Skip to content

जब रजस्वला स्त्री पाक हो जाये, एवं फ़ज्र की नमाज़ के बाद नहा ले, नमाज़ पढ़ ले और उस दिन का रोज़ा भी मुकम्मल कर ले, तो क्या उस दिन की कज़ा वाजिब है?

السؤال

प्रश्न 1:

जब रजस्वला स्त्री पाक हो जाये, एवं फ़ज्र की नमाज़ के बाद नहा ले, नमाज़ पढ़ ले और उस दिन का रोज़ा भी मुकम्मल कर ले, तो क्या उस दिन की कज़ा वाजिब है?

س2: إذا طهرت الحائض، واغتسلت بعد صلاة الفجر، وصلت، وكملت صوم يومها، فهل يجب عليها قضاؤه؟

الجواب

उत्तर 1:

यदि रजस्वला स्त्री फज्र का समय होने से पहले पाक हो जाये, यद्यपि एक मिनट पहले ही क्यों न हो, एवं उसे अपने पाक होने का विश्वास हो, और रमज़ान चल रहा हो, तो उसपर रोज़ा वाजिब है, और उस दिन का रोज़ा रखना उसके लिए सही है, तथा क़ज़ा भी ज़रूरी नहीं है। इसलिए कि उसने उस अवस्था में रोज़ा रखा जब वह पाक थी, यद्यपि उस ने फ़ज्र की नमाज़ के बाद नहाया। इसमें कोई हर्ज नहीं है।

ठीक उसी प्रकार से कि जैसे कोई व्यक्ति संभोग या स्वप्न देखने के कारण नापाक हो, और सेहरी खा ले, और फ़ज्र का समय होने के बाद स्नान करे, तो उसका रोज़ा सही होगा।

मैं इस मौके पर महिलाओं के संबंध में एक और बात बताना चाहूँगा, जब उन्हें मासिक आ जाए और उस दिन का वो रोज़ा रखे हुई हों, तो कुछ महिला यह समझती हैं कि यदि उन्हें इफ़्तार (रोज़ा तोड़ने) के बाद एवं इशा की नमाज़ पढ़ने से पहले मासिक आ जाए तो उस दिन का रोज़ा ख़राब हो जाता है।

इसकी कोई बुनियाद नहीं है, यदि मासिक सूर्यास्त के बाद आए, यद्यपि क्षण भर के बाद ही सही, तो उनका रोज़ा सही एवं मुकम्मल होगा।

ﺟ2: إذا طهرت الحائض قبل طلوع الفجر ولو بدقيقةٍ واحدةٍ، ولكن تيقنت الطّهر، فإنه إذا كان في رمضان فإنه يلزمها الصوم، ويكون صومها ذلك اليوم صحيحًا، ولا يلزمها قضاؤه؛ لأنها صامت وهي طاهرٌ، وإن لم تغتسل إلا بعد طلوع الفجر فلا حرج،

كما أن الرجل لو كان جنبًا من جماعٍ أو احتلامٍ، وتسحر، ولم يغتسل إلا بعد طلوع الفجر، كان صومه صحيحًا.

وبهذه المناسبة أودّ أن أنبّه إلى أمرٍ آخر عند النّساء إذا أتاها الحيض وهي قد صامت ذلك اليوم، فإن بعض النّساء تظنّ أن الحيض إذا أتاها بعد فطرها قبل أن تصلّي العشاء فسد صوم ذلك اليوم،

وهذا لا أصل له، بل إن الحيض إذا أتاها بعد الغروب ولو بلحظةٍ فإن صومها تامٌّ وصحيحٌ.