Skip to content

जब आपसे कहा जायः क्या मरे हुए लोग सुन सकते हैं अथवा पुकारने वालों की पुकार का उत्तर दे सकते हैं?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या मरे हुए लोग सुन सकते हैं अथवा पुकारने वालों की पुकार का उत्तर दे सकते हैं?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः मरे हुए लोग सुनते नहीं हैं। क्योंकि अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَمَا أَنْتَ بِمُسْمِعٍ مَنْ فِي الْقُبُور" अर्थात: {निःसंदेह आप उन्हें सुना नहीं सकते, जो क़ब्रों में हैं।} (सूरा फ़ातिरः 22) तथा एक और स्थान में फरमायाः"إِنَّكَ لَا تُسْمِعُ الْمَوْتَى" अर्थात: {निःसंदेह आप मरे हुए लोगों को सुना नहीं सकते।} (सूरा अन्-नम्लः 80) इसी प्रकार वे पुकारने वाले की पुकार नहीं सुनते। अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَالَّذِينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ مَا يَمْلِكُونَ مِنْ قِطْمِيرٍ ،إِنْ تَدْعُوهُمْ لَا يَسْمَعُوا دُعَاءَكُمْ وَلَوْ سَمِعُوا مَا اسْتَجَابُوا لَكُمْ وَيَوْمَ الْقِيَامَةِ يَكْفُرُونَ بِشِرْكِكُمْ وَلَا يُنَبِّئُكَ مِثْلُ خَبِيرٍ" अर्थात: {जिन्हें तुम अल्लाह केे सिवा पुकारते हो खजूर की गुठली के छिल्के के भी मालिक नहीं हैं। यदि तुम उन्हें पुकारो, तो वे तुम्हारी पुकार सुन नहीं सकते, और यदि सुन भी लें तो तुम्हारा जवाब नहीं दे सकते। तथा प्रलय के दिन वे तुम्हारे शिर्क का इन्कार कर देंगे। वस्तु-स्थिति की ऐसी सही ख़बर तुम्हें एक ख़बर रखने वाले के सिवा कोई नहीं दे सकता} (सूरा फ़ातिरः 13-14) तथा अल्लाह तआला ने फरमायाः"وَمَنْ أَضَلُّ مِمَّنْ يَدْعُو مِنْ دُونِ اللَّهِ مَنْ لَا يَسْتَجِيبُ لَهُ إِلَى يَوْمِ الْقِيَامَةِ وَهُمْ عَنْ دُعَائِهِمْ غَافِلُونَ" अर्थात: कुमार्ग कौन हो सकता है, जो अल्लाह को छोड़कर ऐसे लोगों को पुकारे, जो प्रलय दिवस् तक उसकी पुकार का जवाब नहीं दे सकते, और वे उनकी पुकार से अचेत हों।} (सूरा अल्-अह़क़ाफ़ः 5)