जब आपसे कहा जायः क्या 'वली' होने का सौभाग्य केवल कुछ ही मोमिनों को प्राप्त होता है ?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः क्या 'वली' होने का सौभाग्य केवल कुछ ही मोमिनों को प्राप्त होता है ?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः हर आज्ञाकारी एवं परहेज़गार बन्दा अल्लाह का वली है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये कथन हैः "أَلَا إِنَّ أَوْلِيَاءَ اللَّهِ لَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَ ، الَّذِينَ آَمَنُوا وَكَانُوا يَتَّقُونَ" अर्थात: {सुन लो, वास्तविकता ये है कि अल्लाह के अवलिया को न कोई डर होता है और न वे दुखी होते हैं। जो ईमान लाये तथा आज्ञाकारी किया करते थे।) (सूरा यूनुसः 62-63) वली बनने का सौभाग्य कुछ विशेष मोमिनों को प्राप्त हो, शेष को नहीं, ऐसा नहीं है। परन्तु वलायत की अलग-अलग श्रेणियाँ होती हैं। 'तक़वा' से आशय है, अल्लाह और उसके रसूल ने जिन कार्यों का आदेश दिया है, उन्हें करना और जिन कार्यों से रोका है, उनसे रुक जाना। इस प्रकार प्रय्तेक मोमिन को अपने ईमान एवं आज्ञाकारी के मुताबिक़ विलायत प्राप्त होती है।