Skip to content

जब आपसे कहा जायः सबसे बड़ा पाप कौन-सा है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः सबसे बड़ा पाप कौन-सा है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः सबसे बड़ा पाप शिर्क (अनेकेश्वरवाद) है। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قَدْ كَفَرَ الَّذِينَ قَالُوا إِنَّ اللَّهَ هُوَ الْمَسِيحُ ابْنُ مَرْيَمَ وَقَالَ الْمَسِيحُ يَا بَنِي إِسْرَائِيلَ اعْبُدُوا اللَّهَ رَبِّي وَرَبَّكُمْ إِنَّهُ مَنْ يُشْرِكْ بِاللَّهِ فَقَدْ حَرَّمَ اللَّهُ عَلَيْهِ الْجَنَّةَ وَمَأْوَاهُ النَّارُ وَمَا لِلظَّالِمِينَ مِنْ أَنْصَارٍ " अर्थात: {निःसंदेह वे लोग काफ़िर हो गये, जिन्होंने कहा कि अल्लाह मसीह बिन मरयम ही है। जबकि मसीह़ ने कहा था कि ऐ बनी इसराई, अल्लाह की वंदना करो, जो मेरा और तुम्हारा रब है। निःसंदेह जिसने अल्लाह के साथ शिर्क किया, अल्लाह ने उसपर जन्नत वर्जित कर दी है और उसका ठिकाना जहन्नम है और इन अत्याचारियों का कोई सहायक नहीं होगा।} (सूरा अल्-माइदाः 72) और अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّ اللَّهَ لَا يَغْفِرُ أَنْ يُشْرَكَ بِهِ وَيَغْفِرُ مَا دُونَ ذَلِكَلِمَنْ يَشَاءُ" अर्थात : {निःसंदेह, अल्लाह इस बात को क्षमा नहीं करेगा कि उसके साथ शिर्क किया जाय, जबकि इसके सिवा अन्य पापों में से जिसके चाहेगा, माफ कर देगा।} (सूरा अन्-निसाः 48) अल्लाह तआला की यह घोंषणा कि शिर्क को क्षमा नहीं करेगा, उसके सबसे महा पाप होने का प्रमाण है। इसकी पुष्टि उस हदीस से होती है, जिसमें है कि जब आपसे पूछा गया कि सबसे बड़ा पाप कौन सा है, तो आपने फ़रमायाः "أن تجعل لله نداً وهو خلقك" अर्थात:(यह कि तुम अल्लाह का साझी बनाओ, जबकि उसने तुम्हें पैदा किया है।) इस हदीस को बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है। इस हदीस में आने वाले शब्द 'निद्द' का अर्थ हैः हमसर, बराबर और समतुल्य।

शिर्क (अनेकेश्वरवाद) का अर्थ हैः कोई किसी फ़रिश्ता, रसूल अथवा वली आदि को अल्लाह का साझी, बराबर और समतुल्य बनाये और उसके अन्दर रुबूबीयत के गुणों में से किसी गुण अथवा विशेषता की आस्था, उदाहरणतः उत्पन्न करना, अधिपति होना और संचालन करना आदि, रखे। अथवा उनकी निकटता प्राप्त करने क प्रयास करे और उनको पुकारे, उनसे आशा रखे, भय करे, उनपर भरोसा करे अथवा अल्लाह को छोड़कर या अल्लाह के साथ उनकी ओर अभिरूचि दिखाये एवं उनके लिए प्रकटित अथवा आतंरिक, शारीरिक अथवा आर्थिक वंदना में से कुछ भी करे।