Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या भलाई प्राप्त करने और बुराई से सुरक्षा के लिए अल्लाह के अतिरिक्त किसी और की शरण ऐसे मामलों में माँगी जा सकती है, जिनका सामर्थ्य अल्लाह के सिवा कोई नहीं रखता?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या भलाई प्राप्त करने और बुराई से सुरक्षा के लिए अल्लाह के अतिरिक्त किसी और की शरण ऐसे मामलों में माँगी जा सकती है, जिनका सामर्थ्य अल्लाह के सिवा कोई नहीं रखता?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः ये बड़ा शिर्क है। ऐसा करने वाला व्यक्ति यदि मृत्यु से पहले तौबा न करे, तो उसके सारे कर्म अकारथ चले जायेंगे, वह इस्लाम की सीमा से बाहर हो जायेगा तथा सदैव के लिए विनाश का शिकार हो जायेगा। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमायाः"أَمَّنْ يُجِيبُ الْمُضْطَرَّ إِذَا دَعَاهُ وَيَكْشِفُ السُّوءَ" अर्थात: कौन है जो दुआ सुनता है, जबकि वो उसे पुकारे और उसकी परेशानी को दूर करता है?} (सूरा अन्-नम्लः 62) अर्थात, अल्लाह के सिवा कोई उसकी फ़रियाद सुनने वाला और विपत्ति दूर करने वाला नहीं है।इसीलिए अल्लाह ने उसके सिवा किसी और की पनाह माँगने वालों को सवालिया लहजे में फटकार लगायी है। दूसरी बात यह है कि अल्लाह से फरियाद करना वंदना है l अल्लाह तआला ने फरमायाः"إِذْ تَسْتَغِيثُونَ رَبَّكُمْ"अर्थात: {उस समय को याद करो जब तुम अपने रब से फरियाद कर रहे थे।} (सूरा अल्-अन्फ़ालः 9) और सह़ीह़ बुखारी में अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः (मैं तुममें से किसी को क़यामत के दिन इस हाल में आता हुआ न पाऊँ कि उसकी गरदन में ऊँट हो, जो बिलबिला रहा हो और वो परेशान होकर कह रहा होः ऐ अल्लाह के रसूल, मेरी सहायता कीजिए, तो मैं कहूँः मैंने तुम्हें पहले ही वस्तुस्थिति से अवगत कर दिया था कि मैं अल्लाह के मुक़ाबले में तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता। मैं तुममें से किसी को प्रलय के दिन इस हाल में न आता हुआ कदापि न पाऊँ कि उसकी गरदन में घोड़ा हो, जो हिनहिना रह हो और वो मुझसे कह रहा होः ऐ अल्लाह के रसूल, मेरी फ़रियाद सुनिए और मुझे कहना पड़े कि मैंने तुम्हें पहले ही वस्तुस्थिति से अवगत कर दिया था कि मैं अल्लाह के मुक़ाबले में तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता।) इस हदीस को बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है। सपष्ट है कि हम जीवित एवं उपस्थित व्यक्ति से, जो हमारे सामने मौजूद हो, उन मामलात में सहायता तलब कर सकते हैं, जो उनकी क्षमता के अन्दर हैं। जीवित व्यक्ति से फ़रियाद करने का अर्थ है, उससे उस काम में सहायता तलब करना, जो इन्सान के बस में हो। जैसा कि एक व्यक्ति ने मूसा अलैहिस्सलाम से दोनों के साझा दुश्मन के ख़िलाफ़ मदद माँगी थी। अल्लाह तआला ने फरमायाः"فَاسْتَغَاثَهُ الَّذِي مِنْ شِيعَتِهِ عَلَى الَّذِي مِنْ عَدُوِّهِ" अर्थात: {उसकी क़ौम के व्यक्ति ने दुश्मन क़ौम के व्यक्ति के विरुद्ध उसे मदद के लिए पुकारा।} (सूरा अल्-क़ससः 15) जहाँ तक ऐसे जिन्नों और इन्सानों से फरियाद करने की बात है, जो मौजूद न हों, तो सारे इमाम इस बात पर एकमत हैं कि यह ग़लत, ह़राम और शिर्क है। यही हाल क़ब्र में मौजूद लोगों का भी है।