Skip to content

जब आपसे कहा जायः शिर्क के कितने प्रकार हैं ?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः शिर्क के कितने प्रकार हैं ?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः इसके दो प्रकार हैं :

  1. बड़ा शिर्कः बड़े शिर्क से अभिप्राय यह है कि कोई भी वंदना अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए की जाय। उदाहरणतः उसके अतिरिक्त किसी और पर भरोसा करना, मरे हुए लोगों से सहायता माँगना, अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए पशुओं की बलि देना, अल्लाह के अतिरिक्त कीसी अन्य के लिए मन्नत मानना, अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए सज्दा करना एवं अल्लाह के सिवा किसी और से उन मामलों में सहायता माँगना करना जिनमें सहायता करने की शक्ति केवल अल्लाह ही को है। उदाहरणतः अनुपस्थित लोगों अथवा मरे हुए लोगों से सहायता माँगना। दरअसल इस तरह के अज्ञानता के कार्य वही करता है, जो इस बात पर विश्वास रखता है कि अल्लाह के सिवा ये लोग दुआ स्वीकार करते हैं और ऐसे कार्य कर सकते हैं जो अल्लाह के अतिरिक्त कोई और कर नहीं सकता और इसी आस्था की बिना पर वह उस व्यक्ति के अन्दर रुबूबीयत की विशेषताओं के पाये जाने का अक़ीदा रखने वाला बन जाता है। यही कारण है कि वह उसके सामने झुकता है, बन्दगी जैसी विनम्रता अपनाता है, फिर उसपर भरोसा करता है, विनती करता है, सहायता माँगता है, पुकारता है और वो चीज़ें माँगता है जो कोई मख़्लूक़ दे नहीं सकती। ये बड़ी आश्चर्य जनक बात है कि किसी ऐसे निर्बल और विवश से फरियाद की जाय जो ख़ुद अपने लिए किसी लाभ-हानि की शक्ति न रखता हो, मृत्यु एवं जीवन तथा पुनः उठाने का मालिक न हो। भला जो अपनी किसी विपत्ति को टाल न सके वो दूसरे को विपत्ति से मुक्ति केसे दिला सकता है? ये तो ऐसे ही हुआ जैसे कोई डूबने वाला दूसरे डूबने वाले से सहायता माँगे। अल्लाह पवित्र है, आदमी की कैसी मत मारी जाती है कि इस तरह का शिर्क करता है, जबकि ये शरीअत के विपरीत है, समझ के ख़िलाफ़ है तथा ज्ञान के विरोध है।
  2. छोटा शिर्कः जैसे थोड़ी-सी रियाकारी (दिखावा)। उदाहरणतः अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के इस कथन में हैः"أخوف ما أخاف عليكم الشرك الأصغر، فسئل عنه فقال: الرياء" अर्थात: (मुझे तुमपर जिस चीज़ का सबसे अधिक डर है, वो छोटा शिर्क है। जब आपसे उसके बारे में पूछा गया तो फरमायाः इस से अभिप्राय दिखावा है। इसका एक अन्य उदाहरण अल्लाह के अतिरिक्त किसी और की क़सम (सौगंध) खाना है। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जिसने अल्लाह के अलावा किसी अन्य की सौगंध उठाई, उसने शिर्क किया अथवा कुफ़्र किया।) इस हदीस को तिरमिज़ी ने रिवायत किया है।