Skip to content

जब आपसे कहा जायः अल्लाह के निकट किसी कार्य के स्वीकार प्राप्त करने के लिए क्या-क्या शर्तें हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः अल्लाह के निकट किसी कार्य के स्वीकार प्राप्त करने के लिए क्या-क्या शर्तें हैं?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः किसी भी कार्य के अल्लाह के यहाँ स्वीकृत प्राप्त करने के लिए दो शर्तों का पाया जान अनिवार्य हैः पहली शर्तः उसे केवल अल्लाह के लिए किया जाय। इसकी दलील अल्लाह तआला का यह शुभ उपदेश है: "وَمَا أُمِرُوا إِلَّا لِيَعْبُدُوا اللَّهَ مُخْلِصِينَ لَهُ الدِّينَ حُنَفَاءَ" अर्थात : उन्हें इसके सिवाय कोई आदेश नहीं दिया गया है कि केवल अल्लाह तआला की इबादत करें, उसी के लिए धर्म को विशुद्ध करते हुए, बिल्कुल एकाग्र होकर।} (सूरा अल्-बय्यिनाः 5) तथा अल्लाह तआला ने फरमायाः "فَمَنْ كَانَ يَرْجُوا لِقَاءَ رَبِّهِ فَلْيَعْمَلْ عَمَلًا صَالِحًا وَلَا يُشْرِكْ بِعِبَادَةِ رَبِّهِ أَحَدًا" अर्थात: जो अपने रब से मिलने की उम्मीद रखता हो, वो अच्छा कार्य करे और अपने रब की उपासना में किसी को साझी न बनये। (सूरा अल्-कह्फ़ः 110)

दूसरी शर्तः वह कार्य मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की लायी हुई शरीअत के अनुसार हो। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये फरमान हैः"قُلْ إِنْ كُنْتُمْ تُحِبُّونَ اللَّهَ فَاتَّبِعُونِي يُحْبِبْكُمُ اللَّهُ" अर्थात: {ऐ नबी, आप कह दीजिएः यदि तुम अल्लाह से मुहब्बत करते हो तो मेरा अनुसरण करो, अल्लाह तुमसे मुहब्बत करेगा।} (सूरा आले ईमरानः 31) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"من عمل عملاً ليس عليه أمرنا فهو رد" अर्थात : (जिसने कोई ऐसा कार्य किया, जिसका आदेश हमने नहीं दिया है, तो उसका वह कर्म अस्वीकार्य है।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है। यदि अमल (कर्म ) मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के बताये हुए तरीक़े के अनुसार न हो तो स्वीकार नहीं किया जाता, यद्यपि अमल करने वाला उसे केवल अल्लाह के लिए ही क्यों न करे।