Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या किसी मुसलमान के गुनाहगार (पापी) होने के कारण उसे काफ़िर कहा जा सकता है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या किसी मुसलमान के गुनाहगार (पापी) होने के कारण उसे काफ़िर कहा जा सकता है?

الجواب

उत्तर/ तो कहा जायेगाः किसी मुसलमान के गुनाह में लिप्त होने और अवज्ञा के कारण उसे काफ़िर नहीं कहा जा सकता, यद्यपि वो बड़े गुनाहों में ही क्यों न पड़ा हो, जब तक वो कोई ऐसा काम न करे, जिसे किताब तथा सुन्नत में कुफ़्र कहा गया हो तथा सह़ाबा एवं इमामों ने उसे इस्लाम की सीमा से निकालने वाला काम कहा हो। वो जब तक बड़े कुफ़्र, बड़े शिर्क अथवा बड़े निफ़ाक़ में न पड़े, अपने ईमान पर बाक़ी रहेगा और अवज्ञाकारी एकेश्वरवादी कहलायेगा।