Skip to content

जब आपसे कहा जायः बुरी नज़र, ईर्ष्या, विपत्ति और अनहोनी से बचाव अथवा उन्हें दूर करने के लिए हाथ, गर्दन तथा सवारी आदि में कड़ा लगाना अथवा धागा बाँधना कैसा है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः बुरी नज़र, ईर्ष्या, विपत्ति और अनहोनी से बचाव अथवा उन्हें दूर करने के लिए हाथ, गर्दन तथा सवारी आदि में कड़ा लगाना अथवा धागा बाँधना कैसा है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिए: ये शिर्क है। क्योंकि अल्लाह के अंतिम दूत का कथन है:"من علق تميمة فقد أشرك" अर्थात: (जिसने तावीज़ लटकायी,उसने शिर्क किया।) इस हदीस को इमाम अहमद ने अपनी किताब मुसनद में बयान किया है। और आप ﷺ का यह कथन भी है कि "لا يبقينَّ في رقبة بعيرقلادة من وتر أو قلادة إلا قطعت" अर्थात: (किसी ऊंट की गर्दन में, जब भी कोई ताँत की हार या आम हार नज़र आये तो उसे काट दिया जाय।) इसे इमाम बुखारी ने बयान किया है। और एक हदीस में है:"من عقد لحيته أو تقلّد وتراً أو استنجى برجيع دابة أو عظم فإنّ محمداً برئٌ منه" अर्थात:(जो व्यक्ति अपनी दाढ़ी पर गांठ बांधे या ताँत की हार पहने या पशुओं के गोबर या हड्डी से पवित्रता अर्जन करे, मुहम्मद उससे बरी है।) इस हदीस को इमाम अहमद ने रिवायत किया है। एक अन्य हदीस में आप ﷺ का कथन है:"إنّ الرٌّقى والتمائم والتّولة شرك" अर्थात:(निःसंदेह झाड़ फूंक,तावीज और जादू टोना शिर्क है।) इस हदीस को इमाम अबू दाऊद ने रिवायत किया है। एक अन्य हदीस में आप ﷺ ने कहा:"من علق تميمة فلا أتم الله له" अर्थात:(जो तावीज लटकाये, अल्लाह उसकी मनोकामना पूरी न करे।) इसे इमाम इब्ने हिब्बान ने अपनी किताब सहीह में बयान किया है। सच ये है कि अंधविश्वास और ख़ुराफ़ात में पड़ने वाला व्यक्ति असफल है। क्योंकि एक हदीस में है:"من تعلق شيئاً وكل إليه" अर्थात:(जिसने किसी चीज़ पर भरोसा किया, उसे उसीके ह़वाले कर दिया जाता है।)

अरबी में "तिवला" एक प्रकार के जादू को कहते हैं, जिसके बारे में लोगों का मानना है कि इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति को उसकी पत्नी का प्यारा बनाया जा सकता है अथवा उन दोनों के बीच घृणा पैदा की जा सकती है। पति पत्नी के अलावा अन्य मित्रों और रिश्तेदारों के बीच घृणा पैदा करने के लिए भी इसका सहारा लिया जाता है।

"तमाइम" उन वस्तुओं को कहते हैं, जिन्हें बच्चों के शरीर में लटकाया जाता है, ताकि उन्हें बुरी नजर अथवा र्ष्या से बचाया जा सके।

अरबी शब्द "तमीमा" का अर्थ बताते हुए अल्लामा मुन्ज़िरी ने कहा है: (तमीमा उस धागा को कहते हैं, जिसे अरबवासी इस आस्था के साथ लटकाते थे कि वह उन्हें विपत्तियों से बचायेगा।) यह सरासर कुमार्गता तथा अंधविश्वास है। क्योंकि इसमें न तो स्वभाविक रूप से विपत्ति से बचाने की शक्ति है और न शरई ऐतबार से इसे विपत्तियों से छुटकारे का माध्यम बताया गया है। इसी प्रकार, कंगन पहनना तथा पुराने कपड़े और तावीज़ लटकाना भी शिर्क है, चाहे मनुष्य के शरीर में हो, पशुओं में हो, गाड़ी में हो अथवा घर में।