हदी, क़ुर्बानी और जानवर ज़बह करने से संबंधित शरई प्रावधान
हदी, क़ुर्बानी और जानवर ज़बह करने से संबंधित शरई प्रावधान
प्रस्तावना सारी प्रशंसा अल्लाह की है, जो सारे संसार का रब है। दया और शांति अवतरित हो उन पर जो समस्त संसार के लिए रहमत बनाकर भेजे गए, तथा उनके परिजनों, साथियों और उनकी सुन्नत का अनुसरण करने वालों पर, और उनके मार्गदर्शन पर चलने वालों पर क़यामत के दिन तक। तत्पश्चात: यह एक संक्षिप्त पुस्तिका है, जिसमें हदी, क़ुर्बानी और जानवर ज़बह करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें बयान की गई हैं, जिनकी आवश्यकता हर मुसलमान को होती है। हमने यह किताब हरमैन शरीफ़ैन (दो पवित्र स्थानों) की ज़ियारत करने वाले पुरुषों एवं महिलाओं के लिए लिखी है, ताकि उनके पास दीन से संबंधित बातों की सही जानकारी रहे। दुआ है कि अल्लाह इस…
भाषा: lang_hi
तैयारकर्ता: अनुसंधान समिति, अंतर्गत बहुभाषी इस्लामी सामग्री सेवा संगठन
हदी, क़ुर्बानी और जानवर ज़बह करने से संबंधित शरई प्रावधान
प्रस्तावना
सारी प्रशंसा अल्लाह की है, जो सारे संसार का रब है। दया और शांति अवतरित हो उन पर जो समस्त संसार के लिए रहमत बनाकर भेजे गए, तथा उनके परिजनों, साथियों और उनकी सुन्नत का अनुसरण करने वालों पर, और उनके मार्गदर्शन पर चलने वालों पर क़यामत के दिन तक। तत्पश्चात:
यह एक संक्षिप्त पुस्तिका है, जिसमें हदी, क़ुर्बानी और जानवर ज़बह करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें बयान की गई हैं, जिनकी आवश्यकता हर मुसलमान को होती है। हमने यह किताब हरमैन शरीफ़ैन (दो पवित्र स्थानों) की ज़ियारत करने वाले पुरुषों एवं महिलाओं के लिए लिखी है, ताकि उनके पास दीन से संबंधित बातों की सही जानकारी रहे। दुआ है कि अल्लाह इस किताब को लाभदायक बनाए और इसे एक नेक तथा अपनी प्रसन्नता की प्राप्ति के लिए किया जाने वाला अमल क़रार दे। निश्चय ही वह सबसे बेहतर हस्ती है, जिससे कुछ माँगा जाए और सबसे सम्मानित ज़ात है, जिससे आशा रखी जाए।अनुसंधान समिति, अंतर्गत बहुभाषी इस्लामी सामग्री सेवा संगठन
हदी और क़ुरबानी से संंबंधित शरई प्रावधान
हदी : ऊंट आदि जानवर जो हरम के लिए भेजा जाता है और वहाँ ज़बह किया जाता है। उसे 'हदी' कहा जाता है; क्योंकि यह अल्लाह की निकटता प्राप्त करने के लिए भेजा जाता है।
उज़हिया :अल्लाह की निकटता प्राप्त करने के लिए ईद (अल-अज़हा) के दिन और तशरीक़ के दिनों में ज़बह किया जाने वाला जानवर है।
इनके शरीयत सम्मत होने पर सभी मुसलमान एकमत हैं।
सबसे उत्तम हदी ऊँट और उसके बाद गाय है, यदि ऊँट और गाय को एक ही आदमी की तरफ से ज़बह किया जाए। क्योंकि, ऐसी अवस्था में क़ीमत बढ़ जाती है और अधिक मांस होने के कारण ग़रीबों को लाभ अधिक होता है। फिर नम्बर आता है भेड़-बकरी का।
क़ुर्बानी के लिए केवल छह महीने की आयु वाला मेढ़ा भी पर्याप्त है। जबकि ऊँट, गाय और बकरी के लिए निर्धारित आयु 'सनी' है। मालूम रहे कि ऊँट 'सनी' उस समय कहलाता है, जब पाँच साल का हो जाए, गाय 'सनी' उस समय कहलाती है, जब दो साल की हो जाए और बकरी 'सनी' उस समय कहलाती है, जब एक साल की हो जाए।
हदी में बकरी एक व्यक्ति की ओर से काफ़ी है, जबकि क़ुर्बानी में एक व्यक्ति तथा उसके परिवार की ओर से काफ़ी है। ऊँट और गाय हदी और क़ुर्बानी में सात लोगों की ओर से काफ़ी हैं; जैसा कि जाबिर बिन अब्दुल्लाह (रज़ियल्लाहु अनहुमा) की हदीस में है, वह कहते हैं :हमने अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के साथ हुदैबिया के वर्ष में ऊँट को सात लोगों की ओर से और गाय को सात लोगों की ओर से ज़बह किया।एक दूसरी रिवायत में है :हम अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के साथ हज का इरादा करते हुए निकले। अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने हमें आदेश दिया कि हम ऊँट और गाय में साझेदारी कर लें। हर सात व्यक्ति एक ऊँट या एक गाय में।एक और रिवायत में है :हमने अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के साथ हज किया और हमने ऊँट को सात लोगों की ओर से ज़बह किया और गाय को भी सात लोगों की ओर से ज़बह किया। [1][1] इसे इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है।
और अबू अय्यूब अंसारी रज़ियल्लाहु अनहु की हदीस में है कि जब उनसे पूछा गया कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के समय में क़ुर्बानी कैसी होती थी, तो उन्होंने कहा :"आदमी अपनी ओर से और अपने परिवार की ओर से एक बकरी की क़ुर्बानी देता था। वे खुद खाते थे और दूसरों को भी खिलाते थे। यहाँ तक कि लोग घमंड वाला व्यवहार करने लगे और हाल वैसा हो गया जैसा तुम देख रहे हो"। [2][2] इसे तिर्मिज़ी और इब्न-ए-माजा ने रिवायत किया है।
एक बकरी ऊँट और गाय के सातवें हिस्से से बेहतर है।
हदी और क़ुर्बानी में केवल वही जानवर पर्याप्त हैं, जो बीमारी और अंगों के दोष से मुक्त हों और जिनमें कोई कमजोरी न हो। अतः ऐसा काना जानवर जिसका काना होना स्पष्ट हो, अंधा, अत्यधिक दुबला-पतला जिसमें मांस न हो, लंगड़ा जो स्वस्थ जानवरों के साथ चलने में असमर्थ हो, ऐसा जानवर जिसके सामने के दाँत जड़ से उखड़ गए हों, ऐसा बूढ़ा जानवर जिसके बुढ़ापे कारण थन सूख गया हो और ऐसा बीमार जानवर जिसकी बीमारी स्पष्ट दिखाई देती हो, उनकी क़ुरबानी दुरुस्त नहीं। क्योंकि बरा बिन आज़िब रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णिक एक हदीस में है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हमारे बीच खड़े हुए और फ़रमाया :"चार प्रकार के जानवरों की क़ुर्बानी जायज़ नहीं है : ऐसा काना जानवर, जिसका काना होना स्पष्ट हो, ऐसा बीमार जानवर, जिसकी बीमारी स्पष्ट हो, ऐसा लंगड़ा जानवर, जिसका लंगड़ापन स्पष्ट हो, और ऐसा दुबला-पतला जानवर, जिसमें कोई मांस न हो।" [3][3] इस हदीस को अबू दाऊद, तिर्मिज़ी, नसाई और इब्न-ए-माजा ने रिवायत किया है।
इमाम तिर्मिज़ी -अल्लाह उनपर दया करे- कहते हैं :"अह्ल-ए-इल्म के यहाँ इस हदीस पर अमल होता है।" [4][4] इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है।
हज-ए-तमत्तो के हदी और क़ुर्बानी के जानवरों को ज़बह करने का समय उलेमा के सही मत के अनुसार ईद की नमाज़ के बाद से लेकर तशरीक़ के आखिरी दिन तक रहता है।
मुसतहब यह है कि आदमी अपने हदी का मांस खाए, यदि वह 'तमत्तो' या क़िरान का हदी हो, इसी तरह अपनी क़ुर्बानी का मांस खाए। तथा उसे तीन हिस्सों में बांटे, खुद खाए, भेंट करे और सदक़ा करे, जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमाया है :"फिर उनमें से स्वयं खाओ तथा तंगहाल निर्धन को खिलाओ।"[सूरा हज्ज : 28]
जहाँ तक 'हदी-ए-जुब्रान' का सवाल है, जो एहराम के दौरान वर्जित कार्यों में से किसी कार्य के करने या किसी वाजिब कार्य को छोड़ने के कारण प्रस्तुत किया जाता है; तो उसमें से कुछ भी न खाए।
जो व्यक्ति क़ुर्बानी करने का इरादा रखता हो, वह ज़ुल-हिज्जा के दस दिन शुरू हो जाने के बाद से क़ुर्बानी का जानवर ज़बह करने तक अपने बालों और नाख़ूनों में से कुछ न काटे; क्योंकि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया है :"जब दस दिन शुरू हो जाएँ और तुममें से कोई क़ुर्बानी करने का इरादा रखे; तो वह क़ुर्बानी करने से पहले अपने बालों और नाख़ूनों में से कुछ न काटे।" [5][5] इसे इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है।
यदि इनमें से कुछ कर लिया, तो अल्लाह से क्षमा माँग ले। उसे कोई फ़िदया नहीं देना है।
हदी और क़ुर्बानी के जानवरों तथा अन्य जानवरों को ज़बह करने का तरीक़ा निम्नलिखित है :
1 - केवल भले-बुरे की पहचान रखने वाला और अक़्लमंद मुसलमान या कोई पूर्व के ग्रंथों को मानने वाला व्यक्ति ही ज़बह करे। ज़बह करने वाले का इरादा ज़बह करने का होना चाहिए, जो अल्लाह के अलावा किसी और के लिए ज़बह न करे, ज़बह करते समय अल्लाह के अलावा किसी और का नाम न ले, ज़बह करते समय अल्लाह का नाम ले, किसी तेज़ धार वाले औज़ार से ज़बह करे और कटे हुए स्थान से रक्त बहाए, दाँत और नाखून से ज़बह नहीं कर सकते। ज़बह करने वाले के पास शरई तौर पर ज़बह करने की अनुमति होना भी ज़रूरी है। [6][6] अल्लामा मुहम्मद बिन उसैमीन की किताब : अहकाम अल-उज़्हिया (पृष्ठ 56 – 87)।
2- क़ुर्बानी के जानवर का चयन करते समय प्रयास यह रहे कि सबसे संपूर्ण जानवर का चयन किया जाए। क्योंकिअल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, सींग वाले मेढ़ों की क़ुरबानी की। उन्हें स्वयं अपने हाथ से ज़बह किया, बिसमिल्लाह कहा, अल्लाहु अकबर कहा और उनकी गर्दनों पर अपना पाँव रखा। [7][7] इसे इमाम बुखारी एवं इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है।
जानवर के सामने छुरी को तेज़ करना मकरूह है। अब्दुल्लाह बिन उमर रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, वह कहते हैं :नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने छुरियों को तेज़ करने और उन्हें जानवरों से छुपाए रखने का आदेश दिया है और फ़रमाया है : "जब तुममें से कोई ज़बह करे; तो ज़बह करने का काम जल्दी पूरा कर ले।" [9].[9] मुसनद अहमद : 9 तथा सुनन इब्न-ए-माजा।
4- अगर क़ुर्बानी ऊँट की हो, तो उसे खड़े करके, अगले बाएँ पाँव को बाँधकर ज़बह करे। अब्दुल्लाह बिन उमर रज़ियल्लाहु अनहुमा का वर्णन है किवह एक व्यक्ति के पास से गुज़रे, जो अपनी ऊँटनी को बिठाकर ज़बह कर रहा था, तो फ़रमाया : उसे खड़ा करके (तथा उसकी बाईं टाँग को) बाँधकर ज़बह करो। यही मुहम्मद( सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सुन्नत है। [10][10] इसे इमाम बुखारी एवं इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है।
5- यदि कुर्बानी का जानवर ऊँट के अलावा हो, तो उसे बाएँ पहलू के बल लिटाकर ज़बह करे और उसके गले पर अपना पैर रखे ताकि उसे काबू में रखा जा सके; जैसा कि अनस रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित एक हदीस में है :अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दो चितकबरे, सींग वाले मेढ़ों की क़ुरबानी की। उन्हें स्वयं अपने हाथ से ज़बह किया, बिसमिल्लाह कहा, अल्लाहु अकबर कहा और उनकी गर्दनों पर अपना पाँव रखा।[11][11] इसे इमाम बुखारी एवं इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है।
अल्लाह का नाम लेने के साथ-साथ तकबीर यानी अल्लाहु अकबर कहना भी मुसतहब है। क्योंकि जाबिर रज़ियल्लाहु अनहु से वर्णित एक हदीस में है कि वह कहते हैं : मैंने रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज़ में शिरकत की। जब आपने अपना खुतबा समाप्त किया तो मिंबर से नीचे उतरे, एक मेढ़ा लाया गया जिसे रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपने हाथ से ज़बह किया और कहा :"मैं अल्लाह के नाम से ज़बह करता हूँ और अल्लाह सबसे बड़ा है। यह मेरी ओर से और मेरी उम्मत में से जिसने क़ुर्बानी नहीं की, उसकी ओर से है।" [13][13] इसे अबू दाऊद तथा तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है और अलबानी ने सहीह कहा है।
7- श्वास नली, खाने की नली और दोनों नसों को काट दिया जाए तथा ख़ून बहा दिया जाए। इमाम इब्न-ए-बाज़ कहते हैं : "ऊँट, गाय और भेड़-बकरी के शरई ज़बह की तीन हालतें हो सकती हैं :
पहली हालत : ज़बह करने वाला श्वास नली, खाने की नली और दोनों रगों को काट दे। यह सबसे पूर्ण और उत्तम ज़बह है। जब ये चारों काट दिए जाएँ, तो सभी विद्वानों के अनुसार ज़बह हलाल है।
दूसरी हालत : श्वास नली, खाने की नली और दोनों रगों में से एक को काटे। यह भी हलाल, सही और पाक है। हालाँकि पहली हालत से कमतर है।
तीसरी हालत : केवल श्वास नली और खाने की नली को काटे। दोनों नसों को न काटे। यह भी सही है। यह मत उलेमा के एक समूह का है, जिनका प्रमाण अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की यह हदीस है :"जो चीज़ रक्त बहा दे और (ज़िबह करते समय) जिसपर अल्लाह का नाम लिया गया हो, उसे खाओ। हाँ, मगर दाँत और नाखून से नहीं।" [14][15] इस मसले में यही सही मत है।[14] इसे इमाम बुखारी एवं इमाम मुस्लिम ने रिवायत किया है।[15] देखिए : मजमू फतावा इब्न-ए-बाज़ 18/26।
अल्लाह से दुआ है कि वह हमें हमारे सीखे हुए ज्ञान से लाभान्वित करे और हमें वही ज्ञान सिखाए जो हमारे लिए लाभकारी हो। निश्चय ही वह बहुत देने वाला एवं अत्यंत उदार है। दरूद एवं सलाम की बरखा हो हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर तथा आपके परिवारजनों पर।
رسالة لطيفة لتسليط الضوء على الأخطاء الشائعة التي يقع فيها بعض الحجاج أثناء أداء مناسك الحج. من إحرام وطواف وسعي ووقوف بعرفة ورمي للجمرات وغيرها، مع تصحيحها بما ورد في القرآن والسنة، مع الضرورة على اتباع هدي النبي صلى الله عليه وسلم في كل الشعائر لتحقيق القبول عند الله والصحة في عبادته.
लेखक डॉ. मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह बिन सालेह अस-सुहैम अल्लाह के नाम से शुरू करता हूँ, जो बड़ा मेहरबान और रहम करने वाला है। प्राक्कथन सभी प्रशंसाएँ अल्लाह के लिए हैं। हम उसकी प्रशंसा और गुणगान करते हैं, उसी से सहायता माँगते हैं और उसी से क्षमा याचना करते हैं। हम अपनी आत्मा की बुराइयों और अपने दुष्कर्मों से अल्लाह की शरण में आते हैं। जिसे अल्लाह मार्गदर्शन प्रदान कर दे, उसे कोई पथभ्रष्ट नहीं कर सकता और जिसे वह पथभ्रष्ट कर दे, उसे कोई मार्ग दर्शाने वाला नहीं। मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं, वह अकेला है और उसका कोई साझी नहीं। तथा मैं गवाही देता हूँ कि मुहम्मद उसके बंदे और…
तहारत, नमाज़ और जनाज़े से संबंधित कुछ फिक़्ही अहकाम
16 भाषाएँ
तहारत, नमाज़ और जनाज़े से संबंधित कुछ फिक़्ही अहकाम
शेख अल्लामा मुहम्मद बिन सालेह अल-उसैमीन रहमतुल्लाह अलैहि की किताब "तहारत, नमाज़ और जनाज़े से संबंधित कुछ फिक़्ही अहकाम", किताब और सुन्नत को सामने रख कर, तहारत, नमाज़ और जनाज़े की इबादतों को स्पष्ट रूप से समझाती है। इसका उद्देश्य मुसलमान को नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के तरीक़े के अनुसार अपनी इबादतों को समझ कर अदा करने में सक्षम बनाना है, जिसमें आसानी और पाबंदी का संगम है। यह इखलास और पाबंदी पर जोर देती है ताकि क़ुबूलिय्यत और अल्लाह की क़ुरबत हासिल की जा सके।
मुअज़्ज़िन, इमाम, ख़तीब तथा मस्जिदों से संबंधित आदेशों एवं निर्देशों पर आधारित एक संक्षिप्त उपयोगी पुस्तक
47 भाषाएँ
मुअज़्ज़िन, इमाम, ख़तीब तथा मस्जिदों से संबंधित आदेशों एवं निर्देशों पर आधारित एक संक्षिप्त उपयोगी पुस्तक
यह पुस्तक अज़ान और इक़ामत के अहकाम, नमाज़ की इमामत, जुमे के ख़ुतबे तथा मस्जिद के आदाब (शिष्टाचार) के संबंध में एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। इसके अतिरिक्त, यह पुस्तक मुअज़्ज़िनों, इमामों और ख़तीबों के कर्तव्यों पर चर्चा करती है तथा इन कार्यों से संबंधित शरई अहकाम (धार्मिक नियमों) को सीखने के महत्व पर ज़ोर देती है, ताकि उनका सही ढंग से निर्वहन सुनिश्चित किया जा सके। इसमें अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से वर्णित हदीसें भी उनकी व्याख्या के साथ शामिल हैं, ताकि उनकी रोशनी में उपर्युक्त नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।