Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या हम अल्लाह के सिवा किसी अन्य की पनाह (शरण) माँग सकते हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या हम अल्लाह के सिवा किसी अन्य की पनाह (शरण) माँग सकते हैं?

الجواب

उत्तर: शरण मांगने के तीन प्रकार हैं। तीनों को जानने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अल्लाह के सिवा किसी कि शरण मांग सकते हैं अथवा नहीं। ये तीनों प्रकार इस तरह हैंः

  1. तौह़ीद तथा वंदना युक्त शरण माँगनाः ये हर उस वस्तु से अल्लाह की पनाह माँगना है, जिससे आप डरते हों। अल्ला तआला ने फरमायाः"لْ أَعُوذُ بِرَبِّ الْفَلَقِ ، مِنْ شَرِّ مَا خَلَقَ" अर्थात: {आप कह दीजिएः मैं प्रातः के रब की शरण माँगता हूँ, हर उस वस्तु की बुराई से जो उसने पैदा की है।} (सूरा अल्-फ़लक़) तथा फरमायाः"قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ النَّاسِ ، مَلِكِ النَّاسِ ، إِلَهِ النَّاسِ ، مِنْ شَرِّ الْوَسْوَاسِ الْخَنَّاسِ" अर्थात: {आप कह दीजिएः मैं शरण माँगता हूँ, इन्सानों के रब, इन्सानों के बादशाह, इन्सानों के वास्तविक पूज्य की, उस वसवसे (भ्रस) डालने वाले की बुराई से जो बार-बार पलट कर आता है।} (सूरा अन्-नास)
  2. मुबाह़ (वैध) शरण माँगनाः किसी जीवित तथा उपस्थित इन्सान का शरण ऐसे मामले में माँगना है, जिसमें वो शरण देने का सामर्थ्य रखता हो। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"فمن وجد ملجأ أو معاذاً فليفعل به" अर्थात: (जिसे कोई शरण अथवा पनाह की जगह मिल जाये, वो शरण ले ले।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।
  3. शिर्किया शरण माँगनाः इसका तथ्य है, अल्लाह के सिवा अन्य से ऐसे मामले में शरण माँगना, जिसमें शरण देने की शक्ति अल्लाह के सिवा कोई नहीं रखता। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وأنه كان رجال الانس يعوذون برجال من الجن فزادوهم رهقا" अर्थात: {और ये कि इन्सानों में से कुछ लोग जिन्नों में से कुछ लोगों की पनाह माँगा करते थे, इस प्रकार उन्होंने जिन्नों का अभिमान और ज़्यादा बढ़ा दिया।} (सूरा अल्-जिन्नः 6)