Skip to content

जब आपसे कहा जाय: इस्लाम की सीमा से बाहर निकालने वाली वस्तुएं क्या-कया हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जाय: इस्लाम की सीमा से बाहर निकालने वाली वस्तुएं क्या-कया हैं?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अरबी शब्द 'अन्-नाक़िज़' का अर्थ है, निष्फल एवं बेअसर करने वाला तथा बिगाड़ने वाला कि जब किसी वस्तु पर तारी हो जाय, उसे निष्फल और बेअसर कर दे और बिगाड़ दे। उदाहरणतः 'नवाक़िज़े वज़ू' अर्थात वो कार्य जिनके करने से वज़ू टूट जाता है और पुनः वज़ू करना ज़रूरी हो जाता है। इसी प्रकार 'नवाक़िज़े इस्लाम' हैं, अर्थात ऐसे कार्य जिनके करने से भक्त का इस्लाम बेकार हो जाता है और वो इस्लाम की सीमा से निकलकर कुफ़्र में प्रवेश कर जाता है। उलमा ने ऐसी बहुत-सी बातें प्रस्तुत हैं, जिनके करने से मनुष्य अपने दीन से वंचित हो जाता है और उसके जान एवं माल हलाल हो जाते हैं। परन्तु इनमें से दस वस्तुएं ऐसी हैं, जो अधिक महत्वपूर्ण हैं, अन्य चीज़ों के मुक़ाबले में ज़्यादा देखने को मिलती हैं और उनपर सारे उलमा एकमत हैं। इस्लाम को तोड़ने वाली ये दस चीज़ें इस प्रकार हैंः पहली वस्तुः अल्लाह की वंदना में किसी अन्य को साझी बनाना। अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّ اللَّهَ لَا يَغْفِرُ أَنْ يُشْرَكَ بِهِ وَيَغْفِرُ مَا دُونَ ذَلِكَ لِمَنْ يَشَاءُ" अर्थात: {अल्लाह इस बात को क्षमा नहीं करेगा कि उसके साथ किसी को साझी किया जाय, जबकि इसके सिवा अन्य पाप जिसके चाहेगा, क्षमा कर देगा।} (सूरा अन्-निसाः 116) तथा एक अन्य स्थान में फरमायाः"إِنَّهُ مَنْ يُشْرِكْ بِاللَّهِ فَقَدْ حَرَّمَ اللَّهُ عَلَيْهِ الْجَنَّةَ وَمَأْوَاهُ النَّارُ وَمَا لِلظَّالِمِينَ مِنْ أَنْصَارٍ" अर्थ: {निःसंदेह, जो किसी को अल्लाह का साझी बनायेगा, अल्लाह ने उसपर जन्नत वर्जित कर दी है और उसका ठिकाना नरक है और इन अत्याचारियों का कोई सहायक नहीं होगा।} (सूरा अल्-माइदाः72) इसके अन्य उदाहरण कुछ इस प्रकार हैंः अल्लाह के सिवा किसी और को पुकारना, उनसे सहायता अथवा शरण माँगना, उनके लिए मन्नत मानना तथा पशुओं की बलि देना आदि उदाहरणतः कोई जिन्न, क़ब्र अथवा जीवित अथवा मृत वली के लिए भलाई प्राप्त करने अथवा विपत्ति से बचाव की नीयत से बलि चढ़ाये उदाहरणतः कुछ जाहिल लोग करते हैं, जो कुपथ और मक्कार लोगों की झूठी बातों औैर संदेहों के धोखे में पड़े हुए हैं।

दूसरी वस्तुः इस्लाम की सीमा रेखा से बाहर करने वाली दूसरी वस्तु यह है कि मनुष्य अपने और अल्लाह के बीच कुछ माध्यम (वसीले) बनाकर उन्हें पुकारे, शिफ़ारिश तलब करे तथा इस लोक एवं प्रलोक में वांछित वस्तुओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए उन्हीं पर भरोसा करे। ऐसे व्यक्ति के काफ़िर होने पर उलमा एकमत हैं। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قُلْ إِنَّمَا أَدْعُو رَبِّي وَلَا أُشْرِكُ بِهِ أَحَدًا" अर्थात : {आप कह दीजिए कि मैं अपने रब को पुकारता हूँ और उसका किसी को साझी नहीं बनाता।} (सूरा अल्-जिन्नः20)

तीसरी वस्तुः यदि कोई मुसलमान मुश्रिकों (अनेकेश्वरवादियों) को काफ़िर न समझे, उनके कुफ़्र में संदेह जताये अथवा उनके धर्म को सही बताये, तो वो काफ़िर है। अल्लाह तआला ने फ़रमायाः "وَقَالَتِ الْيَهُودُ عُزَيْرٌ ابْنُ اللَّهِ وَقَالَتِ النَّصَارَى الْمَسِيحُ ابْنُ اللَّهِ ذَلِكَ قَوْلُهُمْ بِأَفْوَاهِهِمْ يُضَاهِئُونَ قَوْلَ الَّذِينَ كَفَرُوا مِنْ قَبْلُ قَاتَلَهُمُ اللَّهُ أَنَّى يُؤْفَكُونَ" अर्थात : {तथा यहूदियों ने कहा कि उज़ैर अल्लाह के बेटे हैं एवं ईसाइयों ने कहा कि मसीह़ अल्लाह के बेटे हैं। ये उनके मुँह से निकली हुई बातें हैं। दरअसल ये इससे पहले गुज़रे हुए काफ़िरों जैसी ही बातें कर रहे हैं। अल्लाह इन्हें नाश करे, ये कहाँ बहके जा रहे हैं?} (सूरा अत्-तौबाः 30) क्योंकि कुफ़्र से सहमत होना भी कुफ़्र है तथा इस्लाम का दावा उसी वक्त सही हो सकता है, जब आदमी 'ताग़ूत' का इन्कार करे; इस आस्था के साथ कि इस्लाम के सिवा अन्य सभी धर्म असत्य हैं। फिर यथासम्भव उनसे नफ़रत करे, उन धर्मों तथा उनके मानने वालों से बराअत की घोषणा करे तथा जिहाद करे।

चौथी वस्तुः जो ये विश्वास रखे कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के अलावा किसी और का तरीक़ा अधिक सम्पूर्ण है, या आपके अलावा किसी अन्य का निर्णय अधिक तर्कसंगत है, वो काफ़िर है। जैसे कोई अल्लाह के अलावा किसी और के निर्णयों, मानव निर्मित संविधानों तथा किसी इन्सान के आदेश को अल्लाह और उसके रसूल के निर्णयों और आदेशों पर प्रधानता दे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "فَلَا وَرَبِّكَ لَا يُؤْمِنُونَ حَتَّى يُحَكِّمُوكَ فِيمَا شَجَرَ بَيْنَهُمْ ثُمَّ لَا يَجِدُوا فِي أَنْفُسِهِمْ حَرَجًا مِمَّا قَضَيْتَ وَيُسَلِّمُوا تَسْلِيمًا" अर्थात:तेरे पालनहार की सौगंध, ये मोमिन नहीं हो सकते, यहाँ तक कि अपने मतभेदों में आपको मध्यस्त मान लें, फिर आपके निर्णय पर अपने दिल में किसी प्रकार की तंगी न पायें और खुशी-खुशी मान लेेंं।} (सूरा अन्-निसाः 65) जो व्यक्ति रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सही सुन्नत से अवगत होने के बावजूद पीरों तथा फ़क़ीरों के पंथों और आडंबरों को अपनाये, उसके काफ़िर होने पर सारे उलमा एकमत हैं।

पाँचवीं वस्तुः जो मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की लायी हुई किसी भी वस्तु से शत्रुता रखे, वो काफ़िर है, यद्यपि वो उसपर अमल कर रहा हो। अल्लाह तआला ने फरमायाः"ذَلِكَ بِأَنَّهُمْ كَرِهُوا مَا أَنْزَلَ اللَّهُ فَأَحْبَطَ أَعْمَالَهُمْ" अर्थात: {ऐसा इसलिए है कि उन्होंने उस चीज़ को नापसन्द किया, जिसे अल्लाह ने उतारा है, तो अल्लाह ने उनके कर्म अकारथ कर दिये।} (सूरा मुह़म्मदः 9)

छठी वस्तुः जो अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लाये हुए धर्म की किसी भी वस्तु का मज़ाक़ उड़ाये, वो काफ़िर है। जैसे कोई आपके किसी आदेश, शरई निर्णय , सुन्नत अथवा आपके द्वारा दी हुई सूचना का मज़ाक़ उड़ाये, अथवा अल्लाह की ओर से आज्ञाकारियों को मिलने वाली नेमतों अथवा अवज्ञाकारियों को मिलने वाली यातना का परिहास करे, जिनकी सूचना सवयं अल्लाह अथवा उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दी है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः "قُلْ أَبِاللَّهِ وَآَيَاتِهِ وَرَسُولِهِ كُنْتُمْ تَسْتَهْزِئُونَ ، لَا تَعْتَذِرُوا قَدْ كَفَرْتُمْ بَعْدَ إِيمَانِكُم" अर्थात: {क्या तुम अल्लाह, उसकी निशानियों और उसके रसूल का मज़ाक़ उड़ाया करते थे?} (सूरा अत्-तौबाः 65-66)

सातवीं वस्तुः जादू, जिसके लिए जिन्नों और शैतानों का सहारा लेना पड़ता है, उन्हें साझी बनाना पड़ता है तथा उनकी प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए कुफ़्र पर आधारित कार्य करने पड़ते हैं। इसके द्वारा इन्सान की ज्ञानेंद्रियों तथा हृदय को प्रभावित भी किया जा सकता है। जादू करने वाला तथा उससे सहमत होने वाला काफ़िर है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः "وَمَا يُعَلِّمَانِ مِنْ أَحَدٍ حَتَّى يَقُولَا إِنَّمَا نَحْنُ فِتْنَةٌ فَلَا تَكْفُرْ" अर्थात:{वे दोनों किसी को उस समय तक जादू नहीं सिखाते थे, जब तक यह न कह देते कि हम केवल एक आज़माइश हैं, अतः तू (जादू सीख कर ) कुफ़्र में न पड़।} (सूरा अल्-बक़राः 102)

आठवीं वस्तुः मुसलमानों के विरुद्ध मुश्रिकों का साथ देना और उनकी सहायता करना। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः"وَمَنْ يَتَوَلَّهُمْ مِنْكُمْ فَإِنَّهُ مِنْهُمْ إِنَّ اللَّهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِمِينَ" अर्थात: {तुममें से जो व्यक्ति उनसे दोस्ती करता है, उसकी गिनती उन्हीं में से है और अल्लाह अत्याचारी समुदायों को पथप्रदर्शन नहीं करता ।} (सूरा अल्-माइदाः 51)

नौवीं वस्तुः जो व्यक्ति ये विश्वास रखे कि कुछ लोगों के लिए मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शरीअत से निकलने की गुन्ज़ाइश है, जैसा कि खिज्र अलैहिस्सलाम के लिए मूसा अलैहिस्सलाम की शरीअत से निकलने की गुन्जाइिश थी, तो वो काफ़िर है। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमाया हैः"وَمَنْ يَبْتَغِ غَيْرَ الْإِسْلَامِ دِينًا فَلَنْ يُقْبَلَ مِنْهُ وَهُوَ فِي الْآَخِرَةِ مِنَ الْخَاسِرِينَ" अर्थात: {तथा जो इस्लाम के अतिरिक्त अन्य धर्म ढूँढेगा, उसकी ओर से इसे कदापि स्वीकार नहीं किया जायेगा तथा वो प्रलोक में हानि उठाने वालों में से होगा।} (सूरा आले-इमरानः 85)

दसवीं वस्तु: अल्लाह के दीन (धर्म) से मुँह मोड़ना। अतः उसे सीखे न ही उसपर अमल करे। इस का प्रमाण अल्लाह तआला का यह कथन हैः "وَمَنْ أَظْلَمُ مِمَّنْ ذُكِّرَ بِآَيَاتِ رَبِّهِ ثُمَّ أَعْرَضَ عَنْهَا إِنَّا مِنَ الْمُجْرِمِينَ مُنْتَقِمُونَ" अर्थात: {उससे बड़ा अत्याचारी और कौन हो सकता है, जिसे हमारी आयतों की याद दिलायी जाय, इसके बावजूद मुँह फेर ले। निश्चय हम अपराधियों से बदला लेने वाले हैं।} (सूरा अस्-सजदाः 22) ज्ञात हो कि अल्लाह के दीन (धर्म) से मुँह फेरने का तात्पर्य यह है, धर्म के उन मूल सिद्धांतों का ज्ञान अर्जन न करना, जिनका जानना अनिवार्य है और जिनके जाने बिना धर्म सही नीव पर खड़ा नहीं हो सकता।

इस्लाम से बाहर कर देने वाली इन वस्तुओं के उल्लेख के बाद बेहतर मालूम होता है कि दो महत्वपूर्ण बिन्दुओं को चिह्नित कर दिया जायः

  1. इस्लाम की सीमा रेखा से बाहर कर देने वाली इन वस्तुओं का वर्णन इसलिए किया गया है, ताकि मनुष्य इनसे बचे और लोगों को सावधान रखे। क्योंकि शयतान और उसके सहायक, जिनका मिशन धर्म में बिगाड़ पैदा करना और लोगों को कुमार्ग करना है, मुसलमानों की घात में लगे रहते हैं; जैसे ही उनमें से किसी को अचेतना अथवा अज्ञानता का शिकार पाते हैं तुरंत टूट पड़ते हैं और उसे सत्य से असत्य की ओर मोड़ने तथा जन्नत के रास्ते से हटाकर जहन्नम के रास्ते पर लगाने के प्रयास में जुट जाते हैं।
  2. इस्लाम की सीमा रेखा से बाहर करने वाले इन उमूर को लागू करने का काम पुख्ता इल्म वाले उलमा का है। क्योंकि वही दलीलों तथा लोगों पर अहकाम को लागू करने के सिद्धांतों से अवगत हैं। जिस-तिस को इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।