Skip to content

जब आपसे कहा जायः उस आवाज़ का क्या हुक्म है, जो कभी-कभी कुछ ऐसे मरे हुए लोगों के पास सुनी जाती है, जिनका अज्ञान लोग सम्मान करते हैं ?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः उस आवाज़ का क्या हुक्म है, जो कभी-कभी कुछ ऐसे मरे हुए लोगों के पास सुनी जाती है, जिनका अज्ञान लोग सम्मान करते हैं ?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये जिन्नों में से शैतानों की आवाज़ें हैं, जो अज्ञान लोगों को इस भ्रम में डालने के प्रयास में रहते हैं कि ये क़ब्र में मद्फून व्यक्तियों की आवाज़ है, ताकि उन्हें आज़माइश में डाल सकें, उनके धर्म में संदेह पैदा कर सकें और उन्हें कुमार्ग कर सकें। जबकि क़ब्रों में मौजूद लोग न सुन सकते हैं और न पुकारने वालों का जवाब दे सकते हैं। ये बात स्पष्ट रूप से क़ुर्आन से सिद्ध है। अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِنَّكَ لَا تُسْمِعُ الْمَوْتَى" अर्थात: :संदेह आप मरे हुए लोगों को सुना नहीं सकते।} (सूरा अन्-नम्लः 80) तथा एक जगह फरमायाः"إِنْ تَدْعُوهُمْ لَا يَسْمَعُوا دُعَاءَكُمْ" अर्थात: {यदि तुम उन्हें पुकारोगे, तो वे तुम्हारी फ़रियाद सुन नहीं सकते।} (सूरा फ़ातिरः 14) तथा एक जगह फरमायाः"وَمَا أَنْتَ بِمُسْمِعٍ مَنْ فِي الْقُبُورِ" अर्थात: {आप ऐसे लोगों को सुना नहीं सकते जो क़ब्रों में पड़े हुए हों।} (सूरा फ़ातिरः 22) भला जवाब देंगे भी तो कैसे, वे तो बरज़ख़ी जीवन में होते हैं, उनका दुनिया वालों से कोई सम्पर्क नहीं होता। अल्लाह तआला ने फरमायाः "وَهُمْ عَنْ دُعَائِهِمْ غَافِلُونَ" अर्थात: {वे उनकी पुकार से अचेत हैं।} (सूरा अल्-अह़्क़ाफ़ः 5)