Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या ख़ज़िर अलैहिस्सलाम जीवित हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या ख़ज़िर अलैहिस्सलाम जीवित हैं?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः सही बात ये है ख़ज़िर भी एक नबी थे, जो हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से पहले मर चुके थे। क्योंकि अल्लाह तआला ने कहा हैः"وَمَا جَعَلْنَا لِبَشَرٍ مِنْ قَبْلِكَ الْخُلْدَ أَفَإِنْ مِتَّ فَهُمُ الْخَالِدُون" अर्थात: {हमने आपसे पहले किसी इन्सान को हमेशा नहीं रखा, क्या यदि आप मर जाते हैं, तो वे हमेशा जीवित रहेंगे?} (सूरा अल्-अम्बियाः 34) फिर यदि वो जीवित होते, तो आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अनुसरण और आपके साथ जिहाद करते। क्योंकि हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जिन्न एवं इन्सान दोनों समुदायों की ओर नबी बनाकर भेजे गये थे। अल्लाह तआला ने फरमायाः "قُلْ يَا أَيُّهَا النَّاسُ إِنِّي رَسُولُ اللَّهِ إِلَيْكُمْ جَمِيعًا" अर्थात:{(ऐ नबी) आप कह दीजिएः ऐ लोगो, मैं तुम सब की ओर रसूल बनाकर भेजा गया हूँ।} (सूरा अल्-आराफ़ः 158) तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः"أرأيتم ليلتكم هذه فإن رأس مئة سنة منها لا يبقى ممن هو على ظهر الأرض أحد" अर्थात:क्या तुमने आज की इस रात को देखा, इसके पूरे सौ साल के बाद धरती के ऊपर मौजूद लोगों में से कोई जीवित नहीं रहेगा।) इस हदीस को बुख़ारी ने रिवायत किया है। इस हदीस से पता चलता है कि ख़ज़िर मर चुके हैं। अतः वो न किसी की पुकार सुनते हैं और न रास्ते से भटके हुए आदमी को राह दिखाते हैं। जहाँ तक उनसे कुछ लोगों की मुलाक़ात, उन्हें देखने, उनके पास बैठने और उनसे रिवायत करने की कहानियों की बात है, तो ये सब भ्रम और असत्य बातें हैं। ज्ञान, बुद्धि एवं समझ-बूझ वाले लोग कभी इनसे नाता नहीं रखते।