जब आपसे कहा जाय: तौह़ीद (एकेश्वरवाद) कितने प्रकार का होता है ?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जाय: तौह़ीद (एकेश्वरवाद) कितने प्रकार का होता है ?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः यह चार प्रकार का होता है :1-तौह़ीदे रुबूबीयतः ये इस बात का पूर्ण विश्वास है कि अल्लाह ही उत्पत्तिकार है, समस्त सृष्टि संचालक है, उसका कोई साझी और सहयोगी नहीं। ये दरअसल अल्लाह को उसके कार्यों में एक मानना है। अल्लाह तआला ने फ़रमायाः"هَلْ مِنْ خَالِقٍ غَيْرُ اللَّهِ يَرْزُقُكُمْ مِنَ السَّمَاءِ وَالْأَرْضِ لَا إِلَهَ إِلَّا هُوَ فَأَنَّى تُؤْفَكُونَ" अर्थात: {क्या अल्लाह के सिवा कोई उत्पत्तिकार है, जो तुम्हें आकाश एवं धरती से जीविका देता है? उसके सिवा कोई पूज्य नहीं। फिर तुम कहाँ बहके जाते हो?} (सूरा फ़ातिरः 3) एक और स्थान में फ़रमायाः"إِنَّ اللَّهَ هُوَ الرَّزَّاقُ ذُو الْقُوَّةِ الْمَتِينُ" अर्थात: {निःसंदेह, अल्लाह ही अन्यदाता, बड़ी शक्ति वाला, जबरदस्त है।} (सूरा अज़्-ज़ारियातः 58) तथा अल्लाह तआला ने फ़रमायाः"يُدَبِّرُ الْأَمْرَ مِنَ السَّمَاءِ إِلَى الْأَرْضِ" अर्थात: {वो आकाश से धरती तक सनसार के मामलात का संचालन करता है।} (सूरा अस्-सजदाः 5) तथा अल्लाह तआला ने फ़रमायाः"أَلَا لَهُ الْخَلْقُ وَالْأَمْرُ تَبَارَكَ اللَّهُ رَبُّ الْعَالَمِينَ" अर्थात: {सावधान, उसी की सृष्टि है और उसी का आदेश, बड़ा बरकत वाला है अल्लाह, जो सारे जहान का पालनहार है।} (सूरा अल्-आराफ़ः 54)
2- तौह़ीदे असमा व सिफ़ातः अर्थात इस बात का पूर्ण विश्वास रखना कि अल्लाह के कुछ अच्छे-अच्छे नाम एवं सम्पूर्ण गुण हैं, जो क़ुर्आन तथा सुन्नत से सिद्ध हैं। उनपर विश्वास रखते समय न अवस्था का विवरण किया जाय, न उदाहरण पेश की जाय, न उनमें छेड़-छाड़ की जाय और न उनका इन्कार किया जाय। बल्कि ये विश्वास रखा जाय कि उसके समान कोई वस्तु नहीं। अल्लाह तआला ने फरमायाः"لَيْسَ كَمِثْلِهِ شَيْءٌ وَهُوَ السَّمِيعُ الْبَصِيرُ" अर्थात: {उसके जैसी कोई वस्तु नहीं, वह सुनने और देखने वाला है।} (सूरा अश्-शूराः 11) तथा एक और स्थान में फरमायाः"وَلِلَّهِ الْأَسْمَاءُ الْحُسْنَى فَادْعُوهُ بِهَا" अर्थात: {और अल्लाह के अच्छे-अच्छे नाम हैं, तुम उसे उन्हीं के द्वारा पूकारो।}
3- तौह़ीदे उलूहीयतः अर्थात केवल अल्लाह की उपासना एवं वंदना करना, जो एक है और उसका कोई साझी नहीं। यह दरअसल बन्दों के उपासना-मूलक कार्यों के केवल अल्लाह के लिए समर्पित होने का नाम है। अल्लाह तआला ने फरमायाः "وَمَا أُمِرُوا إِلَّا لِيَعْبُدُوا اللَّهَ مُخْلِصِينَ لَهُ الدِّينَ" अर्थात : {उन्हें केवल इस बात का आदेश दिया गया था कि अल्लाह की वंदना करें, उसके लिए दीन (धर्म) को निर्मल करते हुए।} (सूरा अल्-बय्यिनाः 5) एक और स्थान में फरमायाः"وَمَا أَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ مِنْ رَسُولٍ إِلَّا نُوحِي إِلَيْهِ أَنَّهُ لَا إِلَهَ إِلَّا أَنَا فَاعْبُدُونِ" अर्थात: {हमने आपसे पहले जो भी रसूल भेजे, उनकी ओर यह वह्य की कि मेरे अतिरिक्त कोई पूज्य नहीं है, अतः मेरी ही वंदना करो।} (सूरा अल्-अम्बियाः 25) ये गणित केवल इल्मी विवरण के लिए है, अन्यथा ये सब क़ुर्आन एवं सुन्नत का अनुसरण करने वाले एकेश्वरवादी मोमिन के आस्था से सम्बंधित वस्तुएं हैं।