जब आपसे कहा जायः मोमिन के कर्मों की कड़ी कब समाप्त होती है?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः मोमिन के कर्मों की कड़ी कब समाप्त होती है?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः मोमिन के कर्मों की कड़ी मृत्यु के पश्चात ही समाप्त होती है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः"وَاعْبُدْ رَبَّكَ حَتَّى يَأْتِيَكَ الْيَقِينُ" अर्थात: {तथा अपने पालनहार की वंदना करते रहो, यहाँ तक कि यक़ीन (मृत्यु) आ जाय।} (सूरा अल्-ह़़ुजुरातः 99) यहाँ यक़ीन से आशय मृत्यु है। क्योंकि एक हदीस में है कि जब उस्मान बिन मज़ऊन रज़ियल्लाहु अन्हु की मौत आ गयी, तो आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (जहाँ तक उस्मान की बात है, तो अल्लाह की क़सम, उसके पास 'यक़ीन' आ गया है।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है। यहाँ 'यक़ीन' मृत्यु के अर्थ में ही है, इसका एक प्रमाण ये भी है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपने जीवन काल में कर्मों की कड़ी को कभी रुकने नहीं दिया। यहाँ यक़ीन का अर्थ ईमान का कोई दर्जा नहीं है कि जिसके प्राप्त हो जान के बाद मोमिन को अमल (कर्म) की आवश्यकता नहीं रह जाती हो, जैसा कि कुछ सीधे मार्ग से भटके हुए लोग कहते हैं।