यदि आपसे कहा जाय: क्या दुआ वंदना का एक भाग है?
السؤال
प्रश्न/ यदि आपसे कहा जाय: क्या दुआ वंदना का एक भाग है?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः निःसंदेह दुआ एक महत्वपूर्ण वंदना एवं उपासना है। जैसा कि अल्लाह तआला ने कहा हैः"وَقَالَ رَبُّكُمُ ادْعُونِي أَسْتَجِبْ لَكُمْ إِنَّ الَّذِينَ يَسْتَكْبِرُونَ عَنْ عِبَادَتِي سَيَدْخُلُونَ جَهَنَّمَ دَاخِرِينَ" अर्थात : {और तुम्हारे रब ने कहाः तुम मुझे पुकारो, मैं तुम्हारी दुआ स्वीकार करूँगा। निःसंदेह! जो लोग मेरी इबादत से अभिमान करते हैं, वे जहन्नम में अपमानित होकर प्रवेश करेंगे।} (सूरा ग़ाफ़िरः 60) और ह़दीस में है कि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः "الدعاء هو العبادة" अर्थात : (दुआ ही इबादत है।) इस हदीस को तिरमिज़ी ने रिवायत किया है। इस्लाम में इसके महत्व का एक प्रमाण यह भी है कि पवित्र क़ुर्आन में इसके सम्बन्ध में तीन सौ से अधिक आयतें उतरी हैं। फिर दुआ के दो प्रकार हैंः इबादत पर आधारित दुआ तथा सवाल पर आधारित दुआ। लेकिन, इनमें हर प्रकार की दुआ दूसरे से जुडी हेई है।
इबादत पर आधारित दुआः इबादत पर आधारित दुआ का मतलब है, किसी वांछित वस्तु की प्राप्ति अथवा किसी परेशानी से मुक्ति पाने के लिए, केवल अल्लाह के लिए की गयी उपासना को माध्यम बनाकर उसके दर तक पहुँचना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَذَا النُّونِ إِذْ ذَهَبَ مُغَاضِبًا فَظَنَّ أَنْ لَنْ نَقْدِرَ عَلَيْهِ فَنَادَى فِي الظُّلُمَاتِ أَنْ لَا إِلَهَ إِلَّا أَنْتَ سُبْحَانَكَ إِنِّي كُنْتُ مِنَ الظَّالِمِينَ ، فَاسْتَجَبْنَا لَهُ وَنَجَّيْنَاهُ مِنَ الْغَمِّ وَكَذَلِكَ نُنْجِي الْمُؤْمِنِينَ" अर्थात:{तथा मछली वाले नबी को याद करो, जब वो क्रोधित होकर चल दिया और ये समझ बैठा कि हम उसकी पकड़ नहीं करेंगे। अन्ततः उसने अंधेरों में पुकारा कि ऐ अल्लाह, तेरे अतिरिक्त कोई अन्य पूज्य नहीं, तेरी ज़ात पाक है, निश्चय मैं अत्याचारियों में से था। चुनांचे हमने उसकी दुआ स्वीकार कर ली और उसे दुख से मुक्ति प्रदान कर दी। इसी तरह हम ईमान वालों को मुक्ति प्रदान करते हैं।} (सूरा अल्-अम्बियाः 87-88)
सवाल पर आधारित दुआः सवाल पर आधारित दुआ यह है कि दुआ करने वाला किसी वांछित वस्तु की प्राप्ति अथवा दुख से छुटकारा पाने की दुआ करे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "رَبَّنَا إِنَّنَا آَمَنَّا فَاغْفِرْ لَنَا ذُنُوبَنَا وَقِنَا عَذَابَ النَّارِ" अर्थात: {ऐ हमारे पालनहार, यक़ीनन हम ईमान लाये। अतः हमारे पापों को क्षमा कर और हमें नरक की अग्नि से बचा।} (सूरा आले-इमरानः 16)
दुआ अपने दोनों प्रकारों के साथ, वंदना व उपासना का निचोड़ और उसका सार है। यह मांगने में सरल, करने में सरल तथा प्रतिष्ठा एवं प्रभाव के ऐतबार से सबसे महत्वपूर्ण है। ये अल्लाह की अनुमति से, नापसन्दीदा वस्तु से बचाव और वांछित वस्तु की प्राप्ति के मज़बूत माध्यमों में से एक है।