परिणाम फ़िल्टर करें
116 कार्ड
الموضوعات
التصنيف الشرعي
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अल्लाह के सिवा न कोई ग़ैब (परोक्ष) जानता है और न मरे हुए लोगों को जीवित कर सकता है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः"وَلَوْ كُنْتُ أَعْلَمُ الْغَيْبَ لَاسْتَكْثَرْتُ مِنَ الْخَيْرِ وَمَا مَسَّنِيَ السُّوءُ" अर्थात : {तथा यदि मैं ग़ैब (परोक्ष) की बातें जानता होता, तो बहुत-से लाभ प्राप्त कर लेता और मुझे कोई हानि नहीं पहुँचती।} (सूरा आराफ़ः 188) जब रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम, जो मानव जाति में श्रेष्ठ थे, ग़ैब की बात नहीं जानते थे, तो आप को छोड़ अन्य लोग भला कैसे जान सकते हैं?
चारों इमाम इस बात पर एकमत हैं कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के विषय में ग़ैब जानने अथवा मरे हुए लोगों को जीवित करने का दावा करने वाला इस्लाम से निकल जाता है। क्योंकि उसने अल्लाह को झुठलाया, जिसने अपने रसूल को ये आदेश दिया था कि जिन्नों तथा इन्सानों से कह देंः "قُلْ لَا أَقُولُ لَكُمْ عِنْدِي خَزَائِنُ اللَّهِ وَلَا أَعْلَمُ الْغَيْبَ وَلَا أَقُولُ لَكُمْ إِنِّي مَلَكٌ إِنْ أَتَّبِعُ إِلَّا مَا يُوحَى إِلَيَّ" अर्थात: {आप कह देंः मैं ये नहीं कहता कि मेरे पास अल्लाह के ख़ज़ाने हैं, और न मैं ग़ैब (परोक्ष) जानता हूँ, तथा मैं तुमसे ये भी नहीं कहता कि मैं फ़रिश्ता हूँ, मैं तो उसी का अनुसरण करता हूँ, जो मेरी तरफ़ वह़्य की जाती है।} (सूरा अल्-अन्आमः 50) तथा अल्लाह तआला ने अन्य स्थान में फरमायाः"إِنَّ اللَّهَ عِنْدَهُ عِلْمُ السَّاعَةِ وَيُنَزِّلُ الْغَيْثَ وَيَعْلَمُ مَا فِي الْأَرْحَامِ وَمَا تَدْرِي نَفْسٌ مَاذَا تَكْسِبُ غَدًا وَمَا تَدْرِي نَفْسٌ بِأَيِّ أَرْضٍ تَمُوتُ إِنَّ اللَّهَ عَلِيمٌ خَبِيرٌ" अर्थात: {निःसंदेह अल्लाह के पास प्रलय का ज्ञान है, वही वर्षा उतारता है, तथा वही जानता है कि गर्भाशयों में क्या है तथा कोई प्राणी ये नहीं जानता कि कल क्या कमायेगा और न कोई प्राणी ये जानता है कि धरती के किस भाग में मरेगा। निःसंदेह, अल्लाह जानने वाला और ख़बर रखने वाला है।} (सूरा लुक़मानः 34) चुनांचे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ग़ैब (परोक्ष) की बातेें उतनी ही जानते थे, जितनी अल्लाह ने वह़्य द्वारा बतायी और सिखायी थी। साथ ही नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने कभी, अपने जीवन काल में मरने वाले किसी साथी या संतान-संतति को जीवित करने का दावा भी नहीं किया है। एवं दूसरों को जीवित करने की बात कैसे की जा सकती है?
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः हर आज्ञाकारी एवं परहेज़गार बन्दा अल्लाह का वली है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः "أَلَا إِنَّ أَوْلِيَاءَ اللَّهِ لَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَ ، الَّذِينَ آَمَنُوا وَكَانُوا يَتَّقُونَ" अर्थात: {सुन लो, वास्तविकता ये है कि अल्लाह के अवलिया को न कोई डर होता है और न वे दुखी होते हैं। जो ईमान लाये तथा आज्ञाकारी किया करते थे।) (सूरा यूनुसः 62-63) वली बनने का सौभाग्य कुछ विशेष मोमिनों को प्राप्त हो, शेष को नहीं, ऐसा नहीं है। परन्तु वलायत की अलग-अलग श्रेणियाँ होती हैं। 'तक़वा' से आशय है, अल्लाह और उसके रसूल ने जिन कार्यों का आदेश दिया है, उन्हें करना और जिन कार्यों से रोका है, उनसे रुक जाना। इस प्रकार प्रय्तेक मोमिन को अपने ईमान एवं आज्ञाकारी के मुताबिक़ विलायत प्राप्त होती है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः नबियों को छोड़ अन्य औलिया छोटे-बड़े गुनाहों से पवित्र नहीं होते। देखा गया है कि कई बड़े औलिया और सत्कर्मियों से भी कुछ लग़्जिशें हुई हैं, परन्तु उनकी विशेषता ये होती है कि वे तुरंत तौबा और अल्लाह कि निकटता प्राप्त करने के प्रयास में लग जाते हैं और फलस्वरूप अल्लाह भी उन्हें माफ़ कर देता है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः सही बात ये है ख़ज़िर भी एक नबी थे, जो हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से पहले मर चुके थे। क्योंकि अल्लाह तआला ने कहा हैः"وَمَا جَعَلْنَا لِبَشَرٍ مِنْ قَبْلِكَ الْخُلْدَ أَفَإِنْ مِتَّ فَهُمُ الْخَالِدُون" अर्थात: {हमने आपसे पहले किसी इन्सान को हमेशा नहीं रखा, क्या यदि आप मर जाते हैं, तो वे हमेशा जीवित रहेंगे?} (सूरा अल्-अम्बियाः 34) फिर यदि वो जीवित होते, तो आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अनुसरण और आपके साथ जिहाद करते। क्योंकि हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जिन्न एवं इन्सान दोनों समुदायों की ओर नबी बनाकर भेजे गये थे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "قُلْ يَا أَيُّهَا النَّاسُ إِنِّي رَسُولُ اللَّهِ إِلَيْكُمْ جَمِيعًا" अर्थात:{(ऐ नबी) आप कह दीजिएः ऐ लोगो, मैं तुम सब की ओर रसूल बनाकर भेजा गया हूँ।} (सूरा अल्-आराफ़ः 158) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"أرأيتم ليلتكم هذه فإن رأس مئة سنة منها لا يبقى ممن هو على ظهر الأرض أحد" अर्थात:क्या तुमने आज की इस रात को देखा, इसके पूरे सौ साल के बाद धरती के ऊपर मौजूद लोगों में से कोई जीवित नहीं रहेगा।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है। इस हदीस से पता चलता है कि ख़ज़िर मर चुके हैं। अतः वो न किसी की पुकार सुनते हैं और न रास्ते से भटके हुए आदमी को राह दिखाते हैं। जहाँ तक उनसे कुछ लोगों की मुलाक़ात, उन्हें देखने, उनके पास बैठने और उनसे रिवायत करने की कहानियों की बात है, तो ये सब भ्रम और असत्य बातें हैं। ज्ञान, बुद्धि एवं समझ-बूझ वाले लोग कभी इनसे नाता नहीं रखते।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः मरे हुए लोग सुनते नहीं हैं। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَمَا أَنْتَ بِمُسْمِعٍ مَنْ فِي الْقُبُور" अर्थात: {निःसंदेह आप उन्हें सुना नहीं सकते, जो क़ब्रों में हैं।} (सूरा फ़ातिरः 22) तथा एक और स्थान में फरमायाः"إِنَّكَ لَا تُسْمِعُ الْمَوْتَى" अर्थात: {निःसंदेह आप मरे हुए लोगों को सुना नहीं सकते।} (सूरा अन्-नम्लः 80) इसी प्रकार वे पुकारने वाले की पुकार नहीं सुनते। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَالَّذِينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ مَا يَمْلِكُونَ مِنْ قِطْمِيرٍ ،إِنْ تَدْعُوهُمْ لَا يَسْمَعُوا دُعَاءَكُمْ وَلَوْ سَمِعُوا مَا اسْتَجَابُوا لَكُمْ وَيَوْمَ الْقِيَامَةِ يَكْفُرُونَ بِشِرْكِكُمْ وَلَا يُنَبِّئُكَ مِثْلُ خَبِيرٍ" अर्थात: {जिन्हें तुम अल्लाह केे सिवा पुकारते हो खजूर की गुठली के छिल्के के भी मालिक नहीं हैं। यदि तुम उन्हें पुकारो, तो वे तुम्हारी पुकार सुन नहीं सकते, और यदि सुन भी लें तो तुम्हारा जवाब नहीं दे सकते। तथा प्रलय के दिन वे तुम्हारे शिर्क का इन्कार कर देंगे। वस्तु-स्थिति की ऐसी सही ख़बर तुम्हें एक ख़बर रखने वाले के सिवा कोई नहीं दे सकता} (सूरा फ़ातिरः 13-14) तथा अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَمَنْ أَضَلُّ مِمَّنْ يَدْعُو مِنْ دُونِ اللَّهِ مَنْ لَا يَسْتَجِيبُ لَهُ إِلَى يَوْمِ الْقِيَامَةِ وَهُمْ عَنْ دُعَائِهِمْ غَافِلُونَ" अर्थात: कुमार्ग कौन हो सकता है, जो अल्लाह को छोड़कर ऐसे लोगों को पुकारे, जो प्रलय दिवस् तक उसकी पुकार का जवाब नहीं दे सकते, और वे उनकी पुकार से अचेत हों।} (सूरा अल्-अह़क़ाफ़ः 5)
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये जिन्नों में से शैतानों की आवाज़ें हैं, जो अज्ञान लोगों को इस भ्रम में डालने के प्रयास में रहते हैं कि ये क़ब्र में मद्फून व्यक्तियों की आवाज़ है, ताकि उन्हें आज़माइश में डाल सकें, उनके धर्म में संदेह पैदा कर सकें और उन्हें कुमार्ग कर सकें। जबकि क़ब्रों में मौजूद लोग न सुन सकते हैं और न पुकारने वालों का जवाब दे सकते हैं। ये बात स्पष्ट रूप से क़ुर्आन से सिद्ध है। अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّكَ لَا تُسْمِعُ الْمَوْتَى" अर्थात: :संदेह आप मरे हुए लोगों को सुना नहीं सकते।} (सूरा अन्-नम्लः 80) तथा एक जगह फरमायाः"إِنْ تَدْعُوهُمْ لَا يَسْمَعُوا دُعَاءَكُمْ" अर्थात: {यदि तुम उन्हें पुकारोगे, तो वे तुम्हारी फ़रियाद सुन नहीं सकते।} (सूरा फ़ातिरः 14) तथा एक जगह फरमायाः"وَمَا أَنْتَ بِمُسْمِعٍ مَنْ فِي الْقُبُورِ" अर्थात: {आप ऐसे लोगों को सुना नहीं सकते जो क़ब्रों में पड़े हुए हों।} (सूरा फ़ातिरः 22) भला जवाब देंगे भी तो कैसे, वे तो बरज़ख़ी जीवन में होते हैं, उनका दुनिया वालों से कोई सम्पर्क नहीं होता। अल्लाह तआला ने फरमायाः "وَهُمْ عَنْ دُعَائِهِمْ غَافِلُونَ" अर्थात: {वे उनकी पुकार से अचेत हैं।} (सूरा अल्-अह़्क़ाफ़ः 5)
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः वे पुकारने वाले को जवाब नहीं देते तथा पुकारने वालों और सहायता माँगने वालों का जवाब देने की शक्ति भी नहीं रखते। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَالَّذِينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ مَا يَمْلِكُونَ مِنْ قِطْمِيرٍ، إِنْ تَدْعُوهُمْ لَا يَسْمَعُوا دُعَاءَكُمْ وَلَوْ سَمِعُوا مَا اسْتَجَابُوا لَكُمْ وَيَوْمَ الْقِيَامَةِ يَكْفُرُونَ بِشِرْكِكُمْ" अर्थात: {जिन्हें तुम अल्लाह केे सिवा पुकारते हो खजूर की गुठली के छिल्के के भी मालिक नहीं हैं। यदि तुम उन्हें पुकारो, तो वे तुम्हारी पुकार सुन नहीं सकते, और यदि सुन भी लें तो तुम्हारा जवाब नहीं दे सकते। तथा प्रलय के दिन वे तुम्हारे शिर्क का इन्कार कर देंगे।} (सूरा फ़ातिरः13-14) वो व्यक्ति बड़ा ही अभागा है , जिसे शैतान तथा गुमराही के प्रचारकों ने धोखे में डाल दिया और मरे हुए तथा क़ब्र में मौजूद नबियों, वलियों एवं सत्कर्मियाों को पुकारने को सुन्दर बनाकर पेश किया। अल्लाह तआला ने फरमाया हैः"وَمَنْ أَضَلُّ مِمَّنْ يَدْعُو مِنْ دُونِ اللَّهِ مَنْ لَا يَسْتَجِيبُ لَهُ إِلَى يَوْمِ الْقِيَامَةِ وَهُمْ عَنْ دُعَائِهِمْ غَافِلُونَ" अर्थात: {उससे बड़ा कुमार्ग कौन हो सकता है, जो अल्लाह को छोड़कर ऐसे लोगों को पुकारे जो प्रलय के दिन तक उसकी पुकार का जवाब नहीं दे सकते और वे उनकी पुकार से बेख़बर हों।}
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये बड़ा शिर्क है। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमायाः"فَصَلِّ لِرَبِّكَ وَانْحَرْ" अर्थात: {आप अपने पालनहार के लिए नमाज़ पढ़िए और क़ुर्बानी कीजिए।} (सूरा अल्-कौसरः 2) तथा फरमायाः"قُلْ إِنَّ صَلَاتِي وَنُسُكِي وَمَحْيَايَ وَمَمَاتِي لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ، لَا شَرِيكَ لَهُ وَبِذَلِكَ أُمِرْتُ وَأَنَا أَوَّلُ الْمُسْلِمِينَ" अर्थात: {ऐ नबी, आप कह दीजिएः निसंदेह, मेरी नमाज़, मेरी क़ुर्बानी (बलि), मेरा जीना एवं मेरा मरना अल्लाह के लिए है, जो सारे जहाँ का पालनहार है। उसका कोई शरीक नहीं। मुझे इसीका आदेश दिया गया है और मैं सबसे पहला आज्ञाकारी हूँ।} (सूरा अल्-अन्आमः 162-163) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "لعن الله من ذبح لغير الله" अर्थात:(अल्लाह की लानत हो उस व्यक्ति पर जो अल्लाह के सिवा किसी और के लिए बलि दे।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।
सिद्धांत ये है कि जिस कार्य को अल्लाह के लिए करना वंदना है, उसे अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए करना शिर्क है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये बड़ा शिर्क है। क्योंकि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"من نذر أن يطيع الله فليطعه ومن نذر أن يعصي الله فلا يعصه" अर्थात: (जो अल्लाह की आज्ञाकारी की मन्नत माने उसे चाहिए कि उसका पालन करे तथा जो अल्लाह की अवज्ञा की मन्नत माने वो उसकी अवज्ञा न करे। इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है। मन्नत एक कथन सम्बन्धी एवं मन्नत मानने वाले के वचन के अनुसार आर्थिक अथवा शारीरिक उपासना है। इसमें दरअसल मन्नत मानने वाला किसी वांछित वस्तु की प्राप्ति अथवा किसी भय वाली वस्तु से बचाव के लिए या किसी नेमत के शुक्र अथवा किसी विपत्ति से मुक्ति के धन्यवाद के तौर पर, ऐसी चीज़ को अपने ऊपर अनिवार्य कर लेता है जो पहले अनिवार्य नहीं थी। ये उन इबादतों में से है, जिन्हेें अल्लाह के सिवा किसी अन्य के लिए करना जायज़ नहीं है। क्योंके अल्लाह तआला मन्नत पूरी करने वालों की प्रशंसा की है। अल्लाह ने कहाः"يُوفُونَ بِالنَّذْرِ وَيَخَافُونَ يَوْمًا كَانَ شَرُّهُ مُسْتَطِيرًا" अर्थात: {वे मन्नत पूरी करते हैं और उस दिन से डरते हैं, जिसकी बुराई चारों तरफ़ फैली हुई होगी।} (सूरा अल्-इन्सानः 7)
सिद्धांत ये कहता है कि हर वो कार्य जिसकी प्रशंसा अल्लाह तआला ने की है, इबादत में सम्मिलित है और जो कार्य इबादत (उपासना) हो, उसे अल्लाह के सिवा अन्य के लिए करना शिर्क है।
उत्तर: शरण मांगने के तीन प्रकार हैं। तीनों को जानने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अल्लाह के सिवा किसी कि शरण मांग सकते हैं अथवा नहीं। ये तीनों प्रकार इस तरह हैंः
- तौह़ीद तथा वंदना युक्त शरण माँगनाः ये हर उस वस्तु से अल्लाह की पनाह माँगना है, जिससे आप डरते हों। अल्ला तआला ने फरमायाः"لْ أَعُوذُ بِرَبِّ الْفَلَقِ ، مِنْ شَرِّ مَا خَلَقَ" अर्थात: {आप कह दीजिएः मैं प्रातः के रब की शरण माँगता हूँ, हर उस वस्तु की बुराई से जो उसने पैदा की है।} (सूरा अल्-फ़लक़) तथा फरमायाः"قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ النَّاسِ ، مَلِكِ النَّاسِ ، إِلَهِ النَّاسِ ، مِنْ شَرِّ الْوَسْوَاسِ الْخَنَّاسِ" अर्थात: {आप कह दीजिएः मैं शरण माँगता हूँ, इन्सानों के रब, इन्सानों के बादशाह, इन्सानों के वास्तविक पूज्य की, उस वसवसे (भ्रस) डालने वाले की बुराई से जो बार-बार पलट कर आता है।} (सूरा अन्-नास)
- मुबाह़ (वैध) शरण माँगनाः किसी जीवित तथा उपस्थित इन्सान का शरण ऐसे मामले में माँगना है, जिसमें वो शरण देने का सामर्थ्य रखता हो। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"فمن وجد ملجأ أو معاذاً فليفعل به" अर्थात: (जिसे कोई शरण अथवा पनाह की जगह मिल जाये, वो शरण ले ले।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।
- शिर्किया शरण माँगनाः इसका तथ्य है, अल्लाह के सिवा अन्य से ऐसे मामले में शरण माँगना, जिसमें शरण देने की शक्ति अल्लाह के सिवा कोई नहीं रखता। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وأنه كان رجال الانس يعوذون برجال من الجن فزادوهم رهقا" अर्थात: {और ये कि इन्सानों में से कुछ लोग जिन्नों में से कुछ लोगों की पनाह माँगा करते थे, इस प्रकार उन्होंने जिन्नों का अभिमान और ज़्यादा बढ़ा दिया।} (सूरा अल्-जिन्नः 6)
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः मैं वही कहूँगा, जो रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने मुझे सिखाया है। आपने फरमायाः (जो किसी पड़ाव में उतरकर ये दुआ पढ़ेः "أعوذ بكلمات الله التامات من شر من خلق" [मैं अल्लाह के पूर्ण शब्दों की पनाह माँगता हूँ, उसकी पैदा की हुई वस्तुओं की बुराई से।] तो उस मन्ज़िल में जब तक रहेगा, उसे कोई वस्तु हानि नहीं पहुँचा सकेगी।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये बड़ा शिर्क है। ऐसा करने वाला व्यक्ति यदि मृत्यु से पहले तौबा न करे, तो उसके सारे कर्म अकारथ चले जायेंगे, वह इस्लाम की सीमा से बाहर हो जायेगा तथा सदैव के लिए विनाश का शिकार हो जायेगा। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमायाः"أَمَّنْ يُجِيبُ الْمُضْطَرَّ إِذَا دَعَاهُ وَيَكْشِفُ السُّوءَ" अर्थात: कौन है जो दुआ सुनता है, जबकि वो उसे पुकारे और उसकी परेशानी को दूर करता है?} (सूरा अन्-नम्लः 62) अर्थात, अल्लाह के सिवा कोई उसकी फ़रियाद सुनने वाला और विपत्ति दूर करने वाला नहीं है।इसीलिए अल्लाह ने उसके सिवा किसी और की पनाह माँगने वालों को सवालिया लहजे में फटकार लगायी है। दूसरी बात यह है कि अल्लाह से फरियाद करना वंदना है l अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِذْ تَسْتَغِيثُونَ رَبَّكُمْ"अर्थात: {उस समय को याद करो जब तुम अपने रब से फरियाद कर रहे थे।} (सूरा अल्-अन्फ़ालः 9) और सह़ीह़ बुखारी में अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (मैं तुममें से किसी को क़यामत के दिन इस हाल में आता हुआ न पाऊँ कि उसकी गरदन में ऊँट हो, जो बिलबिला रहा हो और वो परेशान होकर कह रहा होः ऐ अल्लाह के रसूल, मेरी सहायता कीजिए, तो मैं कहूँः मैंने तुम्हें पहले ही वस्तुस्थिति से अवगत कर दिया था कि मैं अल्लाह के मुक़ाबले में तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता। मैं तुममें से किसी को प्रलय के दिन इस हाल में न आता हुआ कदापि न पाऊँ कि उसकी गरदन में घोड़ा हो, जो हिनहिना रह हो और वो मुझसे कह रहा होः ऐ अल्लाह के रसूल, मेरी फ़रियाद सुनिए और मुझे कहना पड़े कि मैंने तुम्हें पहले ही वस्तुस्थिति से अवगत कर दिया था कि मैं अल्लाह के मुक़ाबले में तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता।) इस हदीस को बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है। सपष्ट है कि हम जीवित एवं उपस्थित व्यक्ति से, जो हमारे सामने मौजूद हो, उन मामलात में सहायता तलब कर सकते हैं, जो उनकी क्षमता के अन्दर हैं। जीवित व्यक्ति से फ़रियाद करने का अर्थ है, उससे उस काम में सहायता तलब करना, जो इन्सान के बस में हो। जैसा कि एक व्यक्ति ने मूसा अलैहिस्सलाम से दोनों के साझा दुश्मन के ख़िलाफ़ मदद माँगी थी। अल्लाह तआला ने फरमायाः"فَاسْتَغَاثَهُ الَّذِي مِنْ شِيعَتِهِ عَلَى الَّذِي مِنْ عَدُوِّهِ" अर्थात: {उसकी क़ौम के व्यक्ति ने दुश्मन क़ौम के व्यक्ति के विरुद्ध उसे मदद के लिए पुकारा।} (सूरा अल्-क़ससः 15) जहाँ तक ऐसे जिन्नों और इन्सानों से फरियाद करने की बात है, जो मौजूद न हों, तो सारे इमाम इस बात पर एकमत हैं कि यह ग़लत, ह़राम और शिर्क है। यही हाल क़ब्र में मौजूद लोगों का भी है।
उत्तर: तो आप कहिए: ये जायज़ नहीं है। अौर इसपर पूरी उम्मत की आम सहमति है कि अल्लाह के नामों के अलावा किसी अौर के नाम के साथ 'अब्द' शब्द का प्रयोग हराम है। यदि अब्दुन्नबी, अब्दुर्रसूल, अब्दुलहुसैन अौर अब्दुलकाबा आदि नाम किसी का है, तो उसे बदलना अनिवार्य है। अल्लाह के निकट सबसे प्रिय नाम अब्दुल्लाह एवं अब्दुर्रहमान है। जैसा कि हदीस मैं आया हैः (निःसंदेह अल्लाह के निकट सबसे प्रिय नाम अब्दुल्लाह एवं अब्दुर्रहमान है।) इस हदीस को इमाम मुस्लिम नेे बयान किया है। अल्लाह के अलावा यदि किसी अौर नाम के साथ 'अब्द' शब्द लगाकर नाम रखा गया हो, तो उस नाम को बदलना अनिवार्य है, परन्तु यह जीवित व्यक्तियों के संबंध में है।
उत्तर/ तो आप कह दीजिए: ये शिर्क है। क्योंकि अल्लाह के अंतिम दूत का कथन है:"من علق تميمة فقد أشرك" अर्थात: (जिसने तावीज़ लटकायी,उसने शिर्क किया।) इस हदीस को इमाम अहमद ने अपनी किताब मुसनद में बयान किया है। और आप ﷺ का यह कथन भी है कि "لا يبقينَّ في رقبة بعيرقلادة من وتر أو قلادة إلا قطعت" अर्थात: (किसी ऊंट की गर्दन में, जब भी कोई ताँत की हार या आम हार नज़र आये तो उसे काट दिया जाय।) इसे इमाम बुखारी ने बयान किया है। और एक हदीस में है:"من عقد لحيته أو تقلّد وتراً أو استنجى برجيع دابة أو عظم فإنّ محمداً برئٌ منه" अर्थात:(जो व्यक्ति अपनी दाढ़ी पर गांठ बांधे या ताँत की हार पहने या पशुओं के गोबर या हड्डी से पवित्रता अर्जन करे, मुहम्मद उससे बरी है।) इस हदीस को इमाम अहमद ने रिवायत किया है। एक अन्य हदीस में आप ﷺ का कथन है:"إنّ الرٌّقى والتمائم والتّولة شرك" अर्थात:(निःसंदेह झाड़ फूंक,तावीज और जादू टोना शिर्क है।) इस हदीस को इमाम अबू दाऊद ने रिवायत किया है। एक अन्य हदीस में आप ﷺ ने कहा:"من علق تميمة فلا أتم الله له" अर्थात:(जो तावीज लटकाये, अल्लाह उसकी मनोकामना पूरी न करे।) इसे इमाम इब्ने हिब्बान ने अपनी किताब सहीह में बयान किया है। सच ये है कि अंधविश्वास और ख़ुराफ़ात में पड़ने वाला व्यक्ति असफल है। क्योंकि एक हदीस में है:"من تعلق شيئاً وكل إليه" अर्थात:(जिसने किसी चीज़ पर भरोसा किया, उसे उसीके ह़वाले कर दिया जाता है।)
अरबी में "तिवला" एक प्रकार के जादू को कहते हैं, जिसके बारे में लोगों का मानना है कि इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति को उसकी पत्नी का प्यारा बनाया जा सकता है अथवा उन दोनों के बीच घृणा पैदा की जा सकती है। पति पत्नी के अलावा अन्य मित्रों और रिश्तेदारों के बीच घृणा पैदा करने के लिए भी इसका सहारा लिया जाता है।
"तमाइम" उन वस्तुओं को कहते हैं, जिन्हें बच्चों के शरीर में लटकाया जाता है, ताकि उन्हें बुरी नजर अथवा र्ष्या से बचाया जा सके।
अरबी शब्द "तमीमा" का अर्थ बताते हुए अल्लामा मुन्ज़िरी ने कहा है: (तमीमा उस धागा को कहते हैं, जिसे अरबवासी इस आस्था के साथ लटकाते थे कि वह उन्हें विपत्तियों से बचायेगा।) यह सरासर कुमार्गता तथा अंधविश्वास है। क्योंकि इसमें न तो स्वभाविक रूप से विपत्ति से बचाने की शक्ति है और न शरई ऐतबार से इसे विपत्तियों से छुटकारे का माध्यम बताया गया है। इसी प्रकार, कंगन पहनना तथा पुराने कपड़े और तावीज़ लटकाना भी शिर्क है, चाहे मनुष्य के शरीर में हो, पशुओं में हो, गाड़ी में हो अथवा घर में।
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः "तबर्रुक" के दो प्रकार हैं:
- वैध तबर्रुकः जिसके वैध होने तथा बरकत लेने वाले को लाभ मिलने का प्रमाण क़ुर्आन एवं सुन्नत में मौजूद हो। ज्ञात हो कि किसी वस्तु में बरकत होने का अक़ीदा रखना उसी वक़्त जायज़ होगा, जब क़ुर्आन तथा सुन्नत से सिद्ध हो।इसमें अक़्ली घोड़ा दौड़ाने की कोई गुन्जाइश नहीं है। अमुक वस्तु बरकत वाली है और उसमें बरकत है, ये बात हम उसी समय जान सकते हैं, जब इस संसार के उत्पत्तिकार तथा तत्त्व ज्ञान अल्लाह अथवा उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया हो। बरकत तथा भलाई क़ुर्आन तथा सुन्नत के अनुसरण में ही निहित है। केवल उन्हीं दोनों से हम जान सकते हैं कि मुबारक हस्तियाँ कौन-कौन सी हैं और उनसे बरकत कैसै प्राप्त की जा सकती है? जैसे अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के व्यक्तित्व और उससे अलग होने वाली चीज़ों, उदाहरणतः थूक और बाल आदि और उससे मिली हुई चीज़ों, उदाहरणतः वस्त्र से बरकत लेना। लेकिन ये तबर्रुक आपके व्यक्तित्व तथा आपकी उन वस्तुओं के साथ ही विशिष्ट है, जिनका आपसे संबंध होना साबित हो। जबकि बहुत से ख़ुराफाती लोग झूठ का सहारा लेकर दावा करते रहते हैं कि हमारे पास आपके बाल हैं या आपका कोई वस्त्र है। जबकि मुसलमानों की अक़्लों के साथ खिलवाड़, उनके धर्म को बिगाड़ने का प्रयास तथा उनकी दुनिया को लूटने के प्रयत्न के सिवा इन वस्तुओं की कोई वास्तविकता नहीं होती।
द्वितीय प्रकार: नाजायज़ बरकत लेना; इस प्रकार का बरकत लेना हराम तथा शिर्क तक पहुँचाने वाला है। जैसे नेक एवं सत्कर्म करने वाले व्यक्तियों के व्यक्तित्व अथवा उनसे संबंधित वस्तुओं से बरकत लेना, उनकी क़ब्रों के पास नमाज़ और दुआ द्वारा बरकत लेना एवं क़ब्रों की मिट्टी को दवा मानकर उनसे बरकत लेना। किसी जगह, पत्थर एवं पेड़ की श्रेष्ठता में विश्वास रखते हुए उससे बरकत लेने, तवाफ़ करने अथवा पुराने कपड़े लटकाने का भी यही हुक्म है। जबकि ये मालूम है कि काबा शरीफ़ के रुक्न (एक कोना) और वहां पर स्थापित हजरे अस्वद (काले पत्थर) को छोड़ अन्य किसी भी वस्तु को लाभदायक अथवा पवित्र मान कर चूमना, श्रद्धा के साथ छूना अथवा तवाफ़ करना मना है। जो व्यक्ति यह विश्वास रखे कि इन वस्तुओं के साथ ऐसा करने से खुद ये वस्तुएं बरकत प्रदान करती हैं तो उसका यह कार्य बड़ा शिर्क है और जो व्यक्ति उनको बरकत का कारण समझे तो उसका ये कार्य छोटा शिर्क है।