Skip to content

जब आपसे कहा जायः अल्लाह के सिवा किसी और की निकटता प्राप्त करने के लिए पशुओं की बलि देना कैसा है?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः अल्लाह के सिवा किसी और की निकटता प्राप्त करने के लिए पशुओं की बलि देना कैसा है?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये बड़ा शिर्क है। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमायाः"فَصَلِّ لِرَبِّكَ وَانْحَرْ" अर्थात: {आप अपने पालनहार के लिए नमाज़ पढ़िए और क़ुर्बानी कीजिए।} (सूरा अल्-कौसरः 2) तथा फरमायाः"قُلْ إِنَّ صَلَاتِي وَنُسُكِي وَمَحْيَايَ وَمَمَاتِي لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ، لَا شَرِيكَ لَهُ وَبِذَلِكَ أُمِرْتُ وَأَنَا أَوَّلُ الْمُسْلِمِينَ" अर्थात: {ऐ नबी, आप कह दीजिएः निसंदेह, मेरी नमाज़, मेरी क़ुर्बानी (बलि), मेरा जीना एवं मेरा मरना अल्लाह के लिए है, जो सारे जहाँ का पालनहार है। उसका कोई शरीक नहीं। मुझे इसीका आदेश दिया गया है और मैं सबसे पहला आज्ञाकारी हूँ।} (सूरा अल्-अन्आमः 162-163) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः "لعن الله من ذبح لغير الله" अर्थात:(अल्लाह की लानत हो उस व्यक्ति पर जो अल्लाह के सिवा किसी और के लिए बलि दे।) इस हदीस को मुस्लिम ने रिवायत किया है।

सिद्धांत ये है कि जिस कार्य को अल्लाह के लिए करना वंदना है, उसे अल्लाह के अतिरिक्त किसी और के लिए करना शिर्क है।