जब आपसे कहा जायः क्या अमल (कर्म) के बिना नीयत का सही होना काफ़ी है?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या अमल (कर्म) के बिना नीयत का सही होना काफ़ी है?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः नहीं। ये ज़रूरी है कि कार्य निर्मल अल्लाह के लिए होने के साथ-साथ वह मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शरीअत के अनुसार हो। इसकी दलील अल्लाह तआला का ये फ़रमान हैः"فَمَنْ كَانَ يَرْجُو لِقَاءَ رَبِّهِ فَلْيَعْمَلْ عَمَلًا صَالِحًا وَلَا يُشْرِكْ بِعِبَادَةِ رَبِّهِ أَحَدًا" अर्थात: {जो अपने पालनहार से मिलने की आशा रखता हो, उसे चाहिए कि सत्कर्म करे और अपने पालनहार की वंदना-उपासना में किसी को साझी न बनाये।} (सूरा अल्-कह्फ़ः 110) अल्लाह ने इस आयत में इबादत के स्वीकार होने के लिए शर्त रखी है कि नीयत सही हो तथा कार्य पुण्य का हो एवं मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शरीअत के अनुसार किया गया हो।