जब आपसे कहा जायः क्या मरे हुए 'अवलिया' तथा दूसरे लोग फ़र्याद करने वालों की फ़र्याद सुनते हैं ?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या मरे हुए 'अवलिया' तथा दूसरे लोग फ़र्याद करने वालों की फ़र्याद सुनते हैं ?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः वे पुकारने वाले को जवाब नहीं देते तथा पुकारने वालों और सहायता माँगने वालों का जवाब देने की शक्ति भी नहीं रखते। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَالَّذِينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ مَا يَمْلِكُونَ مِنْ قِطْمِيرٍ، إِنْ تَدْعُوهُمْ لَا يَسْمَعُوا دُعَاءَكُمْ وَلَوْ سَمِعُوا مَا اسْتَجَابُوا لَكُمْ وَيَوْمَ الْقِيَامَةِ يَكْفُرُونَ بِشِرْكِكُمْ" अर्थात: {जिन्हें तुम अल्लाह केे सिवा पुकारते हो खजूर की गुठली के छिल्के के भी मालिक नहीं हैं। यदि तुम उन्हें पुकारो, तो वे तुम्हारी पुकार सुन नहीं सकते, और यदि सुन भी लें तो तुम्हारा जवाब नहीं दे सकते। तथा प्रलय के दिन वे तुम्हारे शिर्क का इन्कार कर देंगे।} (सूरा फ़ातिरः13-14) वो व्यक्ति बड़ा ही अभागा है , जिसे शैतान तथा गुमराही के प्रचारकों ने धोखे में डाल दिया और मरे हुए तथा क़ब्र में मौजूद नबियों, वलियों एवं सत्कर्मियाों को पुकारने को सुन्दर बनाकर पेश किया। अल्लाह तआला ने फरमाया हैः"وَمَنْ أَضَلُّ مِمَّنْ يَدْعُو مِنْ دُونِ اللَّهِ مَنْ لَا يَسْتَجِيبُ لَهُ إِلَى يَوْمِ الْقِيَامَةِ وَهُمْ عَنْ دُعَائِهِمْ غَافِلُونَ" अर्थात: {उससे बड़ा कुमार्ग कौन हो सकता है, जो अल्लाह को छोड़कर ऐसे लोगों को पुकारे जो प्रलय के दिन तक उसकी पुकार का जवाब नहीं दे सकते और वे उनकी पुकार से बेख़बर हों।}