Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या 'अवलिया' ग़ैब (परोक्ष) की बातें जानते हैं और मरे हुए लोगों को जीवित कर सकते हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या 'अवलिया' ग़ैब (परोक्ष) की बातें जानते हैं और मरे हुए लोगों को जीवित कर सकते हैं?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः अल्लाह के सिवा न कोई ग़ैब (परोक्ष) जानता है और न मरे हुए लोगों को जीवित कर सकता है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः"وَلَوْ كُنْتُ أَعْلَمُ الْغَيْبَ لَاسْتَكْثَرْتُ مِنَ الْخَيْرِ وَمَا مَسَّنِيَ السُّوءُ" अर्थात : {तथा यदि मैं ग़ैब (परोक्ष) की बातें जानता होता, तो बहुत-से लाभ प्राप्त कर लेता और मुझे कोई हानि नहीं पहुँचती।} (सूरा आराफ़ः 188) जब रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम, जो मानव जाति में श्रेष्ठ थे, ग़ैब की बात नहीं जानते थे, तो आप को छोड़ अन्य लोग भला कैसे जान सकते हैं?

चारों इमाम इस बात पर एकमत हैं कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के विषय में ग़ैब जानने अथवा मरे हुए लोगों को जीवित करने का दावा करने वाला इस्लाम से निकल जाता है। क्योंकि उसने अल्लाह को झुठलाया, जिसने अपने रसूल को ये आदेश दिया था कि जिन्नों तथा इन्सानों से कह देंः "قُلْ لَا أَقُولُ لَكُمْ عِنْدِي خَزَائِنُ اللَّهِ وَلَا أَعْلَمُ الْغَيْبَ وَلَا أَقُولُ لَكُمْ إِنِّي مَلَكٌ إِنْ أَتَّبِعُ إِلَّا مَا يُوحَى إِلَيَّ" अर्थात: {आप कह देंः मैं ये नहीं कहता कि मेरे पास अल्लाह के ख़ज़ाने हैं, और न मैं ग़ैब (परोक्ष) जानता हूँ, तथा मैं तुमसे ये भी नहीं कहता कि मैं फ़रिश्ता हूँ, मैं तो उसी का अनुसरण करता हूँ, जो मेरी तरफ़ वह़्य की जाती है।} (सूरा अल्-अन्आमः 50) तथा अल्लाह तआला ने अन्य स्थान में फरमायाः"إِنَّ اللَّهَ عِنْدَهُ عِلْمُ السَّاعَةِ وَيُنَزِّلُ الْغَيْثَ وَيَعْلَمُ مَا فِي الْأَرْحَامِ وَمَا تَدْرِي نَفْسٌ مَاذَا تَكْسِبُ غَدًا وَمَا تَدْرِي نَفْسٌ بِأَيِّ أَرْضٍ تَمُوتُ إِنَّ اللَّهَ عَلِيمٌ خَبِيرٌ" अर्थात: {निःसंदेह अल्लाह के पास प्रलय का ज्ञान है, वही वर्षा उतारता है, तथा वही जानता है कि गर्भाशयों में क्या है तथा कोई प्राणी ये नहीं जानता कि कल क्या कमायेगा और न कोई प्राणी ये जानता है कि धरती के किस भाग में मरेगा। निःसंदेह, अल्लाह जानने वाला और ख़बर रखने वाला है।} (सूरा लुक़मानः 34) चुनांचे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ग़ैब (परोक्ष) की बातेें उतनी ही जानते थे, जितनी अल्लाह ने वह़्य द्वारा बतायी और सिखायी थी। साथ ही नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने कभी, अपने जीवन काल में मरने वाले किसी साथी या संतान-संतति को जीवित करने का दावा भी नहीं किया है। एवं दूसरों को जीवित करने की बात कैसे की जा सकती है?