ़ना ज़रूरी नहीं है।

ﺟ12: القول الراجح في هذه المسألة: أنه لا يلزمها إلا العصر فقط؛ لأنه لا دليل على وجوب صلاة الظّهر، والأصل براءة الذّمة، ثم إن النبي ﷺ قال:

«مَنْ أَدْرَكَ رَكْعَةً مِنَ الْعَصْرِ قَبْلَ أَنْ تَغْرُبَ الشَّمْسُ فَقَدْ أَدْرَكَ الْعَصْرَ» [1]،

ولم يذكر أنه أدرك الظّهر، ولو كان الظّهر واجبًا لبينه النبيّ ﷺ، ولأن المرأة لو حاضت بعد دخول وقت الظّهر لم يلزمها إلا قضاء صلاة الظّهر دون صلاة العصر، مع أن الظّهر تجمع إلى العصر، ولا فرق بينها وبين الصّورة التي وقع السّؤال عنها.

[2] البخاري، كتاب الصوم، باب الحائض تترك الصوم والصلاة (1951).

وعلى هذا يكون القول الراجح أنه لا يلزمها إلا صلاة العصر فقط؛ لدلالة النصّ والقياس عليها، وكذلك الشأن فيما لو طهرت قبل خروج وقت العشاء، فإنه لا يلزمها إلا صلاة العشاء، ولا تلزمها صلاة المغرب.