फिर जब आपसे कहा जायः अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए मन्नत मानने का क्या हुक्म है?
السؤال
प्रश्न/ फिर जब आपसे कहा जायः अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए मन्नत मानने का क्या हुक्म है?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये बड़ा शिर्क है। क्योंकि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"من نذر أن يطيع الله فليطعه ومن نذر أن يعصي الله فلا يعصه" अर्थात: (जो अल्लाह की आज्ञाकारी की मन्नत माने उसे चाहिए कि उसका पालन करे तथा जो अल्लाह की अवज्ञा की मन्नत माने वो उसकी अवज्ञा न करे। इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है। मन्नत एक कथन सम्बन्धी एवं मन्नत मानने वाले के वचन के अनुसार आर्थिक अथवा शारीरिक उपासना है। इसमें दरअसल मन्नत मानने वाला किसी वांछित वस्तु की प्राप्ति अथवा किसी भय वाली वस्तु से बचाव के लिए या किसी नेमत के शुक्र अथवा किसी विपत्ति से मुक्ति के धन्यवाद के तौर पर, ऐसी चीज़ को अपने ऊपर अनिवार्य कर लेता है जो पहले अनिवार्य नहीं थी। ये उन इबादतों में से है, जिन्हेें अल्लाह के सिवा किसी अन्य के लिए करना जायज़ नहीं है। क्योंके अल्लाह तआला मन्नत पूरी करने वालों की प्रशंसा की है। अल्लाह ने कहाः"يُوفُونَ بِالنَّذْرِ وَيَخَافُونَ يَوْمًا كَانَ شَرُّهُ مُسْتَطِيرًا" अर्थात: {वे मन्नत पूरी करते हैं और उस दिन से डरते हैं, जिसकी बुराई चारों तरफ़ फैली हुई होगी।} (सूरा अल्-इन्सानः 7)
सिद्धांत ये कहता है कि हर वो कार्य जिसकी प्रशंसा अल्लाह तआला ने की है, इबादत में सम्मिलित है और जो कार्य इबादत (उपासना) हो, उसे अल्लाह के सिवा अन्य के लिए करना शिर्क है।