Skip to content

जब आपसे कहा जायः आकाशों तथा धरती एवं उनके बीच मौजूद समस्त वस्तुओं का संचालक कौन है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः आकाशों तथा धरती एवं उनके बीच मौजूद समस्त वस्तुओं का संचालक कौन है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः आकाश एवं धरती तथा उनमें मौजूद एवं उनके बीच उपस्थित सारी चीज़ों को चलाने वाला, एकमात्र अल्लाह है। वह अकेला है। उसका कोई साझी नहीं। उसके अतिरिक्त कोई मालिक नहीं। उसका कोई साझी एवं सहयोगी नहीं। वो पवित्र है। सारी प्रशंसाएं उसी की हैं। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قُلِ ادْعُوا الَّذِينَ زَعَمْتُمْ مِنْ دُونِ اللَّهِ لَا يَمْلِكُونَ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ فِي السَّمَاوَاتِ وَلَا فِي الْأَرْضِ وَمَا لَهُمْ فِيهِمَا مِنْ شِرْكٍ وَمَا لَهُ مِنْهُمْ مِنْ ظَهِيرٍ" अर्थात: {आप कह दीजिएः उन लोगों को बुला लो, जिन्हें तुमने अल्लाह के सिवा साझी समझ रखा है, वे आसमानों और ज़मीन में कण बराबर वस्तु के भी मालिक नहीं हैं। न उन दोनों में उनकी कोई साझेदारी है और न उनमें से कोई अल्लाह का सहायक है।} (सूरा सबाः 22)