जब आपसे कहा जाय: निफ़ाक़ (वैमनस्य) के कितने प्रकार हैं?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जाय: निफ़ाक़ (वैमनस्य) के कितने प्रकार हैं?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः निफ़ाक़ के दो प्रकार हैंः बड़ा निफाक़ और छोटा निफ़ाक़।
बड़ा निफ़ाक़ः अर्थात ईमान प्रकट करना और कुफ़्र छुपाना। निफ़ाक़ के प्रमुख प्रभाव इस प्रकार हैंः इस्लाम से द्वेष, उसकी सहायता से पीछे हटना, उसके मानने वाले मुसलमानों से शत्रुता रखना तथा उनसे युद्ध करने और उनके धर्म में बिगाड़ पैदा करने के प्रयास में रहना।
छोटा निफ़ाक़ः अर्थात दिल में कुफ़्र तो न हो, परन्तु काम मुनाफ़िक़ों जैसा करे। जैसे आदमी बात करे, तो झूट बोले, वादा करे तो तोड़ दे और उसके पास अमानत रखी जाय तो ख़यानत करे। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"آية المنافق ثلاث إذا حدّث كذب، وإذا اؤتمن خان، وإذا وعد أخلف" अर्थात : (मुनाफ़िक़ की तीन निशानियाँ हैंः जब बात करे तो झुठ बोले, उसके पास कोइ धरोहर रखी जाय तो ख़यानत (ग़बन) करे और वचन दे तो तोड़ डाले।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है।