Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या अब्दुन्नबी तथा अब्दुलहुसैन जैसे नाम रखना सही है ?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या अब्दुन्नबी तथा अब्दुलहुसैन जैसे नाम रखना सही है ?

الجواب

उत्तर: तो आप कहिए: ये जायज़ नहीं है। अौर इसपर पूरी उम्मत की आम सहमति है कि अल्लाह के नामों के अलावा किसी अौर के नाम के साथ 'अब्द' शब्द का प्रयोग हराम है। यदि अब्दुन्नबी, अब्दुर्रसूल, अब्दुलहुसैन अौर अब्दुलकाबा आदि नाम किसी का है, तो उसे बदलना अनिवार्य है। अल्लाह के निकट सबसे प्रिय नाम अब्दुल्लाह एवं अब्दुर्रहमान है। जैसा कि हदीस मैं आया हैः (निःसंदेह अल्लाह के निकट सबसे प्रिय नाम अब्दुल्लाह एवं अब्दुर्रहमान है।) इस हदीस को इमाम मुस्लिम नेे बयान किया है। अल्लाह के अलावा यदि किसी अौर नाम के साथ 'अब्द' शब्द लगाकर नाम रखा गया हो, तो उस नाम को बदलना अनिवार्य है, परन्तु यह जीवित व्यक्तियों के संबंध में है।