Skip to content

जब आपसे कहा जाय: कुफ़्र के कितने प्रकार हैं ?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जाय: कुफ़्र के कितने प्रकार हैं ?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः इसके दो प्रकार हैंः

  1. बड़ा कुफ़्रः ये कुफ़्र मनुष्य को इस्लाम से निकाल देता है। ये वो कुफ़्र है, जो असल दीन (धर्म) से टकराता हो। जैसे कोई अल्लाह, उसके धर्म अथवा उसके संदेष्टा को गाली दे या धर्म एवं शरीअत से जुड़ी हुई किसी वस्तु का मज़ाक़ उड़ाये अथवा अल्लाह की किसी सूचना, आदेश अथवा मनाही का खंडन करे, अतः अल्लाह और उसके रसूल की बताई हुई किसी बात को झुठला दे या किसी ऐसी चीज़ का इन्कार कर दे, जिसे अल्लाह ने अपने बन्दों पर अतिवार्य किया है अथवा अल्लाह और उसके रसूल द्वारा हराम (वर्जित) की गयी किसी वस्तु को हलाल कर ले। अल्लाह तआला ने फरमायाः"قُلْ أَبِاللَّهِ وَآَيَاتِهِ وَرَسُولِهِ كُنْتُمْ تَسْتَهْزِئُونَ، لَا تَعْتَذِرُوا قَدْ كَفَرْتُمْ بَعْدَ إِيمَانِكُمْ" अर्थात: {क्या अल्लाह, उसकी निशानियों और उसके रसूल का तुम मज़ाक़ उड़ाते थे? अब बहाने मत गढ़ो, तुमने ईमान लाने के पश्चात कुफ़्र किया है।} (सूरा तौबाः 64-66)
  2. छोटा कुफ़्रः यह ऐसा कुफ़्र है, जिसे शरई प्रमाण ने तो कुफ़्र कहा है, परन्तु बड़ा कुफ़्र नहीं। इसे 'नेमत का कुफ़्र' अथवा 'छोटा कुफ़्र' कहा जाता है। जैसे मुसलमान से लड़ाई करना, अपने वंशावली से बरी हो जाना, मुर्दे पर शोकालाप करना आदि जाहिलीयत के ज़माने के कार्य। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"سباب المسلم فسوق وقتاله كفر" अर्थात: (मुसलमान को गाली देना पाप है और उससे लड़ाई करना कुफ़्र है।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है। एक और हदीस में है कि आपने फरमायाः "اثنتان في الناس هما بهم كفرٌ: الطعن بالأنساب, والنياحة على الميت" अर्थात: (लोगों की दो बातें कुफ़्र में शामिल हैंः वंश पर ताना देना और मुर्दे पर शोकालाप करना।) इसे इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है। ये सारे कार्य यद्यपि इस्लाम से निकालने वाले नहीं हैं, किन्त महा पापों में से हैं। अल्लाह की पनाह!