Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या ज़बान के फिसलने से एवं भूलवश निकली हुई बूरी बातें तौहीद को प्रभावित करती हैं और क्या उनके कहने से आदमी सीधे मार्ग से हट जाता है अथवा वे छोटे गुनाहों में गिने जाते हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या ज़बान के फिसलने से एवं भूलवश निकली हुई बूरी बातें तौहीद को प्रभावित करती हैं और क्या उनके कहने से आदमी सीधे मार्ग से हट जाता है अथवा वे छोटे गुनाहों में गिने जाते हैं?

الجواب

उत्तर/ ज़बान का मामला बड़ा कठिन है। एक शब्द से आदमी इस्लाम में प्रवेश करता है और एक शब्द से निकल भी जाता है। अल्बत्ता, ज़बान की लग़्ज़िशें अलग-अलग प्रकार की होती हैं। कुछ लग़्ज़िशों में कुफ़्र वाले ऐसे शब्द होते हैं, जो ईमान को नष्ट और सद्कर्मों को नष्ट कर देते हैं। उदाहरणतः अल्लाह अथवा उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को गाली देना या ऐसे शब्द जो सम्मानित लोगों तथा अवलिया (निकटवर्ती भक्तों) को रुबूबीयत की विशेषतायें प्रदान करते हैं एवं उनसे मदद माँगने और उनकी ओर भलाई की निस्बत का अर्थ देते हैं। जबकि कुछ लग़ज़िशों में उनकी प्रशंसा के ऐसे शब्द होते हैं, जिनमें अति सीमा तक प्रशंसा होती है, उन्हें मानव-जाति से परे गुणों एवं विशेषताओं वाला बताया जाता है, उनकी क़सम ख़ायी जाती है एवं शरीअत तथा उसके निर्देशों का मज़ाक़ उड़ाया जाता है। जबकि कुछ शब्द अल्लाह के शरई निर्देशों से असहमति तथा तक़्दीर के उन फैसलों से मतभेद के होतें हैं, जो शरीर, धन-माल एवं बाल-बच्चों आदि पर विपत्ति के रूप में सामने आते हैं, जिनसे इन्सान को दुख होता है।

ईमान को हानि पहुँचाने वाले और कम करने वाले महा पापों में से ग़ीबत और चुग़लख़ोरी भी है। इसलिए हमें सावधान रहना चाहिए और हर ऐसे शब्द से ज़बान को बचाना चाहिए जो अल्लाह की शरीअत तथा उसके रसूल की सुन्नत के विरुद्ध हो। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "إنّ العبد ليتكلمُ بالكلمةِ من رضوان الله لا يُلقي لها بالاً يرفعهُ الله بها درجاتٍ, وإنّ العبد ليتكلّمُ بالكلمةِ من سخط الله لا يُلقي لها بالاً يهوي بها في جهنَّم" अर्थात:(बन्दा अल्लाह को प्रसन्न करने वाला कोई शब्द कहता है और उसपर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन अल्लाह उसके कारण उसके दर्जों को बढ़ा देता है। इसी तरह बन्दा अल्लाह को क्रोधित्त करने वाला कोई शब्द कहता है और उसपर ध्यान नहीं देता, किन्तु उसके कारण जहन्नम में गिर जाता है।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है।