मुझे नमाज़ के दौरान माहवारी आ गई, तो क्या करूँ? और क्या हैज़ के दौरान की नमाज़ों की क़ज़ा करूं?
السؤال
प्रश्न 1:
मुझे नमाज़ के दौरान माहवारी आ गई, तो क्या करूँ? और क्या हैज़ के दौरान की नमाज़ों की क़ज़ा करूं?
س32: دخلت عليّ العادة الشهرية أثناء الصلاة، ماذا أفعل؟ وهل أقضي الصلاة عن مدة الحيض؟
الجواب
उत्तर 1:
यदि नमाज़ का समय शुरू होने के बाद हैज़ आए -जैसा कि ठीक दोपहर के आधे घंटे बाद हैज़ आए-, तो वह पाक होने के बाद उस नमाज़ की क़ज़ा करेगी जिसके समय पाक होने की अवस्था में वह हायज़ा हुई थी।
अल्लाह तआला का यह फ़रमान उसकी दलील है: "निःसंदेह नमाज़ ईमान वालों पर निर्धारित समय पर अनिवार्य की गई है''।[सूरा अल-निसा: 103]
हैज़ के समय की नमाज़ों की क़ज़ा नहीं है, इसलिए कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने एक लंबी हदीस़ में फ़रमाया है:
''क्या ऐसा नहीं है कि जब वह हैज़ से होती है तो न नमाज़ पढ़ती है और न रोज़ा रखती है?''।
विद्वानों की इस बात पर सहमति है कि महिला हैज़ के दौरान छूटी हुई नमाज़ों की क़ज़ा नहीं करेगी।
जहाँ तक उसके पाक होने की बात है, तो यदि नमाज़ के समय में से एक रक्अत नमाज़ पढ़ने का समय भी बचा हुआ हो, तो वह उस समय की नमाज़ पढ़ेगी, जिस समय वह पाक हुई, रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के इस फ़रमान के अनुसार:
''जिसने अस्र की एक रक्अत सूर्यास्त से पहले पा लिया, उसने अस्र की नमाज़ पा ली''।
यदि वह अस्र के समय या सूर्य उदय से पहले पाक हो, और सूर्यास्त या सूर्योदय से पहले एक रक्अत का समय भी मिल जाए, तो वह अस्र की नमाज़ या फ़ज्र की नमाज़ पढ़ेगी।
ﺟ32: إذا حدث الحيض بعد دخول وقت الصلاة -كأن حاضت بعد الزوال بنصف ساعةٍ مثلًا- فإنها بعد أن تطهر من الحيض تقضي هذه الصلاة التي دخل وقتها وهي طاهرٌ؛ لقوله تعالى:
﴿...إِنَّ ٱلصَّلَوٰةَ كَانَتۡ عَلَى ٱلۡمُؤۡمِنِينَ كِتَٰبٗا مَّوۡقُوتٗا﴾
[النساء:103].
ولا تقضي الصلاة عن وقت الحيض؛ لقوله ﷺ في الحديث الطويل:
«أَلَيْسَتْ إِذَا حَاضَتْ لَمْ تُصَلِّ، وَلَمْ تَصُمْ؟» [1]،
وأجمع أهل العلم أنها لا تقضي الصلاة التي فاتتها أثناء مدة الحيض.
[12] تقدم تخريجه.
أما إذا طهرت، وكان باقيًا من الوقت مقدار ركعةٍ فأكثر، فإنها تصلّي ذلك الوقت الذي طهرت فيه؛ لقوله ﷺ:
«مَنْ أَدْرَكَ رَكْعَةً مِنَ الْعَصْرِ قَبْلَ أَنْ تَغْرُبَ الشَّمْسُ، فَقَدْ أَدْرَكَ الْعَصْرَ» [2]،
فإذا طهرت وقت العصر، أو قبل طلوع الشمس، وكان باقيًا على غروب الشمس أو طلوعها مقدار ركعةٍ، فإنها تصلّي العصر في المسألة الأولى، والفجر في المسألة الثانية.
[13] تقدم تخريجه.