Skip to content
सूरतों की सूची /

अल्-मुर्सलात

ﯺ

अल्-मुर्सलात is chapter 77 of the Quran and has 50 verses. This page presents it in full in the Uthmani script, with a verse-by-verse translation of its meaning.

50 आयतें सूरह क्रमांक 77
आयत पर जाएँ
हिन्दी · Omari
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلۡمُرۡسَلَٰتِ عُرۡفٗا

क़सम है उन हवाओं की जो निरंतर भेजी जाती हैं!

فَٱلۡعَٰصِفَٰتِ عَصۡفٗا

फिर बहुत तेज़ चलने वाली हवाओं की क़सम!

وَٱلنَّٰشِرَٰتِ نَشۡرٗا

और बादलों को फैलाने वाली हवाओं की क़सम!

Explanation & meanings · 1
  1. अर्थात जो हवाएँ अल्लाह के आदेशानुसार बादलों को फैलाती हैं।

فَٱلۡفَٰرِقَٰتِ فَرۡقٗا

फिर सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़ के साथ उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

Explanation & meanings · 1
  1. अर्थात सत्यासत्य तथा वैध और अवैध के बीच अंतर करने के लिए आदेश लाते हैं।

فَٱلۡمُلۡقِيَٰتِ ذِكۡرًا

फिर वह़्य लेकर उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

Explanation & meanings · 1
  1. अर्थात जो वह़्य (प्रकाशना) ग्रहण करके उसे रसूलों तक पहुँचाते हैं।